Responsive Scrollable Menu

जाह्नवी बोलीं- मैं पूरी तरह से मां पर निर्भर थी:उनके जाने के बाद कई गलत फैसले लिए, कई लोगों ने निजी जिंदगी में दखल दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी मां और सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन और उसके बाद आई मुश्किलों पर बात की है। जाह्नवी ने बताया कि वे अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े फैसले के लिए मां पर निर्भर थीं। उनके अचानक चले जाने के बाद जाह्नवी को न सिर्फ अकेले फैसले लेना सीखना पड़ा, बल्कि दुनिया के कड़े व्यवहार और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हर छोटी बात के लिए मां पर थीं निर्भर राज शमानी के पॉडकास्ट में जाह्नवी ने बताया कि श्रीदेवी के रहते उन्होंने कभी खुद से कोई फैसला नहीं लिया था। जाह्नवी ने कहा, "मैं उन पर पूरी तरह निर्भर थी। मैं उनसे हर बात पूछती थी की क्या कपड़े पहनूं? क्या करूं? क्या सही है और क्या गलत? उनके जाने के बाद मुझे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना सीखना पड़ा।" जाह्नवी ने यह भी माना कि इस दौरान उन्होंने कई गलत फैसले लिए और उन लोगों को अपनी निजी जिंदगी में दखल देने दिया, जिनका वहां कोई काम नहीं था। दुनिया मेरे दुख को जज कर रही थी जाह्नवी ने उस दौर के तनाव को याद करते हुए बताया कि लोग उनके दुख का पैमाना तय कर रहे थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, "दुनिया मुझे तोड़ने की कोशिश कर रही थी। लोग कमेंट करते थे कि देखो वह अब कुछ ज्यादा ही मुस्कुरा रही है, वह उतनी दुखी नहीं है जितनी उसे होना चाहिए। मेरे परिवार पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए।" मां के जाने से बदल गए बोनी कपूर अपनी मां के मजाकिया स्वभाव को याद करते हुए जाह्नवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी की जगह दुनिया में कोई नहीं ले सकता। जाह्नवी ने अपने पिता बोनी कपूर के बारे में कहा, उस दिन मैंने सिर्फ परिवार का एक सदस्य नहीं खोया था, बल्कि अपने पिता को भी खो दिया था। जब मां हमारे साथ थीं, तब पापा बिल्कुल अलग इंसान थे। आज वह जैसे हैं मैं उससे खुश हूं, लेकिन वह पहले जैसे नहीं रहे।" जाह्नवी के मुताबिक, उनकी फैमिली की खुशी और पॉजिटिविटी में श्रीदेवी का सबसे बड़ा योगदान था। डेब्यू फिल्म के दौरान हुआ था निधन श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को यूएई में हुआ था। यह वह समय था जब जाह्नवी अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' की तैयारी कर रही थीं। जाह्नवी की फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन उनकी इस सफलता को देखने के लिए उनकी मां उनके साथ नहीं थीं। श्रीदेवी ने करीब तीन दशकों तक हिंदी, तमिल और तेलुगू सिनेमा पर राज किया था।

Continue reading on the app

ट्रेन टिकटों में हेराफेरी करने वालों अब नहीं चलेगी कोई भी चालबाजी, झट से पकड़े जाओगे

हाल ही के दिनों में भारतीय रेलवे ने टिकटों में हेराफेरी या एआई से बने टिकटों के कई मामले पकड़े हैं. इस तरह जालसाजी के मामले रेलवे के राजस्‍व के लिए ठीक नहीं है. इसी को ध्‍यान में रखते हुए और ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL को पीछे छोड़ देगा PSL, ट्रॉफी चोर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नकवी ने BCCI को दी चुनौती

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का कहना है कि उनके देश में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया की नंबर एक टी20 लीग बनने की तरफ बढ़ रही है. जल्दी ही इंडियन प्रीमियर लीग को पीछे करते हुए टॉप पर पहुंच जाएगा. Mon, 6 Apr 2026 12:31:07 +0530

  Videos
See all

सुलेमानिया शहर में हमले के बाद भारी तबाही | Shorts | Trump | Israel Iran War | Sulaymaniyah | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:10:09+00:00

Iran Israel America War: ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की उठाई मांग| Middle East Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:11:59+00:00

Ladakh: Leh में ईरान की मदद के लिए उमड़ी भीड़, 25 हजार रुपए में बिका एक अंडा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:13:38+00:00

Telangana: चलते सरकारी बुलडोजर को रोकने वाला ओवैसी का एक छोटा गुर्गा हिरासत में | #hyderabadpolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers