"पेट्रोल की कमी...गैस की कमी", रशियन युवती ने हिंदी में काटा ऐसा गदर, मार्च महीने का दुखड़ा रोते हुए वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो अपने आप में चौंकाने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होता है. हम आपके साथ एक ऐसी ही युवती का वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको हैरानी होगी कि यह युवती कितना शानदार हिंदी भाषा का लिपसिंक कर लेती है. दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक रशियन युवती हिंदी के एक वायरल फनी ऑडियो पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रही है. रशियन युवती का यह वीडियो इंटरनेट पर पूरी तरह छाया हुआ है.
मार्च महीने में क्या-क्या देख लिया?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती लिपसिंक करते हुए बड़े ही मजाकिया लहजे में कहती है, 'एक ही महीने में क्या-क्या देख लिया है'. वह आगे कहती है कि एक ही महीने में होली, ईद, एग्जाम, प्रैक्टिकल, वर्ल्ड वॉर, वर्ल्ड कप, पेट्रोल की कमी, गैस की कमी, ठंडी, गर्मी और बारिश सब देख लिया है, फिर भी यह मार्च खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. युवती वीडियो में चिढ़ते हुए कहती है कि अभी दस दिन पड़े हैं और यह महीना जाने का नाम ही नहीं ले रहा है. वह इस महीने को 'बड़ा ही पनौती महीना' करार देती है. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे भारतीय भाषाओं और यहां के कंटेंट से विदेशी नागरिक भी जुड़ रहे हैं और उसे पसंद कर रहे हैं.
हिंदी भाषा का शानदार तालमेल
इस वीडियो की सबसे खास बात युवती के एक्सप्रेशन और लिपसिंक का तालमेल है. युवती जिस तरह से हिंदी शब्दों को पकड़ रही है, उसे देखकर कोई भी धोखा खा जाए कि उसे हिंदी नहीं आती. वीडियो को देखकर हर किसी ने फनी मोमेंट्स शेयर किए हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर उन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है, जो मार्च महीने की लंबी अवधि और इस दौरान होने वाले ढेर सारे इवेंट्स से परेशान रहते हैं. रशियन युवती ने जिस बेबाकी से भारतीयों के मन की बात कही है, वही इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह बनी है.
???? Social Media March: Russia's Grip Impact.
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) March 23, 2026
♥️ Dill se russian but language se Indian ????????
Ye dosti ham nahi .... ????
Video Credit: Tatianarom pic.twitter.com/KNZNFrAlCd
वीडियो देख लोगों ने दिए फनी रिएक्शन
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जो अब हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी ने हैरानी जताई है कि आखिर युवती की बातों में काफी दम है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि आज की तारीख में विदेशियों को भी अच्छी तरह पता है कि व्यूज कहां से आते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि इस रशियन युवती ने तो हम भारतीयों के दिल की बात कह दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर मजे ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें- कानपुर में बेटी का बाप बना 'असली धुरंधर', मनचले की जमकर हुई पिटाई, देखें वीडियो
पिटाई हो तो ऐसी! 21 साल के बैटर ने उड़ाई सभी टीमों की नींद, IPL 2026 से पहले ही गेंदबाजों को सताया डर
IPL 2026 : भारत में 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस बार 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था. अब वो बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरने वाली हैं. उनका सीधा सामना मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी पांच-पांच बार की चैंपियंस टीमों से होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स भी किसी भी टीम को टक्कर दे सकती है. उन्होंने भी 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले एक 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी सभी का ध्यान खींच रहा है. इस बल्लेबाज के नाम ने तेजी से चर्चाएं बटोरना शुरू कर दिया है, इसके बारे में कोई नहीं जानता है कि, ये बल्लेबाज कौन है, कहां से है, किस के लिए खेलता है. इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
इस बल्लेबाज से सभी 10 टीमों को रहना होगा सावधान
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले जिस बल्लेबाज ने सभी 10 टीमों की नींद उड़ा दी हैं. वो कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) हैं. उनका पूरा नाम मुकुल दलीप चौधरी है. वो एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप पहचाने जाते हैं. वो घेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. मुकुल राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 2004 को हुआ था.
Peak photography by LSG admin ???????? pic.twitter.com/Kp27IeA8uz
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 22, 2026
आईपीएल 2026 की नीलामी में मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.60 करोड़ (2 करोड़ 60 लाख रुपये) में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. उनका नीलामी में बेस प्राइस ₹30 लाख था. उन पर नीलामी में भी कई फ्रेंचाइजियों ने रुचि दिखाई थी. अब वो ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के तैयार है.
मुकुल के तूफानी शॉट्स से उड़ी गेंदबाजों की नींद
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही मुकुल चौधरी ने धमाल मचा दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं. इस दौरान वो गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं. वो बॉल को मैदान के बाहर पहुंचा रहे हैं. उनके शॉट्स देखने में काफी तूफानी लग रहे हैं. अब वो आईपीएल 2026 में ऐसे ही धमाल मचाएंगे तो सभी गेंदबाजों को उनका डर सताएगा.
Kya maarta hai ???? pic.twitter.com/gL8oWxe3CV
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 20, 2026
मुकुल चौधरी का प्रदर्शन
मुकुल चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैचों की 4 पारियों में 103 रन बनाए हैं. इस दौरान 45 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है. इसके आलावा लिस्ट ए के पांच मैचों में उन्होंने 71 रन बनाए हैं. 33 उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 7 टी20 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 210 रन हैं.
ये भी पढ़ें : 'इस लड़के को करोड़पति बना दिया, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं..' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों का शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 1 अप्रैल, बुधवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | लखनऊ |
| 5 अप्रैल, रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | दोपहर 3:30 बजे | हैदराबाद |
| 9 अप्रैल, गुरुवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे | कोलकाता |
| 12 अप्रैल, रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस | दोपहर 3:30 बजे | लखनऊ |
ये भी पढ़ें : 'ये तुमसे नहीं होगा, तुम हमें हरा दोगे..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इंडियन सिलेक्टर्स पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन आईपीएल, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस.
ये भी पढ़ें : 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















