गर्मियों में करेले का सेवन फायदेमंद, डायबिटीज-पाचन की समस्याओं से दिलाएगा राहत
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर बढ़ना, थकान और कमजोरी आम हो जाती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी के मौसम में करेले का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर करेला शरीर की कई बीमारियों से बचाव करता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, करेला विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में यह पेट को ठंडक देता है, पाचन क्रिया सुधारता है और शरीर की उष्णता को कम करता है।
गर्मियों में करेले के सेवन से कई लाभ मिलते हैं। करेला ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में बहुत प्रभावी है। गर्मी में जब ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है, तब करेले का जूस या सब्जी नियमित रूप से लेने से शुगर लेवल बैलेंस रहता है। साथ ही गर्मी में अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द की समस्या आम है। ऐसे में करेला पेट साफ रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है। करेले का जूस पेट दर्द में तुरंत राहत देता है।
करेला प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी निकालता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में कमजोर पड़ रहे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं। साथ ही करेला खून को शुद्ध करता है और मेटाबॉलिज्म तेज करके वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
करेला न सिर्फ गर्मी की समस्याओं से बचाता है बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। गर्मियों में करेले का जूस सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा है। साथ ही करेले की सब्जी या सुखाकर भुना करेला भी लिया जा सकता है। जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करना चाहिए।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बिना शादी के मां बनने वाली हैं पूनम पांडे? फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पहले रच चुकी हैं मौत का नाटक
Poonam Pandey Pregnant: जानी-मानी एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने काम से ज्यादा बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस का विवादों से भी गहरा नाता रह चुका है. कभी मौत की झूठी खबर फैलाई तो कभी हनीमून को लेकर ड्रामा किया. लेकिन अब तक पूनम ने हदें पार कर दी है. एक्ट्रेस ने अपनी बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की है. तो चलिए जानते हैं, क्या है एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की सच्चाई.
पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं और उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है. इन तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं, क्योंकि पूनम शादीशुदा नहीं हैं. वायरल तस्वीरों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या पूनम पांडे सच में प्रेग्नेंट हैं या यह कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है. ऐसे में इस मामले में एक सच्चाई भी सामने आई है.
पूनम की प्रेग्नेंसी की सच्चाई?
दरअसल, पूनम ने जो इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं उसमें तो एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है. पूनम ने बस इमोजी बनाकर फोटो शेयर की है. लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जो फोटोज शेयर की है उसमें एक्ट्रेस की पोल खुल गई है. जी हां, एक्स पर जो फोटोज शेयर की गई हैं, उनके नीचे AI लिखा हुआ रहा है, यानि पूनम ने ये भी एआई के जरिए बनवाई है. तो सच्चाई ये है की पूनम प्रेग्नेंट नहीं है और उनकी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें फेक हैं.
की हो सकती हैं तस्वीरें
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार पूनम पांडे इस समय मनाली में अपने नए प्रोजेक्ट ‘ब्लैक विडो’(Black Widow) की शूटिंग कर रही हैं. ऐसे में उनकी बेबी बंप वाली तस्वीरें इसी प्रोजेक्ट के एक सीन का हिस्सा बताई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने प्रोस्थेटिक यानी नकली बेबी बंप का इस्तेमाल किया है. बताया तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में पूनम ऐसे किरदार को निभा रही हैं, जिसमें उन्हें प्रेग्नेंट महिला के रूप में देखा जाएगा.
उड़ा चुकी हैं मौत की अफवाह
बता दें, पूनम पांडे से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद तो तब हुआ जब उन्होंने अपनी ही मौत की खबर फैला दी थी. एक्ट्रेस के अकाउंट से खबर सामने आई थी कि उनकी सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हो गई है. ये खबर सुनते ही उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर शोक जताने लगे. हालांकि, अगले ही दिन पूनम पांडे खुद सामने आ गईं और बताया कि ये सब एक कैंपेन का हिस्सा था, जिसका मकसद सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना था.
ये भी पढ़ें- 'छोटा महसूस होता है', अक्षय कुमार ने पढ़े-लिखे लोगों को लेकर कह डाली ऐसी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)







