आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए कहां देख सकेंगे RR VS CSK का LIVE एक्शन
Vaibhav Suryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये गुवाहाटी के बारासापारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. पिछले सीजन वैभव ने आईपीएल में जमकर छक्के-चौके लगाए थे और इस बार भी उनसे उम्मीद रहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इस मैच को कहां लाइव देख सकेंगे?
आज कितने बजे शुरू होगा मैच?
RR VS CSK के बीच IPL 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
आज कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?
IPL 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.
वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराईजर्स हैदराबाद मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महिना से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.
RR VS CSK Head to Head
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 16 मैच चेन्नई ने जीते हैं और 15 मुकाबले राजस्थान ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर दिख रही हैं. ऐसे में RR VS CSK के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेला जाएगा.
अंतिम पांच मैचों में राजस्थान का रहा दबाव
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पिछले पांच मैचों के परिणाम की बात करें तो, राजस्थान रॉयल्स ने 4 मुकाबले जीते है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 246 रन है, जबकि उनका न्यूनतम स्कोर 109 रन है. वहीं राजस्थान का चेन्नई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 223 है, जबकि लोएस्ट स्कोर 126 रन है.
Vaibhav Suryavanshi के IPL आंकड़े
IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबले खेले, जिसमें 206.56 की स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से 252 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए.
The U19 WC Champions face off tomorrow… ???? pic.twitter.com/dnbGPA9jA5
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 29, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की ऐसी टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा
ये भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के कौन से 5 खिलाड़ी पड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी, जानिए पिच कैसे करेगी मदद
RR vs CSK: धोनी की जगह CSK के प्लेइंग-11 में इस धांसू खिलाड़ियों को मिलेगी जगह, बल्ले और बॉल दोनों से मचाएगा तबाही
RR vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ अब से कुछ घंटों के बाद गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है. इस मैच में फैंस को एमएस धोनी का मैजिक देखने के लिए नहीं मिलेगा. धोनी चोट के चलते आईपीएल के शुरुआती चरण से बाहर हो गए हैं. अब जब प्लेइंग-11 से उनकी जगह खाली हो गई है तो टीम में एक युवा खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है.
चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत करने का मौका दे सकती है. इसके बाद तीसरे स्थान पर आयुष म्हात्रे और नंबर चार पर शिवम दुबे को मौका दे सकती है. टीम के लिए उर्विल पटेल फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा नूर अहमद के हाथों में होगा. पैस अटैक की कमान न्यूजीलैंड के मैट हैनरी संभाल सकते हैं.
A Rivalry Born in 2008 ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 30, 2026
From the very first final to the modern-day battles, nothing much separates the two sides ????
Who are you backing to win this encounter? ????#TATAIPL 2026 ???? #RRvCSK | MON, 30th MAR, 6:30 PM pic.twitter.com/7viFCcGTs8
इस खिलाड़ी को मिल सकता है CSK की प्लेइंग-11 में मौका
चेन्नई सुपर किंग्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को मौका दे सकती है. घोष बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं. वो हार्दिक पांड्या की तरह बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वो तेज गति के साथ बॉलिंग करने के लिए भी पहचाने जाते हैं.
Top of the whistles for Ramakrishna Ghosh! ????????????#SuperAuction #UngalAnbuden pic.twitter.com/n3k7l8mMQl
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 25, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी.
इम्पैक्ट प्लेयर - अंशुल कंबोज
कौन हैं रामकृष्ण घोष?
इस पेस ऑलराउंडर का पूरा नाम रामकृष्ण शेखर घोष है. ये नासिक, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. वो दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. घोष घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए बतौर गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौका मिल सकता है.
That’s our Josh for our Ghosh! ????
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 31, 2025
Us after Ramakrishna Ghosh's recent Vijay Hazare Trophy performance! ⚡????????#SuperMemeSquad #WhistlePodu pic.twitter.com/PKiNHlKsxN
कैसा रहा है रामकृष्ण का करियर
रामकृष्ण घोष ने 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 23 पारियों में 28 विकेट हासिल किए हैं. जबकि उनके बल्ले से 2 अर्धशतकों के साथ 455 रन दर्ज हैं. उन्होंने लिस्ट ए के 11 मैचों की 9 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 246 रन बनाए हैं. उन्होंने इतने ही मैचों में लिस्ट ए में 21 विकेट चकाए हैं.
Out of nowhere… came Ghosh! ⚡ #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/x7dn7CNQ62
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 27, 2026
इसके साथ ही घोष ने घरेलू स्तर पर टी20 क्रिकेट में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 विकेट लिए हैं, जबकि 45 रन भी बनाए हैं. अब उनके बल्ले से आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगने की उम्मीद है. इसके साथ ही वो गेंद से भी विकेटों की झड़ी लगाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के कौन से 5 खिलाड़ी पड़ेंगे चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी, जानिए पिच कैसे करेगी मदद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















