लखीमपुर खीरी की बबीता ने गांव में लगाया ऑयल एक्सपेलर, बना रही शुद्ध कच्ची घानी सरसों का तेल!
लखीमपुर खीरी के महेशपुर गांव की बबीता कुशवाहा ने समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है. उन्होंने एफपीओ बनाकर गांव में ऑयल एक्सपेलर स्थापित किया और शुद्ध कच्ची घानी सरसों का तेल तैयार कर बाजार में बेचना शुरू किया. करीब 750 किसानों, जिनमें 100 महिलाएं शामिल हैं, के सहयोग से उनका तेल अब दिल्ली तक पहुंच रहा है, जिससे गांव की महिलाओं को भी घर बैठे रोजगार और अच्छी आमदनी मिल रही है.
Census-2027: डिजिटल जनगणना हुआ और आसान... 3 मिनट में सीखें खुद कैसे भरें जानकारी
Census-2027: भारत में 2027 की जनगणना शुरू होने जा रही है, जिसमें इस बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह दो चरणों में होगी- पहले चरण में मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गिनती होगी. परिवार के मुखिया अपनी जानकारी स्वगणना पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं. इसमें नाम, मोबाइल नंबर, घर का स्थान, सुविधाएं और परिवार के अन्य विवरण भरने होंगे. सबमिशन के बाद 11 अंकों की यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना अनिवार्य है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे जनगणना में सक्रिय भाग लें. सही जानकारी देने से न केवल देश का सही आंकड़ा सामने आएगा, बल्कि यह योजनाओं और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















