Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म ने 18वें दिन रचा इतिहास
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. जी हां, रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है.19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. पहले दो हफ्तों में ही फिल्म ने धांसू कमाई करते हुए खुद को साल की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में स्थापित कर लिया. अब तीसरे वीकेंड में भी इसकी कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है.
तीसरे रविवार को जबरदस्त उछाल
फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वे दिन इसने 21.55 करोड़ कमाए तो 17वें दिन का कलेक्शन 25.65 करो रुपये रहा. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 28.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ 'धुरंधर 2' का 18 दिनों का कुल कलेक्शन अब 1013.77 करोड़ रुपये हो गया है.
TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160 4V: फीचर्स और माइलेज में कौन सी स्पोर्टी बाइक है दमदार, खरीदने से पहले जानें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















