Responsive Scrollable Menu

काल सोमानी ने कहीं पैसों में आग तो नहीं लगा दी... सिर्फ 1 बार IPL चैंपियन राजस्थान रॉयल्स पर लुटाए 15000 करोड़ रुपये

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम को नया मालिक मिला. अमेरिका के उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व में एक समूह विजेता बनकर सामने आया है. इस समूह ने फ्रेंचाइजी का 100 प्रतिशत हिस्सा 1.63 बिलियन डॉलर (15,286 करोड़ रुपये) की कीमत पर खरीदा है. इस डील के बाद सवाल उठ रहे हैं कि सिर्फ एक बार खिताब जीतने वाली टीम पर इतना पैसा लगाना फायदेमंद होगा या नहीं.

Continue reading on the app

इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हिमाचल में खाद का संकट:यूरिया की भारी किल्लत, खाली हाथ लौट रहे किसान-बागवान, 3700 मीट्रिक टन की डिमांड

इजराइल-ईरान युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के खेतों और बागीचों तक पहुंचने लगा है। राज्य के किसान-बागवानों को इन दिनों विभिन्न खाद नहीं मिल पा रही हैं। इससे सेब बागवानों के साथ-साथ गेहूं, फूलगोभी, मटर जैसी नकदी फसलें उगा रहे किसान परेशान हैं। प्रदेश में यूरिया, 12-32-16 (तीन पोषक तत्व- नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश) और MOP (म्यूरेट ऑफ पोटाश) जैसी जरूरी खादों का संकट खड़ा हो गया है। इन खादों के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं और रोजाना सरकारी उपक्रम एवं खाद वितरण करने वाले हिमफेड के गोदामों के चक्कर काट रहे हैं, मगर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (हिमफेड) को केंद्र सरकार से पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है, जबकि उसने कई दिन पहले ही लगभग 3700 मीट्रिक टन यूरिया और 1400 मीट्रिक टन 12-32-16 खाद की मांग भेज रखी है। राज्य को यूरिया मात्र 800 मीट्रिक टन और 12-32-16 केवल 240 मीट्रिक टन ही मिल पाई है। यह ऊंट के मुंह में जीरे समान है। हिमफेड का दावा है कि MOP खाद तीन-चार दिन में आ जाएगी और किसानों-बागवानों को उपलब्ध करवा दी जाएगी। खाड़ी देशों में तनाव से टूटी सप्लाई चेन जानकारों के अनुसार, खाद उत्पादन के लिए जरूरी कच्चा माल और गैस बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों से आता है। वर्तमान में खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित संघर्ष की स्थिति ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। इसका सीधा असर आयात पर पड़ रहा है। खासकर यूरिया उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली गैस और फॉस्फेट-पोटाश जैसे कच्चे माल की उपलब्धता प्रभावित होने से खाद की कमी बढ़ गई है। खेती-बागवानी पर सीधा असर प्रदेश में इन खादों की सबसे ज्यादा जरूरत सेब के लिए रहती है। सेब के अलावा गेहूं, आलू, मटर और फूलगोभी जैसी फसलों में भी इन दिनों यूरिया, 12-32-16 और MOP डाली जाती है। खाद नहीं मिलने से किसानों को फसलों में पोषक तत्वों की कमी की चिंता सता रही है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। खाद न मिलने से किसान परेशान: बिष्ट प्रोग्रेसिव ग्रोअर एसोसिएशन (PGA) के अध्यक्ष लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि इन दिनों सभी खादों के लिए मारामारी है और खाद डालने का यही उपयुक्त समय है। विशेषकर हाल ही में अच्छी बारिश हुई है, ऐसे में जितना जल्दी संभव हो बगीचों में खाद डालनी चाहिए, मगर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। क्या कहते हैं हिमफेड चेयरमैन हिमफेड के चेयरमैन महेश्वर चौहान के अनुसार, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध जैसे हालात के कारण खाद की सप्लाई प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि यदि यह स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में खाद की किल्लत और बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खाद का आवंटन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है और राज्य को उसी के अनुसार आपूर्ति मिलती है। हिमफेड ने खादों की मांग भेज रखी है और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यूरिया की चार गाड़ियां सावड़ा, गुमा, बड़ियारा और ठियोग के लिए भेजी गई हैं, जबकि MOP खाद तीन-चार दिन में आने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया स्वागत

Gwalior News: बैटिंग ऑल राउंडर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जॉइंट्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. इसी के दम पर अनुष्का को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है. Wed, 25 Mar 2026 09:08:54 +0530

  Videos
See all

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर कर दिया सबसे बड़ा हमला | Putin | Zelenskyy #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:49:17+00:00

Israel US Iran Conflict:भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली का बयान | Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:48:08+00:00

Harish Rana Death : देश में पहली बार इच्छामृत्यु, थोड़ी देर में होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:53:17+00:00

Israel-US Vs Iran Conflict | युद्ध के बीच एक्शन में सरकार.. Rahul Gandhi का PM पर वार ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T03:48:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers