Responsive Scrollable Menu

विपक्ष को बड़ा झटका, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 सांसदों ने किए थे हस्ताक्षर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव आज खारिज कर दिया गया है। विपक्षी दलों द्वारा लाए गए इस महाभियोग प्रस्ताव पर लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा चेयरमैन ने कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया है। प्रस्ताव को 193 सांसदों, जिसमें लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सदस्य शामिल थे, …

Continue reading on the app

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सीएनजी संकट, स्कूल और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित

इस्लामाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर और दूसरे हिस्सों में रहने वाले नागर‍िकों को नेचुरल गैस की भारी कमी की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रांत में सीएनजी स्टेशन बंद हैं।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर स्कूल वैन और बस ऑपरेटरों ने सीएनजी न होने की वजह से अपनी सर्विस बंद कर दी है, जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्टरों ने पेट्रोल इस्तेमाल करना शुरू करने के बाद किराया बढ़ा दिया है, जिससे लोगों पर बोझ पड़ रहा है।

रविवार को पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अन्य हिस्सों में सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद रहे। खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में प्राकृतिक गैस की अघोषित कटौती (लोडशेडिंग) का सामना करना पड़ा, जिससे घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं।

सीएनजी स्टेशनों के बंद होने से कई वाहनों को संचालन बंद करना पड़ा या फिर महंगे पेट्रोल पर चलाना पड़ा, जिससे परिवहन किराए में वृद्धि हुई। स्कूल परिवहन संचालक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि पेट्रोल पर वाहन चलाना उनकी क्षमता से बाहर है, जिसके कारण उन्हें अपनी सेवाएं बाधित करनी पड़ीं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, अभिभावकों ने स्कूल परिवहन बंद होने पर चिंता जताई है और कहा है कि इससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या प्रभावित होगी।

सार्वजनिक परिवहन संचालक भी कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जो लोग सीएनजी की जगह पेट्रोल का उपयोग कर रहे हैं, उन्होंने किराए बढ़ा दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सीएनजी स्टेशन फिर से शुरू नहीं हुए तो वे सेवाएं बंद कर सकते हैं।

दो अप्रैल को पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) में 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत पाकिस्तानी रुपए (पीकेआर) 321.17 प्रति लीटर से बढ़ाकर पीकेआर 458.41 कर दी गई। वहीं, एचएसडी की कीमत पीकेआर 335.86 से बढ़ाकर पीकेआर 520.35 प्रति लीटर कर दी गई। केरोसीन की कीमत भी पीकेआर 34.08 बढ़ाकर पीकेआर 457.80 कर दी गई।

डीजल की कीमतों में वृद्धि और उसके परिवहन और माल ढुलाई लागत पर प्रभाव को सीमित करने के लिए पेट्रोलियम लेवी दरों में भी बदलाव किया गया। पेट्रोल पर लेवी पीकेआर 105 से बढ़ाकर पीकेआर 160 प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर इसे पीकेआर 55 से घटाकर शून्य कर दिया गया।

दो अप्रैल को अपने बयान में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि ये “कठिन और जिम्मेदार” फैसले व्यापक चर्चा के बाद लिए गए, जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य सब्सिडी को केवल सबसे जरूरतमंद वर्गों तक सीमित करना है, साथ ही राजकोषीय अनुशासन बनाए रखना और पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के तहत हासिल आर्थिक स्थिरता की रक्षा करना है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पिछले साल नवंबर 2025 में सात फेरे लेने वाले थे लेकिन शादी से एक दिन पहले खबर आई कि ये  शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है फिर रिश्ता टूटने की खबरें भी आने लगी। लेकिन अब एक बार कहा जा रहा है कि स्मृति और पलाश का पैचअप हो गया है। 

बता दें कि, शादी टूटने के खबरों के बाद पलाश पर कई तरह के आरोप भी लगे। कहा गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया था जिस कारण से ये शादी टूटी। उसके बाद पलाश को लोगों ने धोखेबाज का टैग देकर  खूब ट्रोल किया था। वहीं स्मृति मंधाना को लोगों का काफी सपोर्ट मिला था। 

हालांकि, स्मृति मंधाना ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। वहीं पलाश ने हमेशा धोखा देने के आरोपों को सिर्फ बकवास करार दिया। अब एक लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने आने की उम्मीद जाग उठी है। 

दरअसल, जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी मौजूद थे। इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। 
Wed, 08 Apr 2026 16:48:09 +0530

  Videos
See all

IIT Baba Marriage Video : आईआईटी बाबा अभय सिंह ने कब की शादी ? #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:41:54+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान का UAE और कुवैत पर जवाबी हमला | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:38:13+00:00

IPS Amod Ashok नागपुरे ने Anantnag में संभाला पदभार ,अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:35:40+00:00

Iran Israel War: क्या सीजफायर के बाद भी ईरान पर हमला कर रहा अमेरिका? | Iran | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers