Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज; 15वें दिन भी कमाई में सबसे आगे, क्या तोड़ेगी ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड?
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। आमतौर पर फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते के बाद गिरने लगती है, लेकिन इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज अब भी बना हुआ है, जिसका सीधा असर इसके रोजाना कलेक्शन में देखने को मिल रहा है।
भारत में कलेक्शन 1000 करोड़ पार
फिल्म ने 15वें दिन भारत में करीब 17.80 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 937.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,122.17 करोड़ रुपये के आसपास है।
पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग और पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ की कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
यह भी पढ़े - कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव! बोले- “जेल भेज दो”… करोड़ों के केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख
वर्ल्डवाइड कमाई में भी दम
‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। फिल्म ने दुनियाभर में भी शानदार कमाई की है। 15 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,492.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। विदेशों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कुल कमाई लगातार बढ़ रही है।
‘पुष्पा 2’ से मुकाबले की तैयारी
अब इस फिल्म की नजर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड पर है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म इस आंकड़े के करीब पहुंच सकती है और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।
यह भी पढ़े - इंतजार खत्म, सामने आई ‘रामायण’ की पहली झलक, भगवान राम बने रणबीर कपूर; भव्य विजुअल्स ने जीता दिल
Rajpal Yadav: कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव! बोले- “जेल भेज दो”… करोड़ों के केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाईकोर्ट में चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता राजपाल यादव को झटका लगा। कोर्ट ने बकाया रकम चुकाने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय देने से साफ इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि अगर भुगतान करना है तो देरी क्यों हो रही है।
कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव के रवैये पर नाराजगी जताई। जज ने कहा कि उनके बयान और हलफनामे में विरोधाभास है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहे हैं, जिससे मामला और उलझ रहा है।
राजपाल यादव हुए भावुक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए राजपाल यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे पहले ही काफी आर्थिक नुकसान झेल चुके हैं और पांच फ्लैट बेच चुके हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया, “मुझे पांच बार और जेल भेज दें, मैं भावुक नहीं हूं।”
यह भी पढ़े - 57 के हुए अजय देवगन, काजोल ने ऐसे उड़ाया मजाक, अक्षय कुमार ने भी दी मजेदार बर्थडे विश
कितनी है बकाया रकम
शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, कुल रकम का बड़ा हिस्सा अभी भी बाकी है। लगभग 7.75 करोड़ रुपये बकाया बताए गए हैं। इससे पहले करीब 2 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।
समझौते की कोशिश
कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश भी की। संकेत दिया गया कि अगर कम समय में 6 करोड़ रुपये दिए जाएं तो मामला सुलझ सकता है। शिकायतकर्ता इसके लिए तैयार भी दिखा, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई।
क्या है पूरा मामला
यह मामला साल 2010 का है, जब फिल्म बनाने के लिए राजपाल यादव ने एक प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वे समय पर पैसा नहीं लौटा सके। उनके दिए चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
फैसला सुरक्षित
फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सभी की नजरें कोर्ट के आखिरी फैसले पर टिकी हैं।
यह भी पढ़े - Ramayana Teaser पर ‘ओरिजिनल सीता’ का आया रिएक्शन: दीपिका चिखलिया बोलीं- 'बहुत ग्रैंड लग रहा है'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















