Responsive Scrollable Menu

New Bike: फ्लैट ट्रैक स्टाइल के साथ ट्रायम्फ ट्रैकर 400 की धांसू एंट्री, जानें कीमत और फीचर

New Bike: ब्रिटिश टू-व्हीलर निर्माता ट्रायम्फ मोटरसाइकिल (Triumph Motorcycles) ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक ट्रायम्फ ट्रैकर 400 को लॉन्च कर दिया है। ‘फ्लैट ट्रैक रेसिंग’ से प्रेरित यह मोटरसाइकिल अपने यूनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के चलते खास चर्चा में है। कंपनी ने इसे मॉडर्न-क्लासिक सेगमेंट में एक स्टाइलिश और पावरफुल विकल्प के तौर पर पेश किया है।

इंजन और परफॉर्मेंस
नई ट्रैकर 400 में 350cc का TR-सीरीज इंजन दिया गया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर जनरेट करता है। यह इंजन स्मूद और क्विक थ्रॉटल रिस्पॉन्स के साथ शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। स्पोर्टी नेचर के चलते यह बाइक सिटी और हाईवे दोनों कंडीशन्स में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है।

राइडिंग और सस्पेंशन
राइडिंग को आसान और कंट्रोल्ड बनाने के लिए बाइक में चौड़ा और फ्लैट हैंडलबार दिया गया है। साथ ही फुटपेग्स की पोजिशन को भी एर्गोनॉमिक तरीके से सेट किया गया है। सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट पर 43mm USD फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक मिलता है, जिसमें 140mm का ट्रैवल दिया गया है। यह सेटअप खराब रास्तों पर भी स्मूद राइड सुनिश्चित करता है।

फीचर्स और सेफ्टी
सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा टॉर्क-असिस्ट क्लच गियर शिफ्टिंग को आसान बनाता है। रेट्रो लुक के लिए इसमें राउंड सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल डिस्प्ले शामिल है। बेहतर ग्रिप और ब्रेकिंग के लिए MRF REVZ FD1 टायर्स और 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स दिए गए हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
ट्रायम्फ ट्रैकर 400 का डिजाइन फ्लैट ट्रैक रेसिंग से प्रेरित है, जिसमें स्क्वायर फ्यूल टैंक, नंबर बोर्ड, स्टाइलिश सीट काउल और छोटी फ्रंट स्क्रीन मिलती है। यह बाइक रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमिनियम सिल्वर ग्लॉस जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है। अगर कीमत की बात करें तो भारत में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2,46,225 रुपये रखी गई है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Hybrid MPV: 2027 तक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हो सकती है बंद, ये धांसू मॉडल करेगा रिप्लेस

Hybrid MPV: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की पॉपुलर MPV टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मशहूर 7-सीटर को 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार से हटाया जा सकता है। 2016 में लॉन्च हुई यह MPV लंबे समय तक फ्लीट ऑपरेटर्स और निजी ग्राहकों दोनों की पहली पसंद बनी रही है।

क्या बंद हो जाएगी Innova Crysta?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले CAFE 3 (Corporate Average Fuel Efficiency) नियमों के चलते डीजल इंजन और लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म वाली गाड़ियों को बनाए रखना कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी वजह से टोयोटा इस मॉडल को 2027 तक बंद करने पर विचार कर रही है।

क्या होगा विकल्प?
कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हायक्रॉस के एक किफायती हाइब्रिड वर्जन को इसके विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। यह बदलाव कंपनी के हाइब्रिड और फ्यूल-एफिशिएंट वाहनों पर बढ़ते फोकस को दर्शाता है।

फीचर्स और कम्फर्ट
 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, TFT मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग भी इसे आरामदायक बनाते हैं।

सेफ्टी और परफॉर्मेंस
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HAC) और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है।

बदलता ऑटो ट्रेंड बड़ी वजह 
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को बंद करने की संभावित योजना यह संकेत देती है कि ऑटो इंडस्ट्री तेजी से डीजल से हटकर हाइब्रिड और फ्यूल-एफिशिएंट तकनीकों की ओर बढ़ रही है। आने वाले समय में ऐसे बदलाव और तेज हो सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद घटिया हरकत पर उतरी आरसीबी की टीम, वीडियो देखते ही सीएसके के फैंस का खून खौल उठेगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही है. अनुभवी प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके का तीसरी मैच आरसीबी से था. मैच में जीत के बाद आरसीबी ने सीएसके को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. Mon, 6 Apr 2026 20:59:17 +0530

  Videos
See all

IIT Baba Marriage Video Viral:आईआईटी बाबा की फैमिली से हुई सुलह! IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:43:13+00:00

IIT Baba Marriage Video Viral: आईआईटी बाबा ने बताया कौन हैं पत्नी? IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:41:41+00:00

IIT Baba Marriage Video Viral: परिवार पर ये क्या वोल गए आईआईटी बाबा?| IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:44:18+00:00

Khabardar: Iran के Bushehr Air Base पर भी हमला हुआ | Donald Trump | Iran War Updates | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:42:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers