Som Pradosh Vrat 2026: शाम को पूजा में शिव को जरूर अर्पित करें ये एक खास चीज, खुलेंगे किस्मत के ताले!
Rahul Banerjee Death: शूटिंग करने गए एक्टर की नदी में डूबने से मौत! कौन थे राहुल बनर्जी, कैसे हुआ हादसा? जानें सब कुछ
Rahul Banerjee Death: कोलकाता और पूरे बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का एक हादसे में निधन हो गया। रविवार (29 मार्च) को एक सीरियल की शूटिंग के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई। उनकी उम्र 43 वर्ष थी। उनके निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है।
नदी किनारे हुआ दर्दनाक हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ओडिशा में अपनी आगामी फिल्म “भोलेबाबा पार करेगा” की शूटिंग कर रहे थे। लंच ब्रेक के दौरान वह तालसारी बीच घूमने गए थे और टीम को जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे।
लेकिन इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतर गए और अचानक लहरों के बीच फंस गए। यूनिट के सदस्यों ने उन्हें संघर्ष करते देखा और तुरंत बचाने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में दिघा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
थिएटर से फिल्मों तक का सफर
राहुल अरुणोदय बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वह अपने पिता के थिएटर ग्रुप ‘बिजॉयगर आत्मप्रकाश’ से जुड़े रहे, जिसने उनके अभिनय को मजबूत आधार दिया।
उन्हें असली पहचान 2008 में आई फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे आमार' से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्मों में आने से पहले वह टीवी शो 'खेला' के जरिए घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।
दमदार फिल्मों से बनाई पहचान
राहुल ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें 'मेघे ढाका तारा', 'ब्योमकेश फिरे एलो' और 'आबार कांचनजंघा' जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में दिसंबर 2025 में उनकी आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ऑटोबाय' का ऐलान हुआ था, जिसमें वह ‘शमिक’ के किरदार में नजर आने वाले थे। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हो पाई है।
निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
राहुल की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही। उन्होंने अपनी को-स्टार प्रियंका सरकार से साल 2010 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा है।
हालांकि 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में उन्होंने फिर से अपने रिश्ते को मौका दिया और साथ मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे थे।
राहुल के अचानक निधन से बंगाली सिनेमा को गहरा नुकसान हुआ है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















