Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: अचानक बदला मौसम! दिल्ली-UP में तूफान और ओले गिरने का अलर्ट, जानें आपके प्रदेश का हाल

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है. इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जो इन दिनों सक्रिय है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस हफ्ते दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे. इसके कारण कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि (ओले गिरना) की संभावना बढ़ गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक 3, 4 और 7 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. खासकर 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत के कई इलाकों में ओले गिर सकते हैं, जबकि कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली की स्थिति

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा. आज दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 4 और 5 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहेगा हल्की बारिश,गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने 4 और 5 अप्रैल को आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. इस दौरान बारिश, तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि हो सकती है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

राजस्थान और एमपी में हालात

राजस्थान में भी एक मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 4 अप्रैल तक कई हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं. हालांकि 5 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की संभावना है. इधर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है. इन राज्यों में भी ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

पूर्वी भारत के हाल

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. यहां तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है. खासकर बिहार में 5 से 8 अप्रैल के बीच 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा भी है.

दक्षिण भारत का मिजाज

दक्षिण भारत में भी मौसम बदल रहा है. केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. इसके कारण दक्षिणी तटीय इलाकों और पश्चिमी घाट में छिटपुट बारिश हो सकती है. हालांकि यहां तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की भी संभावना है.

लोगों को सतर्क सतर्क रहने की सलाह

फिलहाल, पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत में जहां आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी घटनाएं खतरा भी पैदा कर सकती हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिन बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Continue reading on the app

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने इजरायल पर क्लस्टर वारहेड से किया हमला, एक घायल

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध को 35 दिन बीत चुके हैं. अब भी टकराव के हालत बने हुए हैं. ईरान ने जहां पर बरहीन में अमेरिकी कंपनी अमेजन के प्लांट पर हमला किया है. वहीं अमेरिका और इजरायल ने ईरान के करज में बने सबसे बड़े पु​ल को गिरा दिया है. ऐसे में आशंकाएं लगाई जा रही है कि यह युद्ध अभी और खिंचने वाला है. इससे टकराव और बढ़ने के आसार बने हुए हैं. इससे पहले ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अभी ईरान से दो से तीन हफ्ते युद्ध और चलेगा. उन्होंने कहा था कि ईरान की नेवी और वायुसेना को खत्म कर दिया गया है. अब बस कुछ टार्गेट की बाकी हैं, जिन्हें खत्म करने के बाद यह युद्ध खत्म हो जाएगा. आने वाले समय में अमेरिका और इजरायल पर समझौते के लिए दबाव बनाएंगे. वह और बड़े हमले भी कर सकते हैं. ट्रंप ने हाल में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर ईरान नहीं माना तो ऐसे और बड़े हमले और भी होंगे. पल-पल अपडेट के लिए आप न्यूज नेशन के वार लाइव के साथ बने रहें. 

Continue reading on the app

  Sports

रालामंडल बायपास ब्रिज फिर बंद: जल्दबाजी में खोला, अब तोड़फोड़ कर सुधार

इंदौर के रालामंडल बायपास ब्रिज को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तीन साल में बनकर तैयार हुआ यह ब्रिज, जिसे हाल ही में ट्रैफिक के लिए खोला गया था, अब दोबारा बंद कर दिया गया है। वजह है तकनीकी खामियां और अधूरा काम, जिसे अब तोड़फोड़ कर ठीक किया जा रहा … Fri, 03 Apr 2026 10:52:29 GMT

  Videos
See all

Iran Big Action on Israel LIVE: ईरान के हमले से बुरा दहला इजरायल... | America | Iran Drone Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:41:20+00:00

China News | चीन का 600KG भार उठाने वाला ‘हेलीकॉप्टर ड्रोन’ | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:59+00:00

Hormuz Straitपर अंतरराष्ट्रीय जल में नियम और कानून | Iran Israel War Update #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:38:54+00:00

Trump Address On Iran War: 'Iraq जैसा होगा ईरान का हाल' ट्रंप का खुला एलान | US Israel | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T05:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers