Responsive Scrollable Menu

BJP Foundation Day: सत्ता नहीं थी, संसाधन नहीं थे... PM मोदी ने याद किया 'रेल से जेल' वाला दौर

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए इसे सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अवसर बताया. उन्होंने कहा कि यह दिन हर कार्यकर्ता के लिए कृतज्ञता जताने का मौका होता है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें राष्ट्र सेवा का अवसर दिया है. पीएम मोदी ने देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी समेत कई महान नेताओं के योगदान को नमन किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसकी चमक तो सभी देखते हैं, लेकिन इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और संघर्ष छिपा हुआ है. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पार्टी के पास न संसाधन थे और न ही सत्ता का कोई आधार. उन्होंने बताया कि उस दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि उनका 'एक पैर रेल में और दूसरा जेल में होता है.' यानी कार्यकर्ता लगातार यात्रा करते थे, लोगों के बीच जाते थे और पार्टी के विचारों को फैलाने के लिए हर मुश्किल का सामना करते थे. पीएम मोदी ने मौजूदा नेतृत्व और संगठन की ऊर्जा की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पार्टी आज पूरी ताकत और नई ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुटी है. साथ ही, जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भी कार्यकर्ताओं में नया जोश और बदलाव देखने को मिल रहा है.

Continue reading on the app

Assam chunav PM Modi speech: PM मोदी ने किस पर्सनल काम के लिए पूरे असम को काम पर लगाया? पढ़ें बरपेटा रैली के 15 प्वाइंट्स

PM Modi rally in Assam elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बरपेटा में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक का दावा किया. उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, अल्पकालिक सोच और विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया, जबकि अपनी सरकार को दीर्घकालिक विकास और पारदर्शिता पर केंद्रित बताया. मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में शांति, सुरक्षा और विकास को बढ़ावा मिला है और आने वाला समय राज्य की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का होगा. उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाने, पीएम किसान योजना के लाभ और सस्ती खाद जैसी योजनाओं का उल्लेख किया.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह अकेले नहीं, इन 6 खिलाड़ियों को भी अब तक नहीं मिला विकेट

आईपीएल के 19वें सीजन का सफऱ शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं. मगर उसमें अब तक खेले मुकाबले में कई गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्हें विकेट नहीं मिल पाया है. उस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम बुमराह का है. Wed, 08 Apr 2026 15:00:23 +0530

  Videos
See all

Bhopal News: भोपाल में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम, एम्बुलेंस फंसी, दुकानों में तोड़फोड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:42:36+00:00

जंग के समय कैसे काम करती है Reserve Army ? |Top Latest News | Hindi News #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:40:00+00:00

Iran-America Ceasfire News:सीजफायर के बाद क्या बोला ईरान?World News।Top News।Latest News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:38:37+00:00

Iran-US Ceasefire Big Breaking : दुनिया में मजाक बने ट्रंप! | Mojtaba Khamenei | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers