Responsive Scrollable Menu

केले के छिल्के पर पैर रखते ही लोग क्यों फिसल जाते हैं, अन्य छिल्कों पर क्यों नहीं, क्या है वैज्ञानिक कारण

Scientific reason of slipping on banana peel : शायद ही कोई ऐसा होगा जो केले के छिल्के पर नहीं फिसला होगा. अक्सर बच्चे बदमाशी करते हुए दूसरे के साथ ऐसी हरकतें करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि लोग केले के छिल्के पर ही क्यों फिसलते हैं. किसी दूसरे फल के छिल्कों पर क्यों नहीं. आमतौर पर हम इसे सिर्फ फ्रिक्शन या घर्षण से जोड़कर देखते हैं लेकिन इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक कारण है. इसे लेकर जापान के वैज्ञानिकों ने शोध भी किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Continue reading on the app

ईरान युद्ध में छा गए जयशंकर, रूस भी हुआ फैन, ट्रंप हैरान!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तेवरों और सनक को देखें तो ईरान के आसमान पर हमले की जो गुंजाइश है वो अब साफ नजर आ रही है कि बड़ा अटैक यहां पर हो सकता है। अगले 24 से 48 घंटे मिसाइलों की बारिश भी हो सकती है और एक बड़ा सैन्य एक्शन भी देखने को मिल सकता है। उधर ईरान भी चुप नहीं बैठा। उसने अपनी मिसाइलों का मुंह खोल दिया है। लेकिन बता दें कि इस बारूदी माहौल के बीच में कुछ ऐसा हुआ है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान इस वक्त भारत की तरफ खींच लिया है। ईरान ने सीधे-सीधे भारत को फोन किया है और बात की है भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर से। आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो इस जंग के बीच में ईरान को भारत की याद आई और यह पहली बार नहीं। कई बार ईरान ने भारत में फोन किया है।
आपको बता दें वो यह है कि ईरान के विदेश मंत्री का फोन आया है भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर को और यह कोई सामान्य बातचीत नहीं है। पिछले 47 दिनों से चल रहे इस तनाव के बीच में यह दोनों नेताओं के बीच बता दें कि छठी बार बातचीत हो रही है। यानी ईरान लगातार भारत से संपर्क बनाए हुए हैं। हर डिटेल्स दी जा रही है। इस कॉल में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, युद्ध के असर और इतना ही नहीं आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई है। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि ईरान भारत से आखिर चाहता क्या है? संकेत बिल्कुल साफ है।  भारत एक न्यूट्रल और भरोसेमंद देश है। भारत के अमेरिका और ईरान दोनों से ही रिश्ते हैं। और बता दें कि भारत जो है वो इस वक्त डिप्लोमेटिक ब्रिज बन सकता है। ईरान यह चाहता है कि उसकी बात दुनिया तक पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय दबाव अमेरिका पर बने और युद्ध को रोका जा सके।
भारत सिर्फ एक यहां पर दर्शक नहीं है बल्कि पश्चिम  एशिया भारत के लिए ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत भी है और सबसे अहम जो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस की लगातार बातें हो रही है यही वो रास्ता है जहां से दुनिया का करीब बता दें 20% तेल गुजरता है और यहां पर अगर संकट बढ़ता है तो भारत की तेल सप्लाई पर सीधा असर तो पड़ेगा ही लेकिन इसके साथ-साथ पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता है इकॉनमी पर भी दबाव आ सकता है इसलिए इस पूरी स्थिति पर भारत एक्टिव है डिप्लोमेसी कर रहा है कतर कतर के प्रधानमंत्री, यूएई के विदेश मंत्री और ईरान सबसे लगातार बातचीत जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

फिटनेस, फॉर्म के फंदे में फंसे फिरकी के फनकार, 5 साल बाद हुआ कोलकाता टीम में हाहाकार, समीकरण पर उठे सवाल

इतिहास पर नज़र डालें तो केकेआर ने बहुत कम मौकों पर ऐसा मैच खेला है. जब नरेन और चक्रवर्ती दोनों एक साथ बाहर रहे हों. साल 2021 के बाद से यह जोड़ी लगभग हर मैच में टीम का हिस्सा रही है. कभी किसी एक को आराम दिया गया. तो दूसरा मैदान पर मौजूद रहा. Mon, 6 Apr 2026 21:13:51 +0530

  Videos
See all

IIT Baba Marriage Video Viral:आईआईटी बाबा की फैमिली से हुई सुलह! IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:43:13+00:00

BJP Foundation Day: बीजेपी की स्थापना दिवस पर अमित शाह ने फहराया झंडा |n18s #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:42:33+00:00

IIT Baba Marriage Video Viral: आईआईटी बाबा ने बताया कौन हैं पत्नी? IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:41:41+00:00

Khabardar: Iran के Bushehr Air Base पर भी हमला हुआ | Donald Trump | Iran War Updates | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:42:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers