Responsive Scrollable Menu

फ्लाइट में सीट बदलने पर पहले जैसे एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा:Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे, पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा

कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना 'अजीब' यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

अक्षय कुमार-रवीना टंडन का लव एंथम, जो बना हर दिल की है धड़कन, उदित नारायण-साधना सरगम ने गाने में फूंक दी जान

नई दिल्ली. फिल्म मोहरा (1994) का गाना सुबह से लेकर शाम तक आज भी बिल्कुल फ्रेश लगता है. अक्षय कुमार और रवीना टंडन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया था. यह गाना प्यार के उस एहसास को बयां करता है जहां इंसान अपने साथी के ख्यालों में दिन-रात खोया रहता है. साधना सरगम और उदित नारायण की मखमली आवाज ने इस ट्रैक में जान फूंक दी थी. विजू शाह का संगीत और आनंद बख्शी के लिखे बोल इतने सरल और प्यारे हैं कि आज भी गुनगुनाने का मन करता है. गाने का हुक स्टेप और उस दौर का फैशन, खासकर रवीना टंडन का अंदाज, लोगों को खूब पसंद आया था. भले ही इसी फिल्म का 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' और 'टिप टिप बरसा पानी' बहुत बड़े चार्टबस्टर रहे हों, लेकिन 'सुबह से लेकर शाम तक' उन लोगों का फेवरेट है जो सुकून और रोमांस पसंद करते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 12 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

रेलवे भर्ती बोर्ड में आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके अलावा रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करने की … Mon, 06 Apr 2026 21:18:32 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | IIT बाबा का विवादों से नाता ! #shorts #ytshorts #iitbaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:31:59+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: एक बैरल में कितना कच्चा तेल होता है? #crudeoil #petrol #diesel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:41:30+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान पर वो हमला.. पूरी दुनिया में हड़कंप ! | Iran Vs USA | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:41:43+00:00

News Ki Pathshala: क्या ईरान पर परमाणु हमला कर देंगे ट्रंप ? #shorts #sushantsinha #ytshorts #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers