Responsive Scrollable Menu

Iran-Israel War: किसकी जीत की तरफ बढ़ रही जंग? अभी तक किसका पलड़ा भारी...

Iran Israel War Who Is Winning: मिडिल ईस्ट में जारी Iran–Israel conflict को लेकर दुनिया भर में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस टकराव में किसको बढ़त मिल रही है. इस वॉर में किसकी जीत हो रही है पूरी दुनिया ये बात जानना चाहती है.

हालांकि अभी यह संघर्ष पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सैन्य ताकत, रणनीति और अंतरराष्ट्रीय समर्थन को देखकर विशेषज्ञ लगातार आकलन कर रहे हैं. वर्तमान के हमलों और हालातों का आंकलन कर पूर्व सैन्य अधिकारी ये बता रहे हैं कि किसका पलड़ा भारी है? आइए हम आपको इसके बारे में बेहद आसान भाषा में बताते हैं. 

क्या अभी तक किसी की साफ जीत हुई है?

अब तक इस टकराव में किसी भी पक्ष की निर्णायक जीत घोषित नहीं हुई है. दोनों देशों के बीच हमले, जवाबी कार्रवाई और कूटनीतिक दबाव का दौर जारी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पारंपरिक युद्ध की तरह नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाला रणनीतिक संघर्ष बन गया है. इसलिए अभी Iran Israel War “किसने जीती” कहना जल्दबाजी होगा.

ईरान या इजरायसल अभी किसकी बढ़त मानी जा रही है?

कई रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि सैन्य तकनीक और अंतरराष्ट्रीय समर्थन के कारण इजरायल फिलहाल रणनीतिक बढ़त बनाए हुए है. दरअसल, इजरायल की एयर डिफेंस और मिसाइल सिस्टम काफी मजबूत मानी जाती है. अमेरिका और पश्चिमी देशों का भी उसे समर्थन है. जिसके चलते वह कुछ मामलों में ईरान से मजबूत दिखाई पड़ रहा है. 

क्या ईरान सैन्य ताकत में मजबूत है?

ईरान को मिडिल ईस्ट की बड़ी सैन्य शक्तियों में गिना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के पास बड़ी संख्या में मिसाइलें और ड्रोन तकनीक है. कई समूह भी ईरान के साथ जुड़े हुए हैं जो वॉर में उसकी मदद कर रहे हैं. वहीं, बीते लंबे समय ईरान ने अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने पर काम किया है, जिसका उसे फायदा मिल रहा है. एक्सपर्ट कहते हैं ईरान सीधे युद्ध के साथ क्षेत्रीय दबाव की रणनीति भी अपना रहा है. 

क्या इजरायल तकनीकी ताकत में आगे है?

Israel की सैन्य तकनीक और खुफिया क्षमता को काफी हाई क्वालिटी माना जाता है. उसके पास आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम, हाई-टेक ड्रोन और साइबर क्षमताएं हैं. इजरायल के पास मजबूत खुफिया नेटवर्क है. विशेषज्ञों की मानें तो तकनीकी युद्ध में इजरायल फिलहाल आगे दिखता है.

क्या यह जंग जल्दी खत्म हो सकती है?

फिलहाल ऐसा साफ संकेत नहीं है कि ये जंग जल्द खत्म हो सकती है. मिडिल ईस्ट की राजनीति, अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय गठबंधन इस संघर्ष को लंबा भी खींच सकते हैं. कई देशों की कोशिश है कि युद्ध को कूटनीतिक रास्ता निकालकर खत्म करवाया जाए. 

FAQ

Q1. क्या ईरान-इजरायल युद्ध खत्म हो गया है?

नहीं, यह संघर्ष अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और हालात लगातार बदल रहे हैं.

Q2. क्या अभी किसी देश की जीत घोषित हुई है?

नहीं, अभी तक किसी भी पक्ष की निर्णायक जीत नहीं हुई है.

Q3. ईरान और इजरायल में सैन्य रूप से कौन मजबूत है?

सामान्य तौर पर ईरान के पास बड़ी मिसाइल क्षमता और क्षेत्रीय नेटवर्क है, जबकि इजरायल तकनीकी और एयर डिफेंस में आगे माना जाता है.

Q4. क्या यह संघर्ष बड़े युद्ध में बदल सकता है?

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर तनाव बढ़ता रहा तो इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ सकता है, इसलिए कई देश इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

Continue reading on the app

पुणे में दर्दनाक हादसा, मैदान में खेल रहे छात्र के सिर पर गिरा बास्केटबॉल स्टैंड; मौके पर मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल स्थित प्रतिष्ठित तोलानी मॅरिटाइम इन्स्टिट्यूट में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिसर को झकझोर कर रख दिया. खेल के दौरान बास्केटबॉल का भारी लोहे का स्टैंड गिरने से विशाल वर्मा नामक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई.

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल गुरुवार को संस्थान के खेल मैदान पर अपने साथियों के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था. खेल के दौरान अचानक बास्केटबॉल का स्टैंड अपनी जगह से उखड़ गया और सीधे उसके सिर पर जा गिरा. हादसा इतना भयावह था कि विशाल गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा.

अस्पताल में किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद छात्र और कर्मचारी उसे इलाज के लिए मायमर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

यह भी पढ़ें:  'ये हादसा नहीं, प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा', जनकरपुरी मामले पर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज, उठाए कई गंभीर सवाल

हादसे के बाद संस्था पर उठने लगे गंभीर सवाल

इस हादसे के बाद संस्थान की सुरक्षा और खेल उपकरणों के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. छात्रों और परिजनों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें:  Nashik Road Accident: कुएं में समाई पूरी कार, बच्चों समेत 9 लोगों की गई जान; नासिक में भीषण सड़क हादसा

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्टैंड में जंग लगने के कारण यह हादसा हुआ या इसकी फिटिंग में कोई तकनीकी खामी थी. पुलिस ने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर हिमस्खलन, बड़ा हादसा टला; लगातार बर्फबारी के बीच प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, बीते रविवार को आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से मात दी। इस तरह आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सीएसके के खिलाफ अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा। 

रजत की अगुवाई में आरसीबी ने लगातार अपनी तीसरी बार सीएसके को मात दी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने दो बार और मौजूदा आईपीएल में एक बार सीएसके को पटखनी दी। पटखनी आईपीएल में चौथे कप्तान बने, जिन्होंने अपनी कप्तानी के शुरुआती दौर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल की। 
 
बता दें कि, शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और चेन्नई सुपर किंग्स पर लगातार तीन जीत दर्ज की। 2009 में आरसीबी के कप्तान रहते हुए अनिल कुंबले ने भी ये कमाल दोहराया। वहीं साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के जॉर्ज बैली भी इस क्लब का हिस्सा बने।  

रजत पाटीदार ने इसी के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2008-09 में सीएसके को लगातार दो बार मात दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स को पाटीदार से पहले आईपीएल लीग में केवल तीन की कप्तान लगातार तीन बार मात दे सकते हैं। इनके नाम हैं- शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और जॉर्ज बैली।
Mon, 06 Apr 2026 12:33:00 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War:क्या अब होगा परमाणु हमला? | Middle East Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:45:02+00:00

BJP Foundation Day Live: नए बीजेपी अध्यक्ष पर क्या बोले पीएम मोदी? | CM Yogi | Nitin Nabin | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:46:53+00:00

CM Yogi Live: गोरखपुर से सीएम योगी लाइव | UP News | Gorakhpur | Press Club #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:37:41+00:00

Assam Election 2026: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा का कांग्रेस पर हमला | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:47:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers