'नानी बना दिया....', Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर मां पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. खासकर साल 2024 में जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, हर बार ये खबरें महज अफवाह ही साबित हुई हैं. अब इस पूरे मुद्दे पर उनकी मां पूनम सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रेग्नेंसी अफवाहों पर क्या बोलीं पूनम सिन्हा?
हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब पूनम सिन्हा से सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया. हंसते हुए उन्होंने कहा, “पता नहीं कितनी बार हमें नानी बना दिया गया है, लेकिन चलो, जो भी है, ये खुशी भी हमें जरूर मिलेगी.” उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि फिलहाल प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन परिवार इस खुशी का इंतजार जरूर कर रहा है. पूनम का यह बयान फैंस को भी काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और पॉजिटिविटी की तारीफ कर रहे हैं.
बेटियों को लेकर जताई भावनाएं
इसी बातचीत के दौरान पूनम सिन्हा ने बेटियों की अहमियत पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बेटियां घर की खुशियों का सबसे बड़ा कारण होती हैं और सोनाक्षी सिन्हा उनके परिवार की सबसे बड़ी खुशी हैं. उनका यह बयान काफी भावुक और दिल छू लेने वाला था.
कैसे शुरू हुई थीं प्रेग्नेंसी की अफवाहें?
दरअसल, साल 2025 में सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में नजर आई थीं, जहां उनके लुक को लेकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं. कुछ लोगों को लगा कि वह अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें फैल गईं. हालांकि, बाद में ये सारी बातें पूरी तरह गलत साबित हुईं.
सोनाक्षी का मजेदार रिएक्शन
इन अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह “16 महीने से प्रेग्नेंट” हैं. उनके इस मजाकिया जवाब से साफ हो गया था कि वह इन अफवाहों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेतीं.
शादी और लव स्टोरी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. उनकी शादी एक प्राइवेट समारोह में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी के बाद से ही यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी केमिस्ट्री और मस्ती भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतता रहता है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म ने 18वें दिन रचा इतिहास
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,628.40 पर था।
शुरुआती कारोबार में बिकवाली का नेतृत्व फार्मा स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। इसके अलावा, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।
दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक हरे निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम लूजर्स थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 302.60 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,384 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,549 पर था।
बाजार में कमजोरी की वजह ईरान-अमेरिका और इजरायल में लगातार तनाव को माना जा रहा है, जिसका पूरे वैश्विक बाजारों पर असर देखा जा रहा है।
एशियाई बाजारों में टोक्यो और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद थे।
कच्चे तेल में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 109.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 111.07 डॉलर प्रति बैरल पर था।
सोने और चांदी में गिरावट बनी हुई है। सोना 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,668 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















