ईरान के प्रतिशोध की आग में जलेगा अमेरिका! B1 पुल के विनाश के बाद Iran ने जारी की 8 खाड़ी पुलों की 'हिट-लिस्ट'
खाड़ी और जॉर्डन के पुलों को सूची में शामिल किया गया
ईरान के B1 पुल का विनाश
ईरान ने हमलों की निंदा की
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर क्यों बनाते हैं Hot Cross Buns? जानें इतिहास और बनाने की आसान रेसिपी
Good Friday 2026 Recipe: ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे एक अहम और इमोशनल दिन माना जाता है. इस दिन यीशु मसीहा को सूली पर चढ़ाया गया था. इसलिए इसे यीशु मसीह के बलिदान का दिन माना जाता है और क्रिश्चियन लोग चर्च जाकर उनके इस बलिदान को याद करते हैं. वैसे इस मौके पर घरों में कई खाने की चीजें बनाई जाती है. इनमें से एक हॉट क्रॉस बन भी हैं. इस खाने की चीज में बन यानी केक के ऊपर क्रॉस बनाया जाता है. ये एक मामूली मिठाई नहीं बल्कि बलिदान और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. ये गुड फ्राइडे के असली अर्थ को दर्शाता है. चलिए हम आपको गुड फ्राइडे के मौके पर बताते हैं हॉट क्रॉस बन का इतिहास और इसकी आसाना रेसिपी के बारे में.
क्यों बनाए जाते हैं हॉट क्रॉस बन?
गुड फ्राइडे पर हॉट क्रॉस बन (Hot Cross Buns) ईसा मसीह के बलिदान, दुख और मृत्यु की याद में बनाए और खाए जाते हैं. इन मीठे, मसालेदार बन के ऊपर बना क्रॉस का निशान उस सूली (Cross) का प्रतीक है, जिस पर यीशु को चढ़ाया गया था, जबकि इसमें इस्तेमाल किए गए मसाले उनके शरीर को संरक्षित करने के लिए उपयोग किए गए सुगंधित द्रव्यों का प्रतीक हैं.
हॉट क्रॉस बन का इतिहास ( Hot Cross Buns History)
हॉट क्रॉस बन का इतिहास प्राचीन मूर्तिपूजक परंपराओं (Pagan traditions) से जुड़ा है, जो बाद में ईसाई धर्म में ईस्टर का प्रतीक बन गया. माना जाता है कि सैक्सन लोग वसंत ऋतु में देवी 'ईओस्त्रे' के सम्मान में क्रॉस लगे बन बनाते थे. 12वीं शताब्दी में एक भिक्षु ने इसे गुड फ्राइडे से जोड़ा, और यह ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने का प्रतीक बन गया.
हॉट क्रॉस बन सामग्री
250 मिलीलीटर गुनगुना दूध
3 अंडे
150 ग्राम काली किशमिश
5 ग्राम ब्रेड इम्प्रूवर
5 ग्राम दालचीनी
5 ग्राम जायफल
दालचीनी और लौंग
200 ग्राम + 500 ग्राम मैदा
130 ग्राम + 6 ग्राम चीनी
25 ग्राम कॉर्न ऑयल
50 ग्राम फ्रेंच स्टाइल मैदा
35 ग्राम खमीर
10 ग्राम नमक और पानी.
हॉट क्रॉस बन बनाने की आसान रेसिपी (Hot Cross Buns Recipe)
हॉट क्रॉस बन बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 200 ग्राम मैदा, गुनगुना दूध और खमीर डालकर कम से कम 3 घंटे के लिए अलग रख दें. अब बचे हुए मैदा, ब्रेड इम्प्रूवर, मक्खन, अंडा, दालचीनी, जायफल, मसालों का मिश्रण, चीनी और खमीर वाले मिश्रण से आटा गूंथ लें. फिर नमक डालकर नरम आटा गूंथ लें। किशमिश डालकर समान रूप से फैला दें. आटे को गूंथकर अलग रख दें. ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. जब आटा गूंथ जाए, तो उसे 24 से 25 बराबर भागों में बाँट लें.
प्रत्येक भाग को गोल आकार दें और बेकिंग ट्रे पर बेकिंग शीट बिछाकर रख दें. प्रत्येक भाग के बीच थोड़ी जगह छोड़ दें. एक दूसरे कटोरे में फ्रेंच स्टाइल का मैदा, कॉर्न ऑयल, पानी और 6 ग्राम चीनी डालकर चिकना पेस्ट बना लें. फिर, बन पर जैतून का तेल लगाएँ और आइसिंग को क्रॉस के निशान बनाते हुए पाइपिंग बैग से सजाएं. इन बन को 12 से 15 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक बेक करें. और फिर अंत में घर पर आए मेहमान को परोसें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation


















