गर्मी में बिना AC के भी कमरा रहेगा ठंडा, अपनाएं ये आसान देसी ट्रिक्स
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिना एसी के रहना मुश्किल हो जाता है. मई-जून की तेज गर्मी में पंखा भी राहत नहीं दे पाता. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं. सबसे आसान तरीका है मोटे कॉटन के पर्दे को पानी में भिगोकर खिड़की पर टांग देना. इससे बाहर की गर्म हवा ठंडी होकर कमरे में आती है और तापमान कम महसूस होता है. दूसरा उपाय है शाम के समय छत पर पानी डालना. इससे छत ठंडी हो जाती है और रात में कमरे का तापमान कम रहता है, जिससे नींद भी आरामदायक आती है. तीसरा तरीका है घर में इनडोर पौधे लगाना, जैसे स्नेक प्लांट या बंबू प्लांट. इन्हें खिड़की या धूप वाली जगह पर रखने से कमरे का तापमान प्राकृतिक रूप से कम होता है. इसके अलावा रात में पंखे को ठंडे पानी से पोंछना और कमरे में बर्फ वाले पानी के बर्तन रखना भी ठंडक बढ़ाने में मदद करता है.
Rubika Liyaquat Show: गैस संकट या नेता संकट? कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका किसने दिया?
Rubika Liyaquat Show: पश्चिम एशिया की जंग और ईरान को लेकर ट्रंप की रणनीति जमीन पर सफल नहीं दिख रही. अमेरिका में बड़े बदलाव, जैसे अटॉर्नी जनरल और आर्मी चीफ की छुट्टी, यह बताती हैं कि ट्रंप स्थिति को संभाल नहीं पा रहे. भारत में भी कांग्रेस अपने नेताओं को एकजुट नहीं कर पा रही. गैस की किल्लत और सप्लाई पर पार्टी में ही मतभेद दिख रहे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश में कोई वास्तविक गैस संकट नहीं है, जबकि पार्टी की सोशल मीडिया टीम इसे बड़ा मुद्दा बना रही थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि विदेश नीति में भारत की कूटनीति संतुलित और समझदारी से भरी रही है. वहीं कांग्रेस के कुछ नेता इसे संकट बता रहे हैं. इससे सवाल उठता है कि पार्टी अपने नेताओं को एकजुट किए बिना जनता का समर्थन कैसे जुटाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







