Responsive Scrollable Menu

इस्तीफा देने वाले ट्रंप के अधिकारी की सलाह, 'ईरान नहीं अमेरिका खतरे में, सभ्यता मिटाने से इकबाल बुलंद नहीं होगा'

वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जमीर को गवारा नहीं कह कर शीर्ष पद से इस्तीफा देने वाले जो केंट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को गैर जरूरी और हलका करार दिया है। उन्होंने ट्रंप को बेवजह गुस्से से परहेज करने और गंभीर संवाद करने की सलाह दी।

मंगलवार को ट्रंप की बड़े बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के कदम अमेरिका की वैश्विक छवि और उसकी महाशक्ति की स्थिति को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा कर सकते हैं।

जो केंट वही हैं जिन्होंने 17 मार्च को नेशनल काउंटर-टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर पद से ईरान संघर्ष को गलत करार देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

अपनी विशलेषणात्मक टिप्पणी में, जो ने ट्रंप को चेताया है। उनके अनुसार, ट्रंप भले ही ईरान को कड़ी चेतावनी देकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम अमेरिका के लिए ही खतरा बन सकते हैं। इसमें आशंका जताई गई है कि यदि ईरान के खिलाफ किसी प्रकार की व्यापक सैन्य कार्रवाई या उसकी सभ्यता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका की वैश्विक भूमिका पर सवाल खड़े हो सकते हैं और उसका इकबाल बुलंद नहीं रहेगा।

उन्होंने एक्स पर ट्रंप की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ट्रंप को लगता है कि वह ईरान को बर्बादी की धमकी दे रहे हैं, लेकिन सच ये है कि अमेरिका खतरे में है। अगर वह ईरानी सभ्यता को खत्म करने की कोशिश करते हैं, तो अमेरिका को दुनिया में स्थिरता लाने वाली ताकत के तौर पर नहीं, बल्कि अव्यवस्था फैलाने वाले एजेंट के तौर पर देखा जाएगा। नतीजतन दुनिया की सबसे बड़ी सुपरपावर के तौर पर हमारा दर्जा खत्म हो जाएगा।

केंट ने ये भी कहा कि इससे विश्व व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और आर्थिक मोर्चे पर भी गंभीर असर देखने को मिल सकता है।

पूर्व शीर्ष अफसर के अनुसार, प्रोसेस पहले से ही चल रहा है, फिर भी हमारे पास तबाही को टालने का समय है, अगर ट्रंप बेवजह गुस्से और तबाही के बजाय सीरियस बातचीत करने की हिम्मत दिखाते हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नदी में फंसा कुत्ता और उसकी मदद के लिए आए देवदूत, Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ़

नदी में फंसा कुत्ता और उसकी मदद के लिए आए देवदूत, Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ़

Continue reading on the app

  Sports

18 साल पहले भी MI की हुई थी जमकर पिटाई, वैभव-यशस्वी की तरह एक लेफ्टी ने खूब कूटा, 231 का स्ट्राइक रेट, 42 गेंद पर 100

एडम गिलक्रिस्ट ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जो आज भी टी20 क्रिकेट के इतिहास में 'क्लीन हिटिंग' का सबसे बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है. उस मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तान के असद रऊफ ने बताया कि गिलक्रिस्ट जिस अंदाज में गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचा रहे थे उसको देखकर बतौर अंपायर पहली बार डर लगा था Wed, 8 Apr 2026 13:15:29 +0530

  Videos
See all

US Politics: सीजफायर के बाद ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज | #worldwar3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:39:42+00:00

Israel Attack: शिराज और कराज में सैन्य केंद्रों पर इजराइल के हमले की जानकारी | Middle East War |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:35:30+00:00

Trump Announces: Iran के साथ दो हफ्ते के सीजफायर से वैश्विक बाजार में हलचल | Middle East War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:38:48+00:00

Hoshiarpur में CM भगवंत मान ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, युवाओं पर जोर | Punjab | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:45:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers