Rubika Liyaquat Show: गैस संकट या नेता संकट? कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका किसने दिया?
Rubika Liyaquat Show: पश्चिम एशिया की जंग और ईरान को लेकर ट्रंप की रणनीति जमीन पर सफल नहीं दिख रही. अमेरिका में बड़े बदलाव, जैसे अटॉर्नी जनरल और आर्मी चीफ की छुट्टी, यह बताती हैं कि ट्रंप स्थिति को संभाल नहीं पा रहे. भारत में भी कांग्रेस अपने नेताओं को एकजुट नहीं कर पा रही. गैस की किल्लत और सप्लाई पर पार्टी में ही मतभेद दिख रहे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश में कोई वास्तविक गैस संकट नहीं है, जबकि पार्टी की सोशल मीडिया टीम इसे बड़ा मुद्दा बना रही थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि विदेश नीति में भारत की कूटनीति संतुलित और समझदारी से भरी रही है. वहीं कांग्रेस के कुछ नेता इसे संकट बता रहे हैं. इससे सवाल उठता है कि पार्टी अपने नेताओं को एकजुट किए बिना जनता का समर्थन कैसे जुटाएगी.
नीम-कपूर से भगाएं मच्छर? जानें कितना असरदार है यह घरेलू उपाय
बारिश और नमी के मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है. ऐसे में कई लोग मच्छरों से बचने के लिए घरेलू उपाय अपनाते हैं. घरेलू नुस्खे के तौर पर नीम के पत्ते, प्याज और लहसुन के छिलके, तेजपत्ता और कपूर का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए इन सभी चीजों को पीसकर पेस्ट तैयार किया जाता है और फिर तेल में हल्का भून लिया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को दीये की तरह जलाकर उस जगह रखा जाता है, जहां मच्छर ज्यादा होते हैं. इसकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं. इन चीजों में मौजूद प्राकृतिक तत्व मच्छरों को भगाने में मदद करते हैं. कुछ लोग नीम के पत्ते जलाकर धुआं करते हैं या तेजपत्ता और नीम को उबालकर उसका स्प्रे भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि जिन लोगों को धुएं से एलर्जी है उन्हें इन उपायों को सावधानी के साथ इस्तेमाल करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)










