Allu Arjun Net Worth: 100 करोड़ का बंगला...आलीशान वैनिटी वैन, लैविश लाइफ जीते हैं पुष्पा स्टार, जानें नेटवर्थ
Allu Arjun Net Worth: पुष्पा बनकर धमाल मचाने वाले अल्लू अर्जुन साउथ ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फेवरेट स्टार बन चुके हैं. अल्लू ने बहुत कम उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते वे साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार बन गए. 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन (Allu Arjun Birthday) मना रहे हैं. इस मौके पर जानते हैं कि कैसे अल्लू ने अपना करियर बनाया और करोड़ों की संपत्ति खड़ी की.
एक्टर नहीं बनना चाहते थे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने दो साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तेलुगु फिल्म 'विजेता' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही कमल हासन की फिल्म ‘स्वाति मुथ्यम’ में काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पुष्पा बनकर दुनियाभर में धमाल मचाने वाले अल्लू अर्जुन कभी एक्टिंग नहीं करना चाहते थे. जी हां, अल्लू अर्जुन अपने करियर में कुछ और ही करना चाहते थे. इस बारे में एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा एक एनिमेटर बनने का सपना देखते थे और एक क्रिएटिव बिजनेस करना चाहते थे.
पिता की वजह से फिल्मों में रखा कदम
दरअसल, अल्लू अर्जुन फिल्मी परिवार से तालुक्क रखते हैं. अल्लू अर्जुन के पिता का नाम अल्लू अरविंद है, जो जाने-माने फिल्ममेकर रह चुके हैं. ऐसे में पिता के तेलुगु फिल्म निर्माता होने के चलते उनके परिवार की ओर से उनपर एक्टिंग करने के लिए जोर दिया गया था. फिर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग के बाद अल्लू ने साल 2003 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गंगोत्री' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया. हालांकि उन्हें पहचान साल 2004 में आई फिल्म आर्या से मिली. इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-एटली की 'AA22xA6' में दीपिका पादुकोण के बाद इस हीरो की हुई एंट्री? इस खास रोल में आएंगे नजर
पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं अल्लू
फिल्म'आर्या' के बाद अल्लू अर्जुन ने कई फिल्मों में काम किया जिनमें 'परुगु', 'बनी द हीरो' ‘आर्या 2’ शामिल है. आर्या अल्लू अर्जुन के करियर को और ऊंचाईयों में ले गई. इसके बाद एक्टर ने डीजे, सूर्या, अला वैकुंठपुरुमुलु जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2021 में आई पुष्पा द राइज़ ने तो एक्टर कि किस्मत ही बदल दी. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं, साल 2024 में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया ‘पुष्पा 2: द रूल’ जिसने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया.
कितनी है अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ?
अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और उनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में की जाती है. पुष्पा से पहले एक्टर एक फिल्म के लिए 150 से लेकर 200 करोड़ रुपये तक की फीस लेते थे, लेकिन पुष्पा 2 में 300 करोड़ चार्ज कर एक्टर ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया. एक्टर की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ (Allu Arjun Net Worth) के करीब है. हालांकि उनके परिवार की संपत्ति लगभग 6,000 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है. एक्टर के पास हैदराबाद में 100 करोड़ का बंगला है. इतना ही नहीं उनके पास 7 करोड़ की वैनिटी वैन भी है और कई महंगी गाड़ियां और प्राइवेट जेट भी है.
कहां से करोड़ों कमाते हैं पुष्पा स्टार?
अल्लू अर्जुन के कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं है. उनके पास हैदराबाद में प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम अल्लू स्टूडियो है. इससे भी एक्टर अच्छी कमाई करते हैं. इसके अलावा हैदराबाद के अमीरपेट में ही उनका AAA मल्टीप्लेक्स भी है. अल्लू अर्जुन एक लोकप्रिय अमेरिकन स्पोर्ट्स बार और रेस्तरां चेन के भी मालिक हैं और उन्होंने हेल्थकेयर ब्रांड में भी इवेंस्ट किया है. इसके अलावा वो ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पोस्ट से भी काफी कमाई करते हैं. अल्लू अर्जुन केएफसी, फ्रूटी, रेपिडो, हीरो मोटोकॉप, रेडबस और हॉटस्टार जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स भी करते हैं और प्रति ब्रांड से 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ डाला ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत
वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हमलों पर विराम लगाने के आदेश के बाद यह बयान जारी किया गया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह अमेरिका के लिए एक जीत है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप और हमारी शानदार सेना ने संभव बनाया।”
उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नामक इस अभियान ने तय समय से पहले ही अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया और उनसे आगे बढ़ गया।
लेविट ने कहा, “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत से ही राष्ट्रपति ट्रंप ने अनुमान लगाया था कि यह 4-6 सप्ताह का अभियान होगा।”
“हमारे सैनिकों की अद्भुत क्षमताओं की बदौलत हमने 38 दिनों में अपने मुख्य सैन्य उद्देश्यों को हासिल किया और उनसे आगे निकल गए।”
यह बयान प्रशासन का अब तक का सबसे स्पष्ट प्रयास है, जिसमें सैन्य कार्रवाई को रोकने को पीछे हटने के बजाय युद्धक्षेत्र में मिली सफलता के रूप में पेश किया गया है।
लेविट ने कहा कि इस अभियान ने वाशिंगटन की बातचीत की स्थिति को मजबूत किया।
उन्होंने कहा, “हमारी सेना की सफलता ने अधिकतम दबाव बनाया, जिससे राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम को कड़े वार्ता करने का मौका मिला, जिसने अब कूटनीतिक समाधान और दीर्घकालिक शांति के लिए रास्ता खोला है।”
उन्होंने इस परिणाम को होरमुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति से भी जोड़ा, जो इस संकट के केंद्र में एक महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग है। उन्होंने कहा, “इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने होरमुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खुलवाया।”
व्हाइट हाउस ने हमलों में विराम को इस जलमार्ग में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने से जोड़ा है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
लेविट ने कहा कि इस अभियान से जुड़े और विवरण वरिष्ठ रक्षा अधिकारी साझा करेंगे। उन्होंने जोड़ा, “इस बारे में और जानकारी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और चेयरमैन केन देंगे।”
इससे पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि वे ईरान पर प्रस्तावित हमलों को दो सप्ताह के लिए रोक देंगे बशर्ते तेहरान होरमुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोले और बातचीत में शामिल हो।
प्रशासन का कहना है कि लगातार सैन्य दबाव ने ईरान को वार्ता की मेज पर आने के लिए मजबूर किया, जिससे कूटनीति की ओर बढ़ने का रास्ता बना।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



