A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के पास टेबल टॉपर बनने का मौका, केकेआर का खुलेगा खाता?

KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों की स्थिति बिल्कुल अलग नजर आ रही है- जहां कोलकाता की टीम संघर्ष कर रही, वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में हैं। पंजाब किंग्स ने अबतक खेले दोनों मैच जीते हैं जबकि कोलकाता ने दोनों मुकाबले गंवाए हैं।  

केकेआर के लिए पिछले सीजन 2025 का अंत अच्छा नहीं रहा था। टीम अपने आखिरी दो मैच हारकर आठवें स्थान पर रही थी। इसके बाद टीम ने आईपीएल 2026 के लिए बड़ा बदलाव किया, लेकिन इसका असर अब तक मैदान पर नहीं दिखा। इस सीजन की शुरुआत भी केकेआर ने लगातार दो हार के साथ की है। गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है, क्योंकि दोनों मैचों में टीम ने 220 से ज्यादा रन लुटाए हैं। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अपनी लय में नहीं दिखे ।

केकेआर ने दोनों मैच गंवाए हैं
दूसरी ओर पंजाब किंग्स का सफर बिल्कुल उल्टा रहा है। 2025 में फाइनल खेलने वाली टीम ने इस बार भी उसी लय को बरकरार रखा है। टीम ने अपने 21 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। उनकी बल्लेबाजी खासतौर पर टॉप ऑर्डर में मजबूत नजर आ रही। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कॉनॉली नंबर 3 पर अच्छी तरह फिट हो गए।

श्रेयस अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे
इस मैच में एक दिलचस्प कहानी भी है- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पूर्व टीम केकेआर के खिलाफ खेलेंगे, जिसे उन्होंने दो सीजन पहले खिताब जिताया था। केकेआर की बल्लेबाजी में कैमरन ग्रीन से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन वे अब तक फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में 18 रन बनाए और दूसरे में रन आउट हो गए। वहीं पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजय कुमार वैशाक शानदार प्रदर्शन कर रहे। उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं, जिनमें से तीन डेथ ओवर में आए हैं।

टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो केकेआर कुछ बदलाव कर सकती है जबकि पंजाब किंग्स जीत के फॉर्मूले को बरकरार रखना चाहेगी।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्स बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। इस सीजन यहां खेले गए मैच में 226 रन बने थे। 2023 से यह मैदान सबसे तेज रन बनाने वाले मैदानों में शामिल है। ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित-12): 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 फिन एलन, 3 कैमरन ग्रीन, 4 अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), 5 मनीष पांडे/रमनदीप सिंह, 6 रिंकू सिंह, 7 अनुकूल रॉय, 8 सुनील नरेन, 9 वैभव अरोड़ा/नवदीप सैनी/उमरान मलिक, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 ब्लेसिंग मुजरबानी, 12 कार्तिक त्यागी। 

पंजाब किंग्स (संभावित-12 ): 1 प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), 2 प्रियांश आर्य, 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 नेहाल वढेरा, 6 शशांक सिंह, 7 मार्कस स्टोइनिस, 8 मार्को जेनसन, 9 जेवियर बार्टलेट, 10 विजयकुमार वैशाख, 11 अर्शदीप सिंह, 12 युजवेंद्र चहल। 

Continue reading on the app

Chand Mera Dil: आ गई तारीख… इस दिन रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’, करण ने शेयर किया पोस्ट

धर्मा प्रोडक्शंस की आने वाली इन्टेंस लव स्टोरी सागा चांद मेरा दिल को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद ये फिल्म लक्ष्य का अगला प्रॉजेक्ट है. अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है.

Continue reading on the app

  Sports

मैं एक और आईपीएल सीजन खेलता लेकिन ...चेन्नइ सुपर किंग्स के कभी ना भुलाने वाली घटना के बाद अश्विन ने लिया था संन्यास

इंटरनेशनल क्रिकेट से भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लेने के साल भर के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग को भी अलविदा कह दिया. इसके पीछे की वजह का खुलासा उन्होंने खुद किया है. पूर्व स्पिनर ने बताया कि चेन्नई के साथ गया सीजन मानसिक तौर पर परेशान करने वाला था. ऐसा नहीं होता को एक सीजन और खेल सकते थे. Mon, 6 Apr 2026 13:34:37 +0530

  Videos
See all

पत्नी Sunita Kejriwal संग High Court पहुंचे Arvind Kejriwal #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:41:16+00:00

Shorts: बनारसी लस्सी पीकर झूम उठे सीएम मोहन | CM Mohan Yadav | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:46:23+00:00

BJP Foundation Day: Kerala में Amit Shah ने ऐसे मनाया BJP स्थापना दिवस | Latest | Thiruvananthapuram #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:45:01+00:00

Shorts : रवि किशन ने गाया गाना, CM योगी मुस्कराते रहे | CM Yogi | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once