Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में हुई भारी गिरावट, जानें आपके शहर का रेट

Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. इस तनाव के चलते तेल, शेयर बाजार और सोने-चांदी के दामों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज सोमवार 6 अप्रैल 2026 को इन दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लगातार उथल-पुथल है. हालांकि, आपको हता दें कि यह गोल्ड रेट पिछले हफ्ते बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित है. 

आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151070 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2600 रुपए बढ़ा है.

क्या सोने की कीमतों में सच में गिरावट हुई?

आपको बता दें कि सोने की कीमतों में इस सप्ताह 1.33% तक गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल, 24 कैरेट गोल्ड 15,092 रुपए प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर की मजबूती ने सोने की चमक को थोड़ा घटा दिया है. हालांकि, भारतीय बाजारों में मांग अभी भी बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, सरकार ने बदल डाला पेमेंट सिस्टम; 10 अप्रैल से नया नियम लागू

आज का गोल्ड रेट

24 कैरेट- 1,50,920

22 कैरेट- 1,38,340

18 कैरेट- 1,13,190

आपके शहर के आज सोने का भाव

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
मुंबई ₹15,092 ₹13,834     ₹11,319
दिल्ली ₹15,107 ₹13,849  ₹11,334
कोलकाता ₹15,092 ₹13,834 ₹11,319
बेंगलुरु ₹15,092 ₹13,834     ₹11,319
चेन्नई ₹15,217 ₹13,949   ₹11,634
पटना ₹15,256 ₹13,985 ₹11,442
रांची ₹15,256 ₹13,985 ₹11,442

चांदी के दाम क्यों घट रहे हैं?

चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए भी बड़ी खबर है. अप्रैल महीने की शुरुआत में चांदी अब 2% तक सस्ती हो गई है. आज चांदी के दाम 240.90 रुपए प्रति ग्राम पर आया है. माना जा रहा है कि वैश्विक समस्याओं के चलते चांदी के दामों में गिरावट हुई है. यह गिरावट निवेशकों के लिए अच्छा मौका है. आज यानी 6 अप्रैल की सुबह भाव 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक हफ्ते में यह 5000 रुपए महंगी हुई है. शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही है. इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर चुकी है.

वजन आज का भाव कल का भाव

गिरावट

1 ग्राम ₹249.90 ₹250 -₹0.10
100 ग्राम ₹24,990 ₹25,000 -₹10
1 किलोग्राम ₹2,49,900     ₹2,50,000 -₹100

आज आपके शहर में चांदी के भाव

शहर दाम
लखनऊ ₹2,49,900
दिल्ली ₹2,49,900
मुंबई ₹2,49,900
पटना ₹2,49,900
जयपुर  ₹2,49,900
अहमदाबाद ₹2,49,900
पुणे ₹2,49,900
कोलकाता  ₹2,49,900
मेरठ  ₹2,49,900
लुधियाना ₹2,49,900

 

ये भी पढ़ें- अब बिना एड्रेस प्रूफ के 10 मिनट में मिल जाएगा LPG सिलेंडर…छात्रों, मजदूरों और किराएदारों के लिए बड़ी राहत!

Continue reading on the app

Chia Seeds Benefits: शरीर में ठंडक भर देंगे चिया सीड्स! मिलेगी भरपूर एनर्जी; 6 फायदे हैं कमाल

Chia Seeds Benefits: तेज धूप, पसीना और लगातार बढ़ता तापमान गर्मी का मौसम शरीर पर सीधा असर डालता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कुछ ऐसा शामिल कर लें जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोषण भी दे, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चिया सीड्स एक ऐसा ही सुपरफूड है, जो इन दिनों तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।

छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज सेहत के बड़े खजाने हैं। गर्मियों में इनका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने, ऊर्जा बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 

चिया सीड्स खाने के 6 बड़े फायदे

शरीर को रखे हाइड्रेट
चिया सीड्स पानी को तेजी से सोख लेते हैं और जेल जैसा बन जाते हैं। इन्हें पानी या नींबू पानी में भिगोकर पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है।

ठंडक देने में मददगार
गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। चिया सीड्स का सेवन शरीर को अंदर से ठंडक देता है और लू लगने के खतरे को कम करता है।

Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर

Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद

Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर

Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद

पाचन तंत्र को बनाता मजबूत
चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह कब्ज और पेट की गर्मी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चिया सीड्स आपकी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है।

ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत
गर्मी में थकान जल्दी महसूस होती है। चिया सीड्स में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देते हैं और दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं।

त्वचा को रखे हेल्दी
चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।

कैसे करें सेवन

चिया सीड्स को 1 गिलास पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगोकर सेवन करें। आप इसे नींबू पानी, स्मूदी, दही या फलों के साथ भी मिला सकते हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

जो कहा, वो कर दिखाया... वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली ही गेंद को हवा में उड़ाया, नमन अवॉर्ड का वादा मैदान पर निभाया

Vaibhav suryavanshi hits six on bumrah first ball: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने साहस से सबको हैरान कर दिया है. वैभव ने आईपीएल में डेब्यू से पहले ही जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का प्लान बना लिया था . 15 साल के वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने महज 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.अनुभव और युवा जोश की इस जंग में वैभव की निडर बल्लेबाजी ने साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं. Wed, 8 Apr 2026 17:42:20 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Snowfall: Kedarnath में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ #uttarakhand #kedarnath #snowfall #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:15:04+00:00

US Iran Conflict: America- Iran सीजफायर डील पर भड़का UAE..पाकिस्‍तानी PM शहबाज शरीफ को जमकर सुनाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:13:52+00:00

Bengal Yatra 2026 LIVE | जिस इलाके में सबसे ज्यादा 'वोट कटा'..वहां किसकी हवा? | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:12:20+00:00

West Bengal Election News: SIR और घुसपैठ को लेकर Mamata Banerjee पर क्यों बरस पड़े Suvendu Adhikari? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:07:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers