Responsive Scrollable Menu

MP News: बड़वानी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार (8 अप्रैल 2026) को दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा और सेंधवा में दोपहर लगभग 12:48 बजे (IST) महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी ​तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप के झटके की …

Continue reading on the app

Kidney Disease Causes: पेशाब में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का इशारा!

Kidney Disease Causes: जैसे-जैसे लोगों की जिंदगी व्यस्त होती जा रही है, वैसे-वैसे ओवरऑल हेल्थ पर भी लोगों का ध्यान बढ़ा है. लेकिन दुर्भाग्य से इस भागदौड़ में किडनी और यूरिन हेल्थ को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसका संबंध हमारे यूरिन यानी पेशाब से सीधे तौर पर होता है. अगर हमारी किडनी में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो पेशाब सबसे पहले इसका संकेत देता है.

किडनी और यूरिन हेल्थ क्यों है जरूरी?

इंसान की किडनी शरीर का प्राकृतिक फिल्टर होती है, जो हमारे  शरीर में तरल पदार्थों के स्तर को संतुलित रखती है. वहीं, यूरिन हमारे शरीर से टॉक्सिन और अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करती है. इसलिए, इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने से ब्लड प्रेशर की समस्या, हड्डियों में कमजोरी और हार्मोनल संतुलन जैसी कई शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक के केस? जानिए कारण और बचाव

पेशाब के इन लक्षणों को बिल्कुल न करें इग्नोर

एक्सपर्ट के मुताबिक, अक्सर लोग छोटे-छोटे लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं या किसी अन्य समस्या से जोड़ देते हैं. लेकिन इन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-

  • पेशाब करते समय जलन होना.
  • बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होना.
  • पेशाब के रंग में बदलाव.
  • पेट या पीठ में दर्द.

किडनी और यूरिन की प्रमुख बीमारियां

किडनी स्टोन एक बढ़ती हुई समस्या

कम पानी पीना, गलत खानपान और ज्यादा नमक व पैकेज्ड फूड का बहुत ज्यादा सेवन करने से किडनी स्टोन की बीमारी भी लोगों में तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा कहते हैं कि सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से किडनी स्टोन को काफी हद तक रोका जा सकता है.

पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं

उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं, यह यूरिन से जुड़ा रोग होता है. इसके लक्षण इस प्रकार होते हैं-

  1. पेशाब करने में कठिनाई.
  2. खासकर रात में बार-बार पेशाब आना.
  3. पेशाब की धार कमजोर होना.

यदि इन समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए तो ये आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं.

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का बढ़ता खतरा (UTI) 

UTI आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा होता है, लेकिन यह पुरुषों और बच्चों में भी हो सकता है. समय पर इलाज न कराने पर यह संक्रमण किडनी तक फैल सकता है. डॉक्टर कहते हैं कि यूटीआई को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह संक्रमण किडनी को डैमेज कर देता है. इसका समय पर जांच और इलाज बहुत जरूरी है.

किडनी और अच्छी यूरिन हेल्थ के लिए उपाय

रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतें अपनाकर आप अपने मूत्र तंत्र को सुरक्षित रख सकते हैं.

  • रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें.
  • पेशाब को ज्यादा देर तक न रोकें.
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
  • नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराएं.

लक्षण दिखने पर क्या करें?

अगर आपको दर्द, पेशाब में खून आना या पेशाब करने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं.

ये भी पढ़ें- Summer Health Tips: गर्मियों में चाय पीने से क्या होता है? जानें इसका साइंस

Continue reading on the app

  Sports

3 गिलास शराब पी... पीएसएल में कप्तानी और सिडनी में गिरफ्तारी, मैदान के बाहर फिर फिसले वॉर्नर, 7 मई को पेशी

David warner 3 glass wine drunk: डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. सिडनी में ईस्टर संडे की रात उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर के खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है.पीएसएल 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे वॉर्नर ब्रेक के दौरान ऑस्ट्रेलिया लौटे थे. अब उन्हें 7 मई को कोर्ट में पेश होना होगा, जिससे उनके करियर और व्यावसायिक अनुबंधों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. Wed, 8 Apr 2026 18:09:30 +0530

  Videos
See all

Punjab Development:‘पंजाब में शब्द नहीं, काम बोल रहा है’,CM भगवंत मान ने विकास कार्यों की दी जानकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:38:47+00:00

"कांग्रेस ने समाज को हमेशा विभाजित किया" – Vishvas Sarang | Uniform Civil Code | MP Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:46:20+00:00

Jan Vishwas Bill: अदालतों पर बोझ होगा कम, छोटे अपराधों में केवल भुगतना पड़ेगा आर्थिक दंड | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:37:20+00:00

US-Israel-Iran War: 14 दिन बाद क्या करेगा Iran? #iranisraelwar #aajtak #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:38:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers