Responsive Scrollable Menu

ईरान का इजरायल पर विध्वंसक हमला, हाइफा और अन्य शहरों में तबाही

ईरान ने इजराइल के हाइफा और पेटा टिकवा सहित कई शहरों पर लगातार मिसाइल हमले किए हैं. इन हमलों में हाइफा की ऑयल रिफाइनरी, इमारतों और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया गया है, जिससे भारी आगजनी और व्यापक नुकसान हुआ है. हमलों के परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर है, जिससे इजराइल में दहशत का माहौल है.

Continue reading on the app

ट्रंप की ‘ईरान को धमकी’ से हिला शेयर बाजार! सेंसेक्स 300 अंक टूटा, तेल 110 डॉलर के पार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के प्रति बढ़ती धमकियों के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत नकारात्मक रही. जिसकी वजह से तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं. IndiGo, Kotak Mahindra Bank और Reliance Industries जैसी बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. आइए आपको भी बताते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में किसके पास है ऑरेंज कैप? अब तक इन बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन

आईपीएल के शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस दौरान अभी तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें अभी तक कई टीमें ऐसी भी हैं जो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। तो कई टीमें ऐसी भी हैं जिन्हें अभी भी पहली जीत का इंतजार है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक खेले गए अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है। 

ऑरेंज कैप की रेस
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें हैं जिन्हें अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। फिलहाल इस दौरान कई बल्लेबाजों द्वारा बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। इस सीजन अब तक किसके पास ऑरेंज कैप है और किन पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

इस समय राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के सिर ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने तीन मुकाबलों में 170 की औसत से 170 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162 रहा है, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के भी लगाए हैं। 

दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं जिन्होंने दो मुकाबलों में 160 रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ऊपर है। उन्होंने अपनी पारियों में 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। इसके बाद हेनरिक क्लासेन का नंबर आता है, जिन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने तीन मैचों में 122 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रे 248 का है। साथ ही उनके नाम इस दौरान 10 चौके और 11 छक्के भी शामिल हैं। 

पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने तीन मैचों में 118 रन बनाए हैं तो उनका स्ट्राइक रेट 168 का है। विराट कोहली भी इस लिस्ट में जो अब तक दो मैचों में 97 रन बना चुके हैं जबकि ईशान किशन भी तीन मैचों में 95 रन बना चुके हैं।  
Wed, 08 Apr 2026 18:41:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Trump का ताज़ा बयान, बोले- हम ईरान से टैरिफ लेंगे | US Iran Ceasefire | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:44:13+00:00

AAJTAK 2 LIVE | Weather Update | बदले मौसम ने कहां मचा दी तबाही? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:41:00+00:00

AAJTAK 2 | SHIMLA के राम मंदिर में मुस्लिम परिवार का RECEPTION, मामले पर विवाद! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:45:01+00:00

Himanta On Pawan Khera | Assam | अब हिमंता के भाई पर भी तगड़ा खुलासा! | #assam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers