Responsive Scrollable Menu

Delhi Budget 2026: हजारों MSME को ट्रेनिंग, AI-Startup इकोसिस्टम के लिए करोड़ों का ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में सेमीकंडक्टर नीति तैयार करने, कृत्रिम मेधा (एआई) उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने, 12,000 एमएसएमई को प्रशिक्षण देने और कई अन्य उपायों की घोषणा की। विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार दिल्ली में सेमीकंडक्टर विनिर्माण, अनुसंधान और विकास का एक सशक्त परिवेश विकसित करना चाहती है। उन्होंने कहा, “हम बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित करने और सेमीकंडक्टर विनिर्माताओं को यहां इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने को सेमीकंडक्टर नीति लाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए बजट में एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने ड्रोन नीति बनाने की भी घोषणा की, जिसके लिए निवेश आकर्षित करने और स्टार्टअप व विनिर्माण क्षेत्र को सहयोग देने को एक करोड़ रुपये का वित्तपोषण आवंटित किया गया है। इसके अलावा, बजट में दो एआई केंद्र स्थापित करने के लिए 8.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो एआई अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और क्षमता निर्माण के लिए समर्पित केंद्र के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केंद्र शासन और स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी परिवहन तथा सार्वजनिक सेवा वितरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए एआई आधारित समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

गुप्ता ने कहा कि लघु और मझोले उद्यमों (एसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मकता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए साझा सुविधा केंद्र के निर्माण को 48 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बेहतर बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर औद्योगिक क्षेत्रों की उत्पादकता बढ़ाना है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार पहली बार दिल्ली में रैंप (रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत 32,000 सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को प्रशिक्षण दिया जाएगा और 15,000 व्यवसायों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) तथा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) जैसे डिजिटल मंचों से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिल सकेगी।

Continue reading on the app

ICC T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में Smriti Mandhana का जलवा बरकरार, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को फायदा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मंगलवार को ताजा महिला टी20 रैकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा बनाए हुए है। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में हल्की बढ़त मिली है। हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाज की ताजा रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गईं। पहले वह 13वें स्थान पर थीं। 

   गेंदबाजी में स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना के अलावा शैफाली वर्मा टॉप 10 में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। वह छठे नंबर पर काबिज हैं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जॉर्जिया वोल पहली बार बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हो गईं, जबकि न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक की मदद से सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर 18वां स्थान हासिल किया। 

वहीं रैंकिंग के इस ताजा अपडेट में वेस्टइंडीज में हुई सीरीज के पहले दो मुकाबलों को भी शामिल किया गया है। इसमें रवांडा की 15 साल की फैनी उटागुशिमानिंदे भी 66वें स्थान पर रैंकिंग में शामिल हो गईं। वह टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर सेंचुरी बनाने वाली पहली महिला और इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाली दोनों में से सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

बिक गई Rajasthan royals, जानें कौन है फ्रेंचाइजी का नया मालिक?

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक ही बार खिताबी जीत हासिल करने वाली इस टीम को अमेरिका स्थिति उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कीमत में अपने नाम किया है। इस सौदे में काल सोमानी को वालमार्ट परिवार के अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का समर्थन मिला है। 

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी पहले से ही इस टीम में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे पूरी तरह से अपने मालिकाना हक में कर लिया है। सोमानी एडुटेक, आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद्यमी हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सौदा पूरी तरह से साइन हो चुका है। लेकिन कागजी औपचारिकताएं आईपीएल 2026 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। टीम को बेचने की बात आज से नहीं बल्कि 6 महीने पहले से ही चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स थे, जिसका नेतृत्व भारतीय ब्रिटिश व्यवसायी मनोज बदाले कर रहे थे।  

वहीं राजस्थान रॉयल्स 1 अरब डॉलर में बिकने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई है। इससे पहले संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को 94 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती कीमत बहुत कम थी। जब 2008 में ये टीम आई थी तब इसे सिर्फ 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गा था। 
Tue, 24 Mar 2026 18:22:36 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Middle East संकट पर PM Modi ने Trump से फोन पर की बात | Israel | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:31:01+00:00

Trump Exposed: क्या ट्रंप झूठ बोल रहे हैं? ईरान पर बदला गेम प्लान! #middleeastcrisis #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:19+00:00

Israel US Iran War: जंग के बीच PM मोदी की अपील, टीम इंडिया की तरह काम करना होगा! | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:33:32+00:00

Prahar: Netanyahu ने तोड़ा Ceasefire | Iran Israel US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers