Responsive Scrollable Menu

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और पंजाब की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने अब तक दो मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।  दूसरी तरफ पंजाब को अपने दोनों मैचों में जीत मिली है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की कोशिश होगी की वे पहली जीत का स्वाद चखे। 

केकेआर के कप्तान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। 3 बार की चैंपियन टीम की प्लेइंग 11 में आज के मैच के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन नहीं खेल रहे हैं। केकेआर के कप्तान ने आगे कहा कि, वरुण को पिछले मुकाबले में चोट लगी थी, जबकि सुनील नरेन को बुखार है। उनकी जगह नवदीप सैनी और रॉवमैन पॉवेल को टीम में शामिल किया गया है। 

आईपीएल 2026 में अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रही पंजाब किंग्स की टीम ने आज के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते और विपक्षी टीम के कप्ातन ने मेरे अनुकूल निर्णय लिया है।  

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 कोलकाता नाइट राइडर्स- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 

Continue reading on the app

व्हीलचेयर पर राज्यसभा पहुंचे शरद पवार, सासंद के रूप में ग्रहण की शपथ; 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली. शरद पवार इस दौरान व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे और व्हीलचेयर पर ही शपथ लेते हुए दिखाई दिए. शपथ लेने वाले सदस्यों में पांच महाराष्ट्र के, तीन ओडिशा के, छह तमिलनाडु के और पांच पश्चिम बंगाल से हैं.

बता दें, 16 मार्च को 10 राज्यो की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे. 37 में से 19 सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर ली है. अब 18 सदस्य  बाकी हैं, जिनका शपथ लेना बाकी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले सकते हैं.

16 अप्रैल से राज्यसभा का विशेष सत्र

सासंदों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी. वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटे हैं. उम्मीद है कि सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी. 816 सदस्यों वाली लोकसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जो संख्या के लिहाज से 273 सीटें होती हैं. बता दें, सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान, महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था. इस दौरान, बिल को आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है. 

4 राज्यों के 19 सदस्यों ने शपथ ली

महाराष्ट्र (5 सदस्य)

  1. माया चिंतामन इवनाते (बीजेपी)
  2. शरद पवार (NCP-SP)
  3. रामदास सदाशिव वडुकुटे (बीजेपी)
  4. ज्योति नागनाथ वाघमारे (शिवसेना)
  5. रामदास अठावले (आरपीआई-ए)

ओडिशा (3 सदस्य)

  1. मनमोहन सामल (बीजेपी)
  2. संजय मिश्रा (बीजू जनता दल)
  3. दिलीप कुमार राय (निर्दलीय)

तमिलनाडु (6 सदस्य)

  1. कोंस्टेंटाइन रविंद्रन (DMK)
  2. क्रिस्टोफर मेनिनकम (कांग्रेस)
  3. एल. के. सुधीरा (डीएमडीके)
  4. एम. थंबीदुरई (AIADMK)
  5. तिरुचि शिवा (DMK)
  6. अंबुमणि रामदास (PMK)

पश्चिम बंगाल (5 सदस्य)

  1. बाबुल सुप्रियो (TMC)
  2. बिस्वजीत सिन्हा (बीजेपी)
  3. मेनका गुरुस्वामी (TMC)
  4. राजीव कुमार (TMC)
  5. रुक्मिणी मलिक (TMC)

Continue reading on the app

  Sports

फिटनेस, फॉर्म के फंदे में फंसे फिरकी के फनकार, 5 साल बाद हुआ कोलकाता टीम में हाहाकार, समीकरण पर उठे सवाल

इतिहास पर नज़र डालें तो केकेआर ने बहुत कम मौकों पर ऐसा मैच खेला है. जब नरेन और चक्रवर्ती दोनों एक साथ बाहर रहे हों. साल 2021 के बाद से यह जोड़ी लगभग हर मैच में टीम का हिस्सा रही है. कभी किसी एक को आराम दिया गया. तो दूसरा मैदान पर मौजूद रहा. Mon, 6 Apr 2026 21:13:51 +0530

  Videos
See all

IIT Baba Marriage Video Viral: परिवार पर ये क्या वोल गए आईआईटी बाबा?| IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:44:18+00:00

Khabardar: Iran के Bushehr Air Base पर भी हमला हुआ | Donald Trump | Iran War Updates | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:42:26+00:00

IIT Baba Marriage Video Viral: आईआईटी बाबा ने बताया कौन हैं पत्नी? IITian Baba wife Prateeka #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:41:41+00:00

BJP Foundation Day: बीजेपी की स्थापना दिवस पर अमित शाह ने फहराया झंडा |n18s #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:42:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers