Responsive Scrollable Menu

CSK vs RR: महेंद्र सिंह धोनी को कौन राजस्थान के खिलाफ मैच में कर सकता रिप्लेस? 3 खिलाड़ी हैं रेस में

CSK vs RR: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ कर रही है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी को काफ़ी स्ट्रेन है और वह कम से कम पहले दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे। इतना ही नहीं, कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि वह छह मैच तक मिस कर सकते हैं।

सीएसके सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर होंगी कि धोनी की जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता। टीम के पास कुछ विकल्प जरूर हैं, लेकिन सही संयोजन चुनना आसान नहीं होगा।

संजू सैमसन सबसे आगे
सबसे मजबूत दावेदार के रूप में संजू सैमसन का नाम सामने आ रहा। सैमसन को पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर सीएसके में शामिल किया गया था और उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा। ऐसे में लगभग तय माना जा रहा है कि वह इस मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और ओपनिंग भी कर सकते।

उर्विल पटेल भी हैं एक विकल्प
इसके अलावा, उर्विल पटेल भी एक बड़ा विकल्प बनकर उभरे हैं। 27 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल से पहचान बनाई। उन्होंने 57 टी20 मैचों में 1425 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 179 से ज्यादा है। खास बात यह है कि वह भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज (28 गेंद) और दूसरी सबसे तेज (31 गेंद) सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी रखते हैं। ऐसे में टीम उन्हें फिनिशर या मिडिल ऑर्डर में इस्तेमाल कर सकती।

कार्तिक शर्मा भी विकेटकीपर का रोल निभा सकते
वहीं, 19 साल के कार्तिक शर्मा भी चर्चा में हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी पावर हिटिंग से सीएसके मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। यही वजह रही कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कार्तिक ने अब तक 12 टी20 मैचों में 334 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 162 से ज्यादा है। हालांकि अनुभव की कमी उनके लिए चुनौती हो सकती है।

एक और नाम जो विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, वह है सरफराज खान। उन्होंने 50 आईपीएल मैचों में 585 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर टॉप ऑर्डर या फिनिशर दोनों रोल निभा सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह आईपीएल में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके के लिए यह एक बड़ी परीक्षा है। टीम को न सिर्फ एक बेहतरीन विकेटकीपर की कमी खलेगी, बल्कि मैदान पर उनकी लीडरशिप और अनुभव की भी कमी महसूस होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके इस चुनौती से कैसे पार पाती है और कौन खिलाड़ी धोनी की जगह सबसे बेहतर साबित होता है।

Continue reading on the app

APHC Vacancy: हाईकोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (APHC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इन पदों में सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और ऑफिस सबऑर्डिनेट जैसे कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है—
सेक्शन ऑफिसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन: लॉ (Law) में डिग्री
सीनियर सिस्टम ऑफिसर: B.Tech या M.Sc (Computer Science) + 5 साल का अनुभव
कंप्यूटर ऑपरेटर: कंप्यूटर में डिग्री + 45 WPM अंग्रेजी टाइपिंग
असिस्टेंट/एग्जामिनर/स्टेनोग्राफर: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
टाइपिस्ट/कॉपीिस्ट: डिग्री + 45 WPM टाइपिंग
डेटा एंट्री ऑपरेटर: कंप्यूटर साइंस में डिग्री + टाइपिंग स्किल
ऑफिस सबऑर्डिनेट: केवल 7वीं पास (उच्च योग्यता वाले पात्र नहीं)

चयन प्रक्रिया
भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी
कुछ पदों (सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट आदि) के लिए चयन CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के आधार पर होगा। अन्य पदों (टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, DEO आदि) के लिए CBT केवल स्क्रीनिंग होगी। अंतिम चयन टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा

आवेदन शुल्क

  1. सामान्य / EWS / BC: ₹800
  2. SC / ST / PH: ₹400

(रियायत केवल आंध्र प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी)

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें (30 मार्च से एक्टिव)
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
  • फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा करें
  • फॉर्म को चेक कर सबमिट करें

Continue reading on the app

  Sports

30 दिन में खर्च किए 30 करोड़, हार्दिक की हीरोपंती की नई कहानी, पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं पंड्या

मैदान पर गेंद और बल्ले से मैच का रुख पलटने वाले हार्दिक पंड्या मैदान के बाहर अपने 'किंग साइज' खर्चों और 'हीरोपंती' के लिए जाना जाता है. पिछले महज 30 दिनों के भीतर हार्दिक ने लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर दुनिया को अपनी रईसी और बड़े दिल का कायल बना दिया है.  Wed, 1 Apr 2026 13:20:54 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00

Iran में मस्जिद पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #iranamericawar #iranwar #iranisraelwar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:01+00:00

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

Metro विस्तार से लेकर बेहतर जीवन स्तर तक,CM Yogi ने गिनाईं Lucknow की पिछले नौ सालों की उपलब्धियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers