Responsive Scrollable Menu

कौन हैं झुंझुनूं के मुकुल चौधरी? जिन्होंने IPL में 27 गेंदों में पलट दिया पूरा मैच, पिता के अधूरे ख्वाब को किया पूरा

Jhunjhunu Cricketer Mukul Choudhary IPL Success: झुंझुनूं के युवा क्रिकेटर मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम गेंद पर 3 विकेट से हराया. झुंझुनूं के गुढ़ा बावनी गांव के 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी इस जीत के हीरो रहे. उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे. उनकी विस्फोटक पारी ने मैच का रुख बदल दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला. दबाव में खेली गई उनकी यह पारी करियर का टर्निंग प्वाइंट मानी जा रही है.

Continue reading on the app

Allahabad High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, कैश कांड में आया था नाम, जानें पूरा मामला

यशवंत वर्मा से जुड़ा मामला इन दिनों न्यायपालिका में सबसे ज्यादा चर्चा में है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस वर्मा ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

दरअसल, उनके दिल्ली स्थित घर में भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद उनके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें न्यायिक कार्य से भी अलग कर दिया गया था।

इस बीच उनके खिलाफ महाभियोग (इम्पीचमेंट) लाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई थी। कई सांसदों ने संसद में उन्हें पद से हटाने के लिए नोटिस भी दिया था। यही नहीं, इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जो फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि जले हुए कैश मिलने के बाद ही उनका तबादला दिल्ली से इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर दिया गया था, जहां उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को शपथ ली थी।

अब अचानक दिए गए इस्तीफे ने पूरे घटनाक्रम को और भी गंभीर बना दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में जस्टिस वर्मा ने लिखा कि वे इस पद पर बने रहने के लिए खुद को उचित स्थिति में नहीं मानते और अत्यंत पीड़ा के साथ पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि इस पद पर सेवा देना उनके लिए सम्मान की बात रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में पद छोड़ना ही उचित समझा।

कब और कैसे सामने आया जस्टिस वर्मा का नाम?
यशवंत वर्मा का नाम कथित “कैश कांड” में पहली बार 15 मार्च 2025 को सामने आया था। उस दिन उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास से 500 रुपए के जले और अधजले नोट मिलने की खबर आई, जिसने पूरे सिस्टम में हलचल मचा दी।

बताया जाता है कि इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद जस्टिस वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने लगे। हालांकि, उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया था। इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और धीरे-धीरे यह विवाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

जब मामला पहुंचा संसद तक
कैश कांड इतना बड़ा बन गया कि इसकी गूंज संसद तक सुनाई दी। बीते साल मानसून सत्र के दौरान 145 लोकसभा सांसदों ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की पहल की।

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों के नेताओं ने इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई और लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। यह कदम संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत उठाया गया था।

इस प्रस्ताव को कई प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। जिन सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए, उनमें राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, सुप्रिया सुले और केसी वेणुगोपाल जैसे नाम शामिल थे।

सांसदों ने साफ तौर पर जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की और मामले की गंभीरता को देखते हुए संसद में जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।

सीजेआई के नेतृत्व में शुरू हुई आंतरिक जांच
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 22 मार्च 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश ने इस पूरे प्रकरण की आंतरिक जांच के आदेश दिए। जस्टिस वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की एक कमेटी बनाई गई। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय करने की सिफारिश की, जिसके बाद उन्हें वहां भेज दिया गया।
 

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: लखनऊ को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर, 250 T20 मैच खेलने वाले को जगह

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का एक स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है. टीम ने इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को चुना है, जो पहली बार इस लीग का हिस्सा बनेगा. Fri, 10 Apr 2026 17:37:21 +0530

  Videos
See all

CM Rekha Gupta ने DU में संभाली 'Nari Shakti' मुहिम #rekhagupta #delhiuniversity #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:08:49+00:00

Mathura Boat Accident: Yamuna में नाव पलटने से पहले का वीडियो | Vrindavan | pontoon bridge #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:11:36+00:00

Israel vs Pakistan: इजरायल और पाकिस्तान में ठनी! #shorts #israelnews #netanyahu #pakistannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:12:32+00:00

US Iran Ceasefire: पाकिस्तान की गलतियों ने बढ़ाई जंग की आग| #shorts #pakistan #ceasefire #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers