Responsive Scrollable Menu

Rahul Banerjee Death: शूटिंग करने गए एक्टर की नदी में डूबने से मौत! कौन थे राहुल बनर्जी, कैसे हुआ हादसा? जानें सब कुछ

Rahul Banerjee Death: कोलकाता और पूरे बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का एक हादसे में निधन हो गया। रविवार (29 मार्च) को एक सीरियल की शूटिंग के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई। उनकी उम्र 43 वर्ष थी। उनके निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है।

नदी किनारे हुआ दर्दनाक हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ओडिशा में अपनी आगामी फिल्म “भोलेबाबा पार करेगा” की शूटिंग कर रहे थे। लंच ब्रेक के दौरान वह तालसारी बीच घूमने गए थे और टीम को जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे।

लेकिन इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतर गए और अचानक लहरों के बीच फंस गए। यूनिट के सदस्यों ने उन्हें संघर्ष करते देखा और तुरंत बचाने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में दिघा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

थिएटर से फिल्मों तक का सफर

राहुल अरुणोदय बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वह अपने पिता के थिएटर ग्रुप ‘बिजॉयगर आत्मप्रकाश’ से जुड़े रहे, जिसने उनके अभिनय को मजबूत आधार दिया।

उन्हें असली पहचान 2008 में आई फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे आमार' से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्मों में आने से पहले वह टीवी शो 'खेला' के जरिए घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।

दमदार फिल्मों से बनाई पहचान

राहुल ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें 'मेघे ढाका तारा', 'ब्योमकेश फिरे एलो' और 'आबार कांचनजंघा' जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में दिसंबर 2025 में उनकी आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ऑटोबाय' का ऐलान हुआ था, जिसमें वह ‘शमिक’ के किरदार में नजर आने वाले थे। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हो पाई है।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

राहुल की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही। उन्होंने अपनी को-स्टार प्रियंका सरकार से साल 2010 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा है।

Rahul Banerjee

हालांकि 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में उन्होंने फिर से अपने रिश्ते को मौका दिया और साथ मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे थे।

राहुल के अचानक निधन से बंगाली सिनेमा को गहरा नुकसान हुआ है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Continue reading on the app

कनाडा के साथ ‘मेगा ट्रेड डील’ की तैयारी! मई में पीयूष गोयल का दौरा; खुलेंगे द्विपक्षीय व्यापार के नए रास्ते

द्विपक्षीय चर्चा का मुख्य केंद्र हाल ही में शुरू हुई भारत-कनाडा CEPA वार्ता को तेज़ी से आगे बढ़ाना है. वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि (मनिंदर) सिद्धू ने गोयल का मई 2026 में कनाडा के आगामी दौरे के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसमें वे एक बड़े भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 के लिए शार्दुल ठाकुर ने ठोका दावा, टीम इंडिया में इस जगह पर नजर

Shardul Thakur, ODI World Cup 2027: शार्दुल ठाकुर अब अपना हर प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर कर रहे हैं. भले ही वो भारत की व्हाइट बॉल टीम से अभी दूर हों मगर वो काफी पहले ही अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं. Mon, 30 Mar 2026 14:44:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | US-Israel-Iran War: जंग का रिजल्ट जानकर ट्रंप सिर पीट रहे !|#ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:36:31+00:00

सूत्र: अमेरिका के हमले का शिकार हुआ ईरान की महान एयरलाइंस का विमान | America Iran News | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:33:07+00:00

हाइफ़ा रिफाइनरी बना निशाना, आग की लपटें | #viralnews #viralvideo #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:35:00+00:00

Iran Israel US War News LIVE: ईरान ने निकाला परमाणु! | Attack On Nuclear Sites | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T09:34:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers