Responsive Scrollable Menu

Iran Currency Crisis: तेल का खजाना, फिर भी कंगाल! 1 करोड़ में भी नहीं चलता घर, वजह चौंकाएगी

दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में शामिल ईरान, लेकिन हालात ऐसे कि लोगों को रोटी खरीदने के लिए लाखों-करोड़ों रियाल खर्च करने पड़ रहे हैं। महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि आम परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतना तेल होने के बावजूद ईरान की अर्थव्यवस्था क्यों टूट गई?

करेंसी की हालत: करोड़ों का नोट, फिर भी कम कीमत
ईरान की करेंसी रियाल की वैल्यू लगभग खत्म हो चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि सरकार को 1 करोड़ रियाल का नोट जारी करना पड़ा।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि 1 करोड़ रियाल की कीमत भारतीय मुद्रा में सिर्फ करीब 700 रुपए के आसपास रह गई है।

रोटी भी महंगी, लाखों में खर्च

  • एक आम ईरानी परिवार के लिए खाना जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है।
  • सिर्फ ब्रेड खरीदने में ही करीब 10 लाख रियाल तक खर्च हो जाते हैं। 
  • सब्ज़ी, दूध, तेल जैसी चीजें 60% से 100% तक महंगी हो चुकी हैं। 

रोज का खर्च: करोड़ों में पहुंचा बजट

  • चार से पांच लोगों के परिवार के लिए बेसिक खाना (रोटी, चावल, अंडे, सब्जी)। 
  • रोज का खर्च कई लाख से लेकर 3 करोड़ रियाल तक पहुंच गया है, जिसमें मांस और फल शामिल नहीं है। 

महंगाई ने तोड़े रिकॉर्ड

  • दिसंबर 2025 में महंगाई दर करीब 42.5%
  • खाने-पीने की चीजों में महंगाई 70%+
  •  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खराब स्थिति मानी जा रही है। 

प्रतिबंध बना सबसे बड़ा कारण
ईरान की हालत खराब होने के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं:

  • अमेरिका, यूरोप और UN ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए। 
  • परमाणु और मिसाइल प्रोग्राम के चलते व्यापार सीमित हुआ। 
  • कई देशों ने ईरान से तेल खरीदना बंद किया। 
  • यहां तक कि भारत भी लंबे समय से ईरान से तेल नहीं खरीद रहा। 

तेल है, लेकिन बेच नहीं पा रहा ईरान
ईरान के पास तेल का विशाल भंडार है, लेकिन:

  • प्रतिबंधों के कारण तेल निर्यात सीमित। 
  • विदेशी मुद्रा (डॉलर) की भारी कमी। 
  • सरकार की कमाई घटने से आर्थिक संकट गहरा गया। 

निष्कर्ष: ईरान की कहानी यह दिखाती है कि सिर्फ प्राकृतिक संसाधन ही किसी देश को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि वैश्विक राजनीति, व्यापार और स्थिर अर्थव्यवस्था भी उतनी ही जरूरी होती है।

Continue reading on the app

हरीश राणा ने त्‍यागा शरीर, लेकिन इच्‍छामृत्‍यु मांगने वाले इन 5 बदनसीबों के लिए सुप्रीम कोर्ट का नहीं पसीजा था दिल

हरीश राणा की आज एम्‍स ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई है. हरीश की रूह तो उनका शरीर त्‍यागकर इस दुनिया से विदा लेकर चली गई लेकिन अरुणा शानबाग और ज्ञान कौर जैसे कई अन्य चर्चित मामले रहे हैं जहां असाध्य पीड़ा के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने गरिमामय मृत्यु की याचिकाएं खारिज कर दी थीं. चलिए ऐसे ही मामलों के बारे में आपको बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Royal Challenger Bengaluru टीम की मजबूती, कमजोरी और टीम का पूरा शेड्यूल, देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। जिसके लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। जो बेंगलुरु के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये टीम बहुत ही संतुलित और अच्छी नजर आ रही है। 

आरसीबी की मजबूती और कमजोरी
मजबूती- आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही बेहतरीन नजर आ रही है। टीम के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे ओपनर बल्लेबाज हैं। जबकि उनके बाद वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथेल, रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ ही क्रुणा पंड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नजर आ रही है। 

कमजोरी- आरसीबी की कमजोरी गेंदबाजी है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं और कब तक लौटेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हुए नजर आते हैं। टीम में इन दो के अलावा कोई खास अनुभवी गेंदबाज भी नहीं है। वहीं डेथ ओवर्स में यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी टीम से बाहर हैं। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जैकब बैथेल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

आरसीबी का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- RCB vs SRH- बेंगलुरू
5 अप्रैल 2026- RCB vs CSK- बेंगलुरू
10 अप्रैल 2026- RCB vs RR- गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026- RCB vs MI- मुंबई
Tue, 24 Mar 2026 19:06:52 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Resign News: ईरान जंग के बीच ट्रंप का इस्तीफा तय? | Iran America War Update | N18G |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:13:14+00:00

Kashmir से Iran को मदद, सोना चांदी और कैश से #shorts #viralnews #viralvideo #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:06:04+00:00

Colombia Air Force Plane Crash: कोलम्बियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:07:21+00:00

UP News:कौन है SP नेता Ansar Ahmed जिसके cold storage में हुआ ब्लास्ट, मलबे में दबे मजदूर |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers