Responsive Scrollable Menu

झारखंड चतरा होमगार्ड बहाली को लेकर हंगामा, अभ्यार्थियों ने लगाए धांधली के आरोप, उपायुक्त से मिलकर की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड के चतरा जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। बहाली प्रक्रिया में अनियमितता और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपायुक्त कीर्ति श्री से मिलने पहुंचे। उनका कहना था कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और अयोग्य उम्मीदवारों …

Continue reading on the app

पाकिस्तान में 5जी लॉन्च, नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बड़ी चुनौती : र‍िपोर्ट

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 5जी सर्विस शुरू होना एक बड़ा कदम है, लेकिन देश की आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों के कारण यह टेक्नोलॉजी अभी ज्यादातर मार्केटिंग स्टोरी लगती है, असली कामकाजी हकीकत नहीं।

डेली मिरर की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में 5जी सिग्नल के लिए जरूरी फिजिकल नेटवर्क बहुत कमजोर है, खासकर वह नेटवर्क जो मोबाइल टावरों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ता है।

दुनिया में फाइबर-ऑप्टिक केबल को सबसे अच्छा माना जाता है। यह सेकंड में टेराबिट्स डेटा ले जा सकता है और इसकी लेटेंसी मिलीसेकंड के हिस्सों में होती है। 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क के लिए, हर साइट पर दस जीबीपीएस से ज्यादा की बैकहॉल स्पीड और पांच मिलीसेकंड से कम राउंड-ट्रिप टाइम जरूरी है।

पाकिस्तान में सिर्फ 15 प्रतशित मोबाइल टावर फाइबर से जुड़े हैं बाकी 85 प्रत‍िशत टावर माइक्रोवेव रेडियो लिंक पर निर्भर हैं, जिनकी क्षमता सीमित है, खराब मौसम में ये कमजोर हो जाते हैं और 5जी ट्रैफिक को संभाल नहीं सकते।

इस साल मार्च में इस्लामाबाद में स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई, जिसमें 480 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम 507 मिलियन डॉलर में बिका और इस्तेमाल के लिए स्पेक्ट्रम लगभग तीन गुना बढ़ गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ पहला कदम है और यह लंबा और मुश्किल रास्ता है।

एक साइट को फाइबर से जोड़ने का खर्च लगभग 10,000 से 20,000 डॉलर है। देश में हजारों साइट्स हैं, जिन्हें अपग्रेड करना है, लेकिन इस तरह का खर्च हाल ही में जुटाए गए आधे बिलियन डॉलर से बहुत ज्यादा है।

पाकिस्तान के राइट-ऑफ-वे फीस की भी समस्या है। हर साल प्रति मीटर पीकेआर 35 से 60 देना पड़ता है, जबकि भारत में एक बार ही फीस देनी होती है। इसका मतलब यह है कि एक बार का खर्च हर साल खर्च बन जाता है, जो निवेशकों को हतोत्साहित करता है।

इस वजह से जीएसएमए फाइबर डेवलपमेंट इंडेक्स में पाकिस्तान 93 देशों में से 76वें नंबर पर है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि बिना सुधार के फाइबराइजेशन देश के 5जी रोलआउट की सबसे बड़ी कमजोरी बनी रहेगी।

इसके अलावा, पाकिस्तान में 5जी के लिए मांग भी कम है। देश में सिर्फ एक प्रत‍िशत मोबाइल हैंडसेट 5जी सपोर्ट करते हैं। लगभग 90 प्रत‍िशत स्थानीय रूप से बने फोन अभी भी सिर्फ 2जी या 3जी तक ही सीमित हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जरीन खान की मां का निधन! 65 की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थीं बीमार

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ला खड़ी करती है, जहां शब्द भी कम पड़ जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक दिन पहले अपने बेहद प्यारे पालतू को खोने का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अगले ही दिन उनकी मां के निधन की खबर … Wed, 08 Apr 2026 14:57:42 GMT

  Videos
See all

जंग के समय कैसे काम करती है Reserve Army ? |Top Latest News | Hindi News #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:40:00+00:00

Iran-US Ceasefire Big Breaking : दुनिया में मजाक बने ट्रंप! | Mojtaba Khamenei | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:35:00+00:00

विदेश मंत्री S.Jaishankar UAE दौरे पर जाएंगे | PM Modi | S.Jaishankar | Ceasefire | UAE |Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:37:37+00:00

Bhopal News: भोपाल में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम, एम्बुलेंस फंसी, दुकानों में तोड़फोड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:42:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers