बाबर आजम का टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में क्रिस गेल और कोहली को पछाड़ा
रो-रोकर पत्नी रचती रही कहानी, अंदर ही अंदर लिख चुकी थी पति की मौत की स्क्रिप्ट; सामने आया लव एंगल
Dhar Rohit Murder Case: मध्य प्रदेश के धार जिले से इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. दोनों ही मामलों में पुलिस को लगभग एक जैसे तरीके से गुमराह करने की कोशिश की गई थी. जी हां हम बात कर रहे हैं गोंदीखेड़ा गांव की जहां एक रोहित नाम के युवक को बेरहमी से मार दिया जाता है. शुरुआत में यह मामला एक साधारण लूटपाट और हत्या जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया. इसमें खुद पत्नी प्रियंका शामिल निकली.
रो-रोकर सुनाई झूठी कहानी?
घटना वाली रात प्रियंका ने रो-रोकर बताया कि कुछ बदमाश घर में घुसे, उन्होंने लूटपाट की और उसके पति रोहित की हत्या कर दी. घर का सामान बिखरा हुआ था और रोहित खून से लथपथ पड़ा था. प्रियंका ने खुद को भी बंधा हुआ बताया, जिससे उसकी कहानी पर शुरुआत में लोगों को भरोसा हो गया. लेकिन पुलिस को इस कहानी में कुछ गड़बड़ी नजर आई.
कैसे पुलिस को हुआ शक?
सबसे पहले पुलिस को समय को लेकर शक हुआ. घटना कब हुई और प्रियंका ने शोर कब मचाया, इसमें साफ अंतर नहीं था. इसके अलावा, जिस तरह से खुद को बंधा हुआ बताया गया था, वह भी सही नहीं लग रहा था. पुलिस ने जब घटनास्थल के सबूतों को प्रियंका के बयान से मिलाया, तो कई बातें मेल नहीं खाईं. लूट का जो सीन बनाया गया था, वह भी नकली लग रहा था.
मृतक के परिवार के चौंकाने वाले खुलासे
जांच आगे बढ़ी तो मृतक के परिवार के बयान सामने आए. परिवार ने बताया कि प्रियंका का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था. वह अक्सर झगड़ा करती थी और घरवालों से दूरी बनाकर रखती थी. पति-पत्नी के बीच भी रिश्ते सामान्य नहीं थे. प्रियंका कई बार अपने पति को ताने देती थी और कहती थी कि वह उसके लायक नहीं है. उसने तलाक की बात भी कई बार कही थी. मृतक की मां ने बताया कि प्रियंका ज्यादातर समय मायके में रहती थी और घर का माहौल हमेशा तनावपूर्ण रहता था. फोन पर भी दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इन सब बातों ने पुलिस के शक को और मजबूत कर दिया.
6 साल से प्रेमी से थे संबंध
जांच में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश के रिश्ते की बात सामने आई. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और यही इस हत्या की मुख्य वजह बनी. बताया जा रहा है कि यह रिश्ता 2020 से चल रहा था.
ऐसे रची हत्या की स्क्रिप्ट
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका और कमलेश ने मिलकर रोहित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इसके लिए कमलेश ने अपने परिचित सुरेंद्र को इस काम के लिए तैयार किया और उसे एक लाख रुपये देने की बात तय हुई. योजना के मुताबिक, रात में हमला किया गया, जब रोहित सो रहा था, ताकि वह बचाव न कर सके. इसी दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या को लूट जैसा दिखाने की कोशिश
हत्या के बाद पूरे मामले को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की गई. घर का सामान बिखेरा गया, प्रियंका को बांधा गया और कुछ देर बाद उसे शोर मचाने के लिए कहा गया. यानी, घटना के बाद का पूरा दृश्य भी पहले से तय योजना का हिस्सा था.
कैसे सुलझी गुत्थी?
पुलिस ने तकनीकी सबूत, कॉल डिटेल्स और लगातार पूछताछ के जरिए मामले को सुलझाया. धीरे-धीरे प्रियंका की कहानी टूटने लगी और आखिरकार उसने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे के भीतर प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है.
मामले पर क्या बोले एसपी?
एसपी मयंक अवस्थी ने मीडिया को बताया कि शुरुआत में मामला लूट का लग रहा था, लेकिन जांच में साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी. उन्होंने कहा कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई. यह मामला दिखाता है कि कैसे एक झूठी कहानी बनाकर सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सतर्क जांच ने पूरे सच को सामने ला दिया.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ दर्ज किया केस, कई धाराओं में होगी जांच, सनोज मिश्रा के वकिल का बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation




















