Responsive Scrollable Menu

अब नहीं बचेगा पाकिस्तान, जय शाह लेंगे बड़ा एक्शन, बॉल-टेंपरिंग बाद PSL और पाक खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं बैन

 PSL : पाकिस्तान सुपर लीग से रोज कुछ न कुछ विवाद सामने आ रहे हैं. PSL 2026 के पहले दिन जहां बॉल का रंग उतर गया. वहीं पाकिस्तान के पंजाब की सीएण मरियम पर कमेंट करने के नसीम शाह पर एक्शन लिया गया. इसके बाद विदेशी खिलाड़ी भी लीग के इंतजामों पर नाराजगी जता चुके हैं. अब इन सभी विवादों के बीच एक और सबसे बड़ा विवाद सामने आ गया है. इस विवाद के बाद पाकिस्तान को सजा मिलने की बातें जोर-शोर से सामने आ रही हैं. 

पीएसएल में फिर खड़ा हुआ विवाद

दरअसल, पाकिस्तान में इस समय पीएसएल 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया है. लाहौर कलंदर्स के खिलाड़ियों ने बॉल टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस पूरी घटना में टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर जमान, हरिस रऊफ और सिकंदर रजा का नाम सामने आ रहा है.

इन खिलाड़ियों ने की बॉल टेंपरिंग

इस मैच के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों ने खिलाड़ियों के बीच में दखल दी और बॉल को उनसे छीन लिया. इसके बाद उन्होंने बॉल टेंपरिंग होने की घटना की बात कही है. अब इस पर 48 घंटे में रिव्यू से फैसला होगा. आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि, अंपायर के हाथ में जो बॉल लगी है, उसकी पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पूरी तरह से स्थिति खराब कर दी है.

इन तस्वीरों में गेंद की सीम के पास छेड़छाड़ की गई है. ऐसा करने का जार्ज सीधे तौर पर फखर जमान पर चार्ज लगाया गया था लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया है. शाहीन अफरीदी और हरिस रऊफ भी इन आरोपों को झूठला चुके हैं.

ICC पाकिस्तान पर ले सकता है एक्शन

अब अगर पाकिस्तान के क्रिकेटर कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर जमान और हरिस रऊफ बॉल टेंपरिंग की घटना में दोषी साबित हो जाते हैं. तो आईसीसी पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन ले सकता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चैयरमैन जय शाह  रोल अहम हो जाएगा. आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को भी बैन कर सकता है. इसके साथ ही वो खिलाड़ियों पर भी 2 साल का बैन लगा सकता है. इसके अलावा वो टूर्नामेंट से लाहौर कलंदर्स की टीम को बैन कर सकता है. 

बॉल टेंपरिंग की इस घटना में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इन खिलाड़ियों पर बैन लगाने की मांग की है. 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने इस बारे में कुलकर बात एक टीवी शो के दौरान की है. उन्होंने बॉल टेंपर करने की इस घटना की कड़ी नींदा भी की है.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान फिर शर्मसार! PSL में बॉल टेंपरिंग करते पकड़े गए 2 खिलाड़ी, क्या लगेगा उन पर बैन?

 

Continue reading on the app

IPL में पापा शाहरुख की टीम की हार के बाद टूटा सुहाना खान का दिल, गर्ल गैंग के साथ दिखीं उदास

IPL 2026 Suhana Khan Video: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले ने क्रिकेट और ग्लैमर दोनों का शानदार मिक्सर पेश किया. जी हां,  29 मार्च को Kolkata Knight Riders और Mumbai Indians के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भले ही शाहरुख खान स्टेडियम में नजर नहीं आए, लेकिन उनकी मौजूदगी का एहसास उनके बच्चों ने पूरी शिद्दत से कराया.

सुहाना और अबराम का स्वैग भरा सपोर्ट

स्टैंड्स में सुहाना खान और अबराम खान अपनी टीम KKR को पूरे जोश और उत्साह के साथ सपोर्ट करते दिखाई दिए. सुहाना अपनी गर्ल गैंग के साथ मैच का हर पल एंजॉय करती नजर आईं. कभी तालियां बजातीं, तो कभी टीम के लिए चीयर करतीं. वहीं अबराम की मासूम एक्साइटमेंट और क्यूट अंदाज ने कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

अनन्या और शनाया ने बढ़ाया ग्लैमर

इस खास मौके पर सुहाना का साथ देने पहुंचीं उनकी क्लोज फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी स्टैंड्स में मौजूद थीं. तीनों ने मिलकर न सिर्फ टीम का हौसला बढ़ाया, बल्कि अपने स्टाइलिश लुक्स से मैच में ग्लैमर का तड़का भी लगा दिया. खास बात यह रही कि तीनों का आउटफिट एक-दूसरे से मैच करता हुआ नजर आया, जिससे उनकी बॉन्डिंग और भी खास दिखी.

मैच का रोमांच और KKR की हार

मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिरकार KKR को हार का सामना करना पड़ा. इस हार का असर स्टैंड्स में भी देखने को मिला. मैच खत्म होने के बाद जब सुहाना स्टेडियम से बाहर निकलती दिखीं, तो उनके चेहरे पर हल्की उदासी साफ झलक रही थी. वहीं अबराम अपने फोन में व्यस्त नजर आए, लेकिन उनकी क्यूटनेस ने फैंस का दिल फिर भी जीत लिया.

दोस्ती और सपोर्ट का मजबूत रिश्ता

यह पहली बार नहीं है जब सुहाना, अनन्या और शनाया एक साथ KKR को सपोर्ट करती दिखी हों. तीनों बचपन की गहरी दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ हर खास मौके पर नजर आती हैं. चाहे फिल्मों की दुनिया हो या क्रिकेट का मैदान, इनकी दोस्ती और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट फैंस को हमेशा इंप्रेस करता है.

फैंस के बीच चर्चा का विषय

मैच भले ही KKR के पक्ष में नहीं गया लेकिन सुहाना, अबराम, अनन्या और शनाया की मौजूदगी ने इस मुकाबले को और भी यादगार बना दिया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके स्टाइल, बॉन्डिंग और टीम स्पिरिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुल मिलाकर, ये मैच सिर्फ क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि स्टार पावर और दोस्ती की झलक के लिए भी याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'नए जमाने का नचनिया डांस', सौंदर्या शर्मा ने हनी सिंह के साथ स्टेज पर किया हद से ज्यादा बोल्ड डांस

Continue reading on the app

  Sports

अवसर भुनाने और आपदा को ठोकर मारने वाले 'ठाकुर' की कहानी, नाम नहीं काम का खिलाड़ी, नए सीजन के लिए 'AI तीर'

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर जगह पक्की नहीं मानी जा रही थी. ज्यादातर लोगों का मानना था कि मौका दीपक चाहर को मिलेगा, लेकिन चयन हुआ ‘लॉर्ड’ शार्दुल ठाकुर का और उन्होंने किसी को निराश नहीं किया. हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 39 रन देकर तीन विकेट जब फिन एलन और अजिंक्य रहाणे तेजी से रन बना रहे थे, तब शार्दुल ने मैच का रुख मोड़ते हुए मुंबई इंडियंस को वापसी दिलाई और साबित किया कि आज भी वो भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावी गोल्डन ऑर्म है. Mon, 30 Mar 2026 13:28:07 +0530

  Videos
See all

Hezbollah Attacks इजराइल पर रॉकेट हमले | सीमा पर तनाव बढ़ा, क्षेत्रीय चेतावनी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:10:00+00:00

Kharg Island Conflict: खार्ग द्वीप और Hormuz पर कब्जा, ईरान पर होगा 'अंतिम प्रहार' | Trump | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:12:25+00:00

India LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार | सुरक्षा में नौसेना, ऊर्जा आपूर्ति मजबूत | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:15:58+00:00

Mamta Banerjee Dance: गुलाबी साड़ी और दीदी का डांस... रैली में ममता बनर्जी का अलग अंदाज #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers