Responsive Scrollable Menu

दूसरे ही दिन बवाल, IPL में टांग अड़ा रहा ऑस्ट्रेलिया, रायुडू ने कैमरन ग्रीन और उनके देश की बैंड बजा दी

Cameron Green IPL Bowling: केकेआर आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस से हार गई, जिसने 221 रन के लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते और पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया. इस हार के बाद अजिंक्य रहाणे के उस बयान पर बखेड़ा खड़ा हो गया, जो उन्होंने ग्रीन के बॉलिंग न करने पर दिया था.

Continue reading on the app

केरोसिन पर केंद्र सरकार के ऐलान से ताजा हुई पुरानी यादें - क्या अब भी मिलते हैं केरोसीन स्टोव? कितने प्रकार के होते हैं?

आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने रविवार को एक नोटिफिकेशन को जारी करते हुए केरोसीन तेल की बिक्री को अस्थायी तौर पर मंजूरी दे दी है. 29 मार्च को जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, अब कुछ पेट्रोल पंपों पर केरोसीन की सप्लाई की जाएगी. इस तरह से खाना पकाने और रोशनी के लिए वैकल्पिक ईंधन मिल सकेगा. इस ऐलान के बाद से पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई हैं, जब केरोसीन के तेल से स्टोव जला करते थे. उस समय एलपीजी सिलेंडर का चलन कम था. लोग प्रेशर स्टोव के माध्यम से खाना बनाया करते थे. राशन की लाइनों में लगकर लोग केरोसीन का तेल लिया करते थे. अब इस घोषणा के बाद से एक बार फिर इन स्टोव का चलन शुरू होने की संभावना है. इसकी आनलाइन ब्रिकी तेज होने के आसार हैं.  

कितने प्रकार के होते हैं केरोसीन स्टोव 

बाजार में केरोसीन प्रेशर स्टोव की डिमांड बढ़ने की संभावना है. ऑनलाइन दो तरह के स्टोव मिल रहे हैं. इसमें से प्रेशर स्टोव काफी आम माना जाता हैं. वहीं विक स्टोव भी कई राज्यों में इस्तेमाल होते हैं.  

केरोसीन प्रेशर स्टोव 

माइल्ड स्टील (MS) केरोसिन प्रेशर स्टोव एक टिकाऊ और किफायती खाना पाकने वाला स्टोव है. इसकी कीमत 200 से 500 के बीच होती है. यह 1.8-2 लीटर क्षमता वाले टैंक के साथ बाजार में मौजूद हैं. इसे घरों और आउटडोर कैंपिंग के लिए उपोगी माना जाता है. ये स्टोव नीला रंग, पीतल के बर्नर और एडजस्टेबल आग की सुविधान के साथ आते हैं. 

केरोसीन विक स्टोव 

विक स्टोव (Wick Stove) का हिंदी में अर्थ "बत्ती वाला चूल्हा" या "मिट्टी के तेल (केरोसिन) का बत्ती वाला स्टोव" माना जाता है. यह एक पारंपरिक चूल्हा है, जो ईंधन (आमतौर पर केरोसिन) को सोखने और जलाने के लिए कपास या एस्बेस्टस से बनी (Wick) का उपयोग होता है. इनके दाम ऑनलाइन मार्केट में 500 रुपये के आसपास है. 

 

आनलाइन दाम बढ़ने के आसार

देश में केरोसीन की उपलब्धता आसान होने के बाद अब लोग के बीच स्टोव की डिमांड बढ़ सकती है. ऑनलाइन स्टोव की बिक्री तेज होने की संभावना है. अमेजन, फिलिप कार्ट पर इसके स्टॉक दिख रहे हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि इस विकल्प के सामने आने के बाद लोग अब दोबारा से केरोसीन में खाना बनाने की तैयारी कर रहे है. लोगों का मानना है कि युद्ध कितने दिनों तक चलेगा, इसका पता नहीं चल रहा है. ऐसे में इस वैकल्पिक व्यवस्था से बचत हो सकती है.    

क्या हैं नोटिफिकेशन 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को 21 राज्यों  और केंद्र शासित प्रदेशों में पीडीसी तहत केरोसीन उपलब्ध कराने की इजाजत दी है. इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों को शामिल किया गया है. यहां पर पहले केरोसीन को पूरी तरह से बंद कर दिया था. नए नियमों के तहत हर जिले में अधिकतम दो पेट्रोल पंपों को केरोसीन स्टॉक और बिक्री की इजाजत मिलेगी. यहां पर करीब 25000 लीटर तक स्टोरेज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: तनाव के बीच ट्रंप का एक और भड़काने वाला बयान सामने आया, कहा-खार्ग द्वीप को अपने पास रखेंगे

Continue reading on the app

  Sports

Tejasvi Dahiya: 12वीं में किया टॉप, IPL में खरीदने के लिए टीमों ने लगा दी जान, डेब्यू में 3 करोड़ का जैकपॉट

Tejasvi Singh Dahiya: 30 लाख बेस प्राइस होते हुए 3 करोड़ रुपए में बिकने वाले दिल्ली के तेजस्वी सिंह सिर्फ मैदान पर ही चौके-छक्के नहीं लगाते हैं. उनकी माता का कहना है कि वह 10वीं और 12वीं में भी टॉपर रहे हैं. वहीं उनके बचपन के कोच का कहना है कि वह आखिरी गेंद तक खेलते हैं और आखिरी गेंद पर मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं. Mon, 30 Mar 2026 13:55:58 +0530

  Videos
See all

Islamabad Diplomatic: पश्चिम एशिया शांति पर ईरान-अमेरिका टकराव में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका| News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:39:35+00:00

US Israel Iran War News Updates: ईरान पर हमले को लेकर क्यों बेचैन हैं ट्रंप? | Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:42:11+00:00

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर हमले को लेकर क्यों बेचैन हैं Trump? | Netanyahu | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:45:45+00:00

Trump Statement: ईरान तेल नियंत्रण और खार्ग द्वीप पर अमेरिका की रणनीति | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T08:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers