Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: CSK के खिलाफ आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, बीते रविवार को आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से मात दी। इस तरह आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सीएसके के खिलाफ अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा। 

रजत की अगुवाई में आरसीबी ने लगातार अपनी तीसरी बार सीएसके को मात दी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने दो बार और मौजूदा आईपीएल में एक बार सीएसके को पटखनी दी। पटखनी आईपीएल में चौथे कप्तान बने, जिन्होंने अपनी कप्तानी के शुरुआती दौर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल की। 
 
बता दें कि, शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और चेन्नई सुपर किंग्स पर लगातार तीन जीत दर्ज की। 2009 में आरसीबी के कप्तान रहते हुए अनिल कुंबले ने भी ये कमाल दोहराया। वहीं साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के जॉर्ज बैली भी इस क्लब का हिस्सा बने।  

रजत पाटीदार ने इसी के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2008-09 में सीएसके को लगातार दो बार मात दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स को पाटीदार से पहले आईपीएल लीग में केवल तीन की कप्तान लगातार तीन बार मात दे सकते हैं। इनके नाम हैं- शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और जॉर्ज बैली।

Continue reading on the app

भारत ने मालदीव में IOS सागर की पहली पोर्ट कॉल की शुरुआत,पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के जहाज IOS सागर ने सोमवार को मालदीव में अपनी पहली पोर्ट कॉल की, जो इसके विदेश डिप्लॉयमेंट का एक अहम हिस्सा है। इस पोर्ट कॉल के साथ, 39 अंतरराष्ट्रीय चालक दल सदस्य, जो 16 देशों से हैं, मालदीव पहुंचे। भारत के मालदीव में स्थित दूतावास ने अपने X पोस्ट में …

The post भारत ने मालदीव में IOS सागर की पहली पोर्ट कॉल की शुरुआत,पढ़िए पूरी खबर appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Awards: आईसीसी के बड़े अवॉर्ड के लिए बुमराह और संजू में सीधा मुकाबला, कौन बनेगा धुरंधर?

ICC Awards: आईसीसी ने मार्च 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। इस सूची में भारत के 2 स्टार खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के एक उभरते बल्लेबाज शामिल हैं। नामित खिलाड़ियों में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइज़न शामिल हैं।

सबसे पहले बात संजू सैमसन की करें तो उन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। शुरुआत में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने इतिहास रच दिया। सैमसन ने सुपर-8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की पारी खेली थी। 

संजू के इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड किया और सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। मार्च 2026 में खेले गए तीन अहम टी20 मैचों में उन्होंने 275 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 137.50 और स्ट्राइक रेट 199.27 रहा। इस दौरान उन्होंने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में ये साबित किया कि बड़े मैचों में उनका कोई जवाब नहीं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में दो विकेट लिए, जिसमें खतरनाक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का विकेट भी शामिल था।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब बाकी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, तब बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया और टीम को 7 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

तीसरे नामांकित खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। पांच मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट करीब 146 रहा। एस्टरहुइजेन ने चौथे मैच में 57 रन की तेज पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता था जबकि निर्णायक मुकाबले में 75 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताई।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से मार्च 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बनता है।

Mon, 06 Apr 2026 15:22:51 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान से अमेरिकी पायलट को कैसे निकाला Donald Trump ने? | US-15 Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:15:06+00:00

America Isreal War Updates :अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को लेकर CIA के पूर्व अधिकारी का विस्फोटक बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:10:00+00:00

Breaking News: Delhi Vidhan Sabha में घुसी संदिग्ध कार | Top News | Rekha Gupta | Delhi Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:08:52+00:00

Iran Israel America War LIVE : ईरान ने पता लगा लिया ट्रंप का ठिकाना!.. | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:12:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers