Responsive Scrollable Menu

Russia का बड़ा दवा, ईरान ने चलाया परमाणु बम! दुनिया हैरान

रूस ने ईरान को लेकर कुछ ऐसा ही दावा किया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। करीब 40 दिनों तक चले संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच अस्थाई युद्ध विराम यानी सीज फायर की स्थिति बनी है। खबर है कि दोनों देश शांति समझौते को लेकर बातचीत शुरू करने वाले हैं। इससे क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी है। लेकिन हालात अभी भी पूरी तरीके से सामान्य नहीं है। इस बीच रूस की ओर से एक अहम और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मिद्वदेव ने कहा कि ईरान ने इस संघर्ष के दौरान अपनी असली ताकत दुनिया को दिखा दी। मिद्वदेव के अनुसार ईरान का सबसे बड़ा हथियार कोई पारंपरिक परमाणु बम नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेट ऑफ हार्मोस ही ईरान का नया परमाणु हथियार है। स्टेट ऑफ आर्मस दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यहां से एक बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल की आपूर्ति और व्यापार गुजरता है। अगर इस मार्ग को बंद कर दिया जाए या उस पर नियंत्रण स्थापित कर लिया जाए तो इसका असर सिर्फ क्षेत्र पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बर्दाश्त नहीं करूंगा...नेतन्याहू ने धमकाया, एक्स पोस्ट डिलीट कर दुम दबाकर भागा पाकिस्तान

रूस का मानना है कि ईरान ने इस रणनीतिक स्थिति का प्रभाव इस्तेमाल किया और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस को जन्म दे दिया है कि क्या भविष्य के युद्ध में भौगोलिक और रणनीतिक स्थान पारंपरिक हथियारों से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएंगे। सीजफायर के बावजूद ईरान का रुख सख्त बना हुआ है। ईरान ने साफ कर दिया है कि हॉर्मोस से गुजरने वाले जहाजों को उसकी अनुमति लेनी होगी। यदि जहाज बिना अनुमति के गुजरते हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जा सकती है। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हार्मोंस को खुलवाने का प्रस्ताव भी रखा गया था। लेकिन रूस और चीन ने इसका विरोध किया जिससे यह मुद्दा और जटिल बन चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में 'हॉल्ट'!! ईरानी नियंत्रण के आगे मुड़ा Botswana का LNG टैंकर, ट्रंप ने समझौते पर जताया संदेह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे “बहुत अच्छा” कदम बताया। मैक्रों ने एक्स पर कहा कि यह समझौता क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल है, लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि लेबनान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में व्यापक और स्थायी शांति स्थापित की जा सके। जर्मनी ने भी सीजफायर का स्वागत किया है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों के जरिए जंग का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का स्वागत किया। साथ ही अमेरिका को सलाह दी कि उसे इसी तरह रूस को भी यूक्रेन के खिलाफ हमले रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए। 

Continue reading on the app

आईपीएल 2026 में तूफान मचाने के बाद मुकुल चौधरी का बयान, कहा- पिता का सपना पूरा करने की खुशी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रन की बेखौफ नाबाद पारी खेलने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कहा कि उन्हें क्रिकेट बनाकर अपने पिता का सपना पूरा करने की खुशी है। चौधरी की दबाव में खेली गई इस पारी की बदौलत एलएसजी ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को तीन विकेट से हराया।

उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके लगाए और आठवें विकेट के लिए आवेश खान के साथ 54 रन की अटूट साझेदारी की, जिसमें आवेश का योगदान सिर्फ एक रन का था। राजस्थान के इस खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद कहा, “मेरा सफर वास्तव में मेरे जन्म से पहले ही शुरू हो गया था। मेरे पिता का सपना था कि उनका बेटा एक दिन क्रिकेट खेले। उस समय हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसलिए मैं जल्दी शुरू नहीं कर सका। मैंने लगभग 12-13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उस समय ज्यादा अकादमियां नहीं थीं। मेरे घर के पासएसबीसी क्रिकेट अकादमी नाम की नई अकादमी खुली थी, और मैंने वहां लगभग पांच-छह साल प्रशिक्षण लिया। उसके बाद मैं जयपुर चला गया, क्योंकि अगर आप उच्च स्तर पर खेलना चाहते हैं तो आगे बढ़ना पड़ता है। पिछले चार साल से मैं जयपुर में प्रैक्टिस कर रहा हूँ।”

चौधरी ने बताया, “मैं उत्तर प्रदेश के खिलाफ अंडर-19 का मैच खेल रहा था और मैंने कम स्कोर वाले मैच में रन बनाए थे। तभी मेरे पिता को लगा कि मैं बड़ा क्रिकेटर बन सकता हूं। वह मेरा केवल दूसरा ही मैच था।” बल्लेबाजी के दौरान दबाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “दबाव हमेशा रहता है। लेकिन मैं सोचता हूं कि भगवान ने मुझे यह अवसर दिया है, इसलिए मैं अपनी क्षमता पर भरोसा करता हूं। यह मौका है जहां आप कुछ बड़ा कर सकते हैं या नाम कमा सकते हैं। इसलिए मैं दबाव की बजाय अवसर पर ध्यान देता हूं।

मैं आखिरी गेंद तक खेलना चाहता था। मुझे अपने ऊपर इतना भरोसा है कि अगर मैं अंत तक नाबाद रहूंगा, तो टीम को जीत दिला सकता हूं।” अपनी पारी में सात छक्के लगाने वाले चौधरी ने अपने पहले छक्के को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, “मैंने दो मैचों से छक्का नहीं लगाया था, इसलिए आज जो पहला छक्का लगाया, वह मेरे लिए खास था। हेलीकॉप्टर छक्का भी अच्छा था, लेकिन पहला छक्का सबसे खास रहा। मैंने सोचा था कि भले ही गेंदबाज चार परफेक्ट गेंदें डालें, कम से कम एक ऐसी गेंद होगी जिस पर मैं मैच का छक्का मार सकता हूं।

Continue reading on the app

  Sports

रिसर्च के साथ रफ्तार निकाल रहे है अशोक शर्मा, गिल की गुडबुक में है ये तेज गेंदबाज, खोज लाएं हैं चोट से बचने का जुगाड़

 23 साल के अशोक शर्मा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने पिछले सीजन में ही लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपनी रफ्तार के कारण अशोक लगातार इस सीजन में चर्चा में हैं. Fri, 10 Apr 2026 17:18:57 +0530

  Videos
See all

Israel vs Pakistan: इजरायल और पाकिस्तान में ठनी! #shorts #israelnews #netanyahu #pakistannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:12:32+00:00

Mathura Boat Accident: Yamuna में नाव पलटने से पहले का वीडियो | Vrindavan | pontoon bridge #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:11:36+00:00

US Iran Ceasefire: पाकिस्तान की गलतियों ने बढ़ाई जंग की आग| #shorts #pakistan #ceasefire #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:10:14+00:00

Monalisa Father Viral Video : मोनालिसा को धोखे से फंसाया | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers