YRKKH: मेहर के खिलाफ ऐसी चाल चलेगी अभीरा, अरमान के सामने खुलेगा पूरा राज
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इन दिनों शो में अरमान और मेहर की शादी की तैयारी चल रही है. दूसरी ओर मेहर ने कसम खा ली है कि वो अभीरा की जिंदगी को तबाह करके ही दम लेगी. अब शो में कुछ ऐसा होने वाला है कि मेहर का राज सबके सामने आ जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.
दादीसा को पटाने की कोशिश करेगी मेहर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार हाउस में आर्यन की बारात की तैयारी चल रही है, वहीं, अभीरा और मेहर की भी शादी साथ होने वाली है. आर्यन की बारात की रस्मों के बीच मेहर ये जान लेगी कि तान्या और दादी सा उसकी शादी में रुकावट बन सकते हैं. वो ये समझ जाती है कि आर्यन भी उसके खिलाफ है. मेहर दादीसा को पटाने की कोशिश करगी. मेहर उनके पैर छूती है और आशीर्वाद मांगती है कि वो अरमान की अच्छी वाइफ और मायरा को अच्छी मां बने. लेकिन दादी सा उसे सद्बुद्धि का आशीर्वाद देती है.
मायरा को होने वाली है गलतफहमी
दूसरी तरफ होस्टल में मुक्ति मायरा को बहुत याद करती है. मुक्ति वो सब आदत छोड़ने की बात करती है जो मायरा को पसंद नहीं है. ऐसे में मुक्ति रोने तक लगती है. वहीं, मायरा भी उसे याद करती है लेकिन वो किसी को कुछ नहीं बताती. शादी के दौरान मायरा को एक बॉक्स मिलता है, इस बॉक्स को देखकर मायरा को लगेगा कि ये बॉक्स मेहर लेकर आई है. जबकि ये बॉक्स अभीरा लेकर आई होती है. वहीं अभीरा अपनी बेटी को बताएगी कि उसने उसकी यादे संजोकर रखी है.
ये भी पढ़ें- वॉकर के सहारे चलकर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे अनुराग डोभाल, भयानक एक्सीडेंट के बाद की नई शुरुआत
मेहर की सच्चाई सामने लगाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा, दिशा और आर्यन की शादी में मेहर का पर्दाफाश करने वाली है. इस चीज में कहीं न कही दिशा के परिवार के लोग ही अभीरा का साथ देते हुए दिखाई देंगे. शो का नए प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि अभीरा के जाल में मेहर बुरी तरह फंस गई है. मेहर दुल्हन की तरह अरमान के लिए सज रही है लेकिन तभी अभीरा पीछे से आ जाती है और बोलती है, ''कब तक अपना असली चेहरा छुपाओगी मेहर.'' इसके बाद अरमान पीछे से आता है और बोलता है कि मेहर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. वहीं, मेहर घबराई हुई सिर्फ अरमान का नाम चिल्लाती रह जाती है.
बारात का स्वागत करेगी अभीरा
शो में एक और महाट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. दरअसल, आर्यन की शादी के लिए पोद्दार परिवार दिशा के घर बारात लेकर पहुंचता है. इस दौरान आर्यन का दिशा की मां स्वागत करेगी और फिर लड़कीवाले पूरी बारात की आरती उतारने के लिए कहते हैं. फिर लड़की वालों की तरफ से अभीरा अचानक सामने आ जाती है. अभीरा के हाथ में आरती की थाली होती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. अब देखना होगा की मेहर की सच्चाई सामने लाने के लिए अभीरा ने क्या प्लान बनाया है.
ये भी पढ़ें- Raaka: अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' के टाइटल से उठा पर्दा, खूंखार लुक में दिखें एक्टर
मिडिल ईस्ट में 'सीजफायर' : रूस-स्पेन का यूएस पर तंज, जर्मनी, फ्रांस और यूक्रेन ने किया स्वागत
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट 40 दिन बाद शांत है। 48 घंटे की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया। हमेशा डिप्लोमेसी और डायलॉग की बात करने वाले भारत ने संघर्ष विराम का स्वागत किया तो वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों ने भी इस पर मिलीजुली राय रखी।
रूस-स्पेन ने तंज कसा तो जर्मनी, फ्रांस, यूक्रेन, ब्रिटेन, स्पेन ने इसका स्वागत किया। खाड़ी देशों ने भी राहत की सांस ली है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार, इस संघर्ष में अमेरिका-इजरायल की हार हुई है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को ईरान पर बिना उकसावे के किया गया एकतरफा आक्रामक हमले” में दोनों (यूएस-इजरायल) की “करीबी हार” हुई है।
उन्होंने स्पुतनिक रेडियो पर कहा, “हमारे देश ने शुरू से ही, अपने पहले बयानों में कहा था कि इस हमले को तुरंत रोकना जरूरी है।”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे “बहुत अच्छा” कदम बताया। मैक्रों ने एक्स पर कहा कि यह समझौता क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल है, लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि लेबनान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में व्यापक और स्थायी शांति स्थापित की जा सके।
जर्मनी ने भी सीजफायर का स्वागत किया है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों के जरिए जंग का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का स्वागत किया। साथ ही अमेरिका को सलाह दी कि उसे इसी तरह रूस को भी यूक्रेन के खिलाफ हमले रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए।
स्पेन के विदेश मंत्री ने ईरान में सीजफायर, लेकिन लेबनान में हमले जारी रखने के इजरायली रवैए की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद भी इजरायल ने लेबनान में अपना जमीनी कैंपेन जारी रखने का दावा किया। इसे मंजूर नहीं किया जा सकता है।
जोस मैनुअल अल्बेरेस ने पब्लिक रेडियो आरएनई को बताया, “सभी फ्रंट खत्म होने चाहिए, और सभी फ्रंट का मतलब लेबनान भी है।”
वहीं स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर सीजफायर का “अच्छी खबर” के तौर पर स्वागत किया, लेकिन कहा कि स्पेन “ दुनिया में आग लगाने वालों की इसलिए तारीफ नहीं कर सकता।” सांचेज ने डिप्लोमेसी (कूटनीति), इंटरनेशनल लीगैलिटी (अंतर्राष्ट्रीय वैधता) और पीस (शांति) की जरूरत पर बल दिया।
यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने उम्मीद जताई कि सीजफायर इलाके और दुनिया के लिए राहत का पल लाएगा।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)



