Responsive Scrollable Menu

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर क्यों बनाते हैं Hot Cross Buns? जानें इतिहास और बनाने की आसान रेसिपी

Good Friday 2026 Recipe: ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे एक अहम और इमोशनल दिन माना जाता है. इस दिन यीशु मसीहा को सूली पर चढ़ाया गया था. इसलिए इसे यीशु मसीह के बलिदान का दिन माना जाता है और क्रिश्चियन लोग चर्च जाकर उनके इस बलिदान को याद करते हैं. वैसे इस मौके पर घरों में कई खाने की चीजें बनाई जाती है. इनमें से एक हॉट क्रॉस बन भी हैं. इस खाने की चीज में बन यानी केक के ऊपर क्रॉस बनाया जाता है. ये एक मामूली मिठाई नहीं बल्कि बलिदान और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. ये गुड फ्राइडे के असली अर्थ को दर्शाता है. चलिए हम आपको गुड फ्राइडे के मौके पर बताते हैं हॉट क्रॉस बन का इतिहास और इसकी आसाना रेसिपी के बारे में. 

क्यों बनाए जाते हैं हॉट क्रॉस बन? 

गुड फ्राइडे पर हॉट क्रॉस बन (Hot Cross Buns) ईसा मसीह के बलिदान, दुख और मृत्यु की याद में बनाए और खाए जाते हैं. इन मीठे, मसालेदार बन के ऊपर बना क्रॉस का निशान उस सूली (Cross) का प्रतीक है, जिस पर यीशु को चढ़ाया गया था, जबकि इसमें इस्तेमाल किए गए मसाले उनके शरीर को संरक्षित करने के लिए उपयोग किए गए सुगंधित द्रव्यों का प्रतीक हैं. 

हॉट क्रॉस बन का इतिहास ( Hot Cross Buns History) 

हॉट क्रॉस बन का इतिहास प्राचीन मूर्तिपूजक परंपराओं (Pagan traditions) से जुड़ा है, जो बाद में ईसाई धर्म में ईस्टर का प्रतीक बन गया. माना जाता है कि सैक्सन लोग वसंत ऋतु में देवी 'ईओस्त्रे' के सम्मान में क्रॉस लगे बन बनाते थे. 12वीं शताब्दी में एक भिक्षु ने इसे गुड फ्राइडे से जोड़ा, और यह ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने का प्रतीक बन गया. 

हॉट क्रॉस बन सामग्री

250 मिलीलीटर गुनगुना दूध
3 अंडे
150 ग्राम काली किशमिश 
5 ग्राम ब्रेड इम्प्रूवर
5 ग्राम दालचीनी 
5 ग्राम जायफल 
दालचीनी और लौंग 
200 ग्राम + 500 ग्राम मैदा 
130 ग्राम + 6 ग्राम चीनी 
25 ग्राम कॉर्न ऑयल 
50 ग्राम फ्रेंच स्टाइल मैदा 
35 ग्राम खमीर 
10 ग्राम नमक और पानी. 

हॉट क्रॉस बन बनाने की आसान रेसिपी (Hot Cross Buns Recipe) 

हॉट क्रॉस बन बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 200 ग्राम मैदा, गुनगुना दूध और खमीर डालकर कम से कम 3 घंटे के लिए अलग रख दें. अब बचे हुए मैदा, ब्रेड इम्प्रूवर, मक्खन, अंडा, दालचीनी, जायफल, मसालों का मिश्रण, चीनी और खमीर वाले मिश्रण से आटा गूंथ लें. फिर नमक डालकर नरम आटा गूंथ लें। किशमिश डालकर समान रूप से फैला दें. आटे को गूंथकर अलग रख दें.  ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. जब आटा गूंथ जाए, तो उसे 24 से 25 बराबर भागों में बाँट लें. 

प्रत्येक भाग को गोल आकार दें और बेकिंग ट्रे पर बेकिंग शीट बिछाकर रख दें. प्रत्येक भाग के बीच थोड़ी जगह छोड़ दें. एक दूसरे कटोरे में फ्रेंच स्टाइल का मैदा, कॉर्न ऑयल, पानी और 6 ग्राम चीनी डालकर चिकना पेस्ट बना लें. फिर, बन पर जैतून का तेल लगाएँ और आइसिंग को क्रॉस के निशान बनाते हुए पाइपिंग बैग से सजाएं. इन बन को 12 से 15 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक बेक करें. और फिर अंत में घर पर आए मेहमान को परोसें. 

यह भी पढ़ें: Good Friday Wishes 2026: आज है गुड फ्राइडे? क्यों नहीं कहते 'हैप्पी गुड फ्राइडे', अपनों को भेजें यीशु के प्रेरणादायक संदेश

Continue reading on the app

'तबाही तो अभी शुरू भी नहीं हुई...', Donald Trump ने ईरान को दी भीषण चेतावनी, सबसे बड़े पुल के विध्वंस के बाद बढ़ी जंग

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण B1 पुल के ढहने के कुछ ही घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान की नई सरकार को सीधी और खौफनाक चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी अपने चरम पर नहीं पहुँची है और ईरान का बचा-कुचा इंफ्रास्ट्रक्चर उनके अगले निशाने पर है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने अभी तक "ईरान में जो कुछ बचा है, उसे तबाह करना" शुरू भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश के और भी पुल और ऊर्जा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर उनके निशाने पर हैं।

अगले निशाने पर पुल, फिर बिजली घर: ट्रंप

Truth Social पर एक पोस्ट में US राष्ट्रपति ने कहा, "हमारी सेना, जो दुनिया में कहीं भी सबसे महान और सबसे शक्तिशाली (अब तक की सबसे ज़्यादा!) है, उसने अभी तक ईरान में जो कुछ बचा है, उसे तबाह करना शुरू भी नहीं किया है। अगले निशाने पर पुल हैं, फिर बिजली घर!"

ट्रंप ने बार-बार कहा है कि पिछले एक महीने के युद्ध के दौरान ईरान के ज़्यादातर बड़े सैन्य ठिकाने पहले ही तबाह हो चुके हैं या उन्हें नुकसान पहुँचाया जा चुका है। ट्रंप ने कहा, "ईरान की नई सरकार के नेताओं को पता है कि क्या करना है, और यह काम जल्दी से जल्दी करना है!" ऐसा लग रहा था कि वह तेहरान से वॉशिंगटन के साथ कोई समझौता करने की अपनी अपील का ज़िक्र कर रहे थे, जिससे युद्धविराम हो सके।

US-इज़रायल के हमलों में ईरान का B1 पुल टूटा, 8 की मौत, 95 घायल

यह घटना ट्रंप की उस कड़ी चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुई, जिसमें उन्होंने ईरान से कहा था कि "इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कोई समझौता कर लो।" इसके साथ ही उन्होंने तेहरान के पास B1 पुल के टूटने का एक वीडियो भी शेयर किया था। यह पुल, जिसे पश्चिमी एशिया के सबसे ऊँचे और सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है, हमलों की चपेट में आने के बाद टूटता हुआ दिखाई दिया। यह मौजूदा संघर्ष में एक बड़ी तेज़ी का संकेत है।

ईरान के सरकारी मीडिया 'Press TV' की रिपोर्ट के मुताबिक, US-इज़रायल के हमलों में कम से कम आठ आम नागरिकों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए। इस सैन्य कार्रवाई में खास तौर पर "करज में स्थित B1 पुल" को निशाना बनाया गया था, जिसके चलते आस-पास के इलाके में भारी जान-माल का नुकसान हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में मारे गए लोगों में "ईरानी यात्री" और "स्थानीय गाँव के निवासी" शामिल हैं, जो हमले के समय उस इंफ्रास्ट्रक्चर के पास ही मौजूद थे। 'Press TV' के मुताबिक, मरने वालों में "ऐसे परिवार भी शामिल हैं जो 'नेचर डे' (प्रकृति दिवस) मनाने के लिए उस इलाके में आए हुए थे," क्योंकि इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक धमाका दिखाया गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह जाएगा और फिर कभी इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि तेहरान को "इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उस देश का कुछ भी न बचे, जो अभी भी एक महान देश बन सकता है, एक समझौता कर लेना चाहिए।" 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: IPL 2026 के लिए नितिश रेड्डी ने जो प्लान बनाया वो रंग लाया

नई दिल्ली. कोलकाता के खिलाफ नितिश रेड्डी ने बल्ले से 39 रन का योगदान देने के बाद दो विकेट भी चटकाए, जिससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. सनराइजर्स ने आठ विकेट पर 226 रन बनाने के बाद केकेआर को 161 रन पर आउट कर दिया.रेड्डी ने बल्ले से 39 रन का योगदान देने के बाद दो विकेट भी चटकाए, जिससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. सनराइजर्स ने आठ विकेट पर 226 रन बनाने के बाद केकेआर को 161 रन पर आउट कर दिया. रेड्डी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मैं लंबे समय से ऐसे मैच जिताऊ प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था और सही समय पर इसका आना बेहद खास अहसास है.’’ उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में भी सुधार से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. Fri, 3 Apr 2026 12:30:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: Iran को Trump की चेतावनी, दुनिया भर में Share Market में हलचल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T07:13:46+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | भयंकर स्पीड से बेस पर गिरी मिसाइल!|#ytshorts #shorts #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T07:14:04+00:00

सामान भी बेचता हूँ और लोगों को नमाज पढ़ने की दावत भी देता हूँ #Delhi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T07:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | UP News Forest Department:1 हफ्ते बाद आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T07:13:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers