Responsive Scrollable Menu

पिटाई हो तो ऐसी! 21 साल के बैटर ने उड़ाई सभी टीमों की नींद, IPL 2026 से पहले ही गेंदबाजों को सताया डर

IPL 2026 : भारत में 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस बार 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था. अब वो बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरने वाली हैं. उनका सीधा सामना मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी पांच-पांच बार की चैंपियंस टीमों से होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स भी किसी भी टीम को टक्कर दे सकती है. उन्होंने भी 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले एक 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी सभी का ध्यान खींच रहा है. इस बल्लेबाज के नाम ने तेजी से चर्चाएं बटोरना शुरू कर दिया है, इसके बारे में कोई नहीं जानता है कि, ये बल्लेबाज कौन है, कहां से है, किस के लिए खेलता है. इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं. 

इस बल्लेबाज से सभी 10 टीमों को रहना होगा सावधान

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले जिस बल्लेबाज ने सभी 10 टीमों की नींद उड़ा दी हैं. वो कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) हैं. उनका पूरा नाम मुकुल दलीप चौधरी है. वो एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप पहचाने जाते हैं. वो घेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. मुकुल राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 2004 को हुआ था. 

आईपीएल 2026 की नीलामी में मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.60 करोड़ (2 करोड़ 60 लाख रुपये) में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. उनका नीलामी में बेस प्राइस ₹30 लाख था. उन पर नीलामी में भी कई फ्रेंचाइजियों ने रुचि दिखाई थी. अब वो ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के तैयार है. 

मुकुल के तूफानी शॉट्स से उड़ी गेंदबाजों की नींद

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही मुकुल चौधरी ने धमाल मचा दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं. इस दौरान वो गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं. वो बॉल को मैदान के बाहर पहुंचा रहे हैं. उनके शॉट्स देखने में काफी तूफानी लग रहे हैं. अब वो आईपीएल 2026 में ऐसे ही धमाल मचाएंगे तो सभी गेंदबाजों को उनका डर सताएगा.

मुकुल चौधरी का प्रदर्शन

मुकुल चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैचों की 4 पारियों में 103 रन बनाए हैं. इस दौरान 45 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है. इसके आलावा लिस्ट ए के पांच मैचों में उन्होंने 71 रन बनाए हैं. 33 उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 7 टी20 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 210 रन हैं. 

ये भी पढ़ें : 'इस लड़के को करोड़पति बना दिया, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं..' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
1 अप्रैल, बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
5 अप्रैल, रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद
9 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
12 अप्रैल, रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस दोपहर 3:30 बजे लखनऊ

ये भी पढ़ें : 'ये तुमसे नहीं होगा, तुम हमें हरा दोगे..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इंडियन सिलेक्टर्स पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन आईपीएल, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस.

ये भी पढ़ें : 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान

Continue reading on the app

युद्ध के बीच पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बात, होर्मुज को खुला रखने की जरूरत पर जोर

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई. ये बातचीत टेलीफोनिक हुई जिसकी जानकारी अमेरिकी राजदूत ने दी. उन्होंने बताया कि दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बीच मध्य पूर्व के हालातों पर चर्चा हुई. यूएस के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी ने होर्मुज खुला रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए जल्द ही हालातों को सुधारने की ओर से विचार करना चाहिए.

होर्मुज जलडमरूमध्य पर विशेष फोकस

बातचीत का सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) रहा, जिसे दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में गिना जाता है. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इस जलमार्ग का खुला और सुरक्षित रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है.

यह मार्ग न केवल मध्य पूर्व के तेल को दुनिया तक पहुंचाने का प्रमुख माध्यम है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता का आधार भी है.

क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक चिंता

पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में तनाव तेजी से बढ़ा है, खासकर इजरायल और ईरान के बीच टकराव के चलते. इस अस्थिरता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंतित कर दिया है, क्योंकि इसका असर सीधे तौर पर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है.

भारत और अमेरिका दोनों ही इस क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के पक्षधर हैं, क्योंकि दोनों देशों के आर्थिक हित भी इससे जुड़े हुए हैं.

समुद्री सुरक्षा पर साझा चिंता

इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा एक अहम मुद्दा रहा. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है. विशेष रूप से Strait of Hormuz जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बाधा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकती है.

भारत की रणनीतिक भूमिका

भारत के लिए यह मुद्दा और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा मध्य पूर्व से आयात करता है। ऐसे में क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना भारत की प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में सक्रिय कूटनीति का परिचय देते हुए वैश्विक साझेदारों के साथ संवाद को प्राथमिकता दी है.

यह भी पढ़ें - ईरान ने भी मान ली अमेरिकी की ये बात, जानें युद्ध विराम पर क्या आया अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 में बदल जाएंगे कई नियम, कप्तानों के पास होगा खास पावर, 10वें ओवर में पलट सकते हैं मैच में पासा- रिपोर्ट

इस बार के आईपीएल में कुछ नए नियम लागू किए जाने की तैयारी है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को बीसीसीआई ने टीमों को सूचना जारी की. जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख जवागल श्रीनाथ और नितिन मेनन कप्तानों को संबोधित करेंगे. यह बैठक बुधवार को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है. Wed, 25 Mar 2026 09:56:06 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War LIVE Update: ट्रंप पर नेतन्याहू का ऑर्डर! | Netanyahu | Trump | Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:06:42+00:00

Iran Vs Israel War News: ईरान ने US- इजरायल पर दागी मिसाइल? #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:00:50+00:00

Middle East War:ईरान के 9,000 सैन्य ठिकाने नष्ट - अमेरिका | Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:11:52+00:00

Middle East War:मिलिट्री ठिकाने ध्वस्त, ढेर हिजबुल्लाह का किला,मचा हड़कंप! Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T05:06:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers