Responsive Scrollable Menu

चेन्नई सुपर किंग्स में आया 6 फुट 4 इंच लंबा घातक बॉलर, ऑक्शन में अनसोल्ड के बाद चमकी किस्मत, बना नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट

CSK Signed Spencer Johnson as Nathan Ellis replacement: चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन को बनाया है. ऑस्ट्रेलिया के इस 6 फुट 4 इंच लंबे पेसर को 1.50 करोड़ रुपये देकर सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया. स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे.

Continue reading on the app

Venus in Taurus: शुक्र के राशि परिवर्तन से इन Zodiac Signs को मिलेगा Good Luck, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

शुक्र को सुख, कीर्ति, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह अपनी राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र ग्रह अपनी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसकी शक्ति और प्रभाव कई गुना तक बढ़ जाता है। वृषभ एक स्थिर राशि है जो पृथ्वी तत्व से संबंधित है और यह भौतिक सुख-सुविधाओं से इसका गहरा जुड़ाव है। इसका प्रभाव सिर्फ भौतिक सुखों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में संतुलन, सौंदर्य और रचनात्मकता भी लाता है। शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश करने से जातक को अधिक सुख और संतुलन बना रहता है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों पर कैसे प्रभाव रहेगा।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को, शुक्र ग्रह की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी मेहनत का फल आपको संतोषजनक रूप में मिलेगा। आपके कार्यों में निखार आएगा और वरिष्ठों से सराहना मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संबंधों में आपकी मधुर वाणी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा, साथ ही जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि 

शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे, तो इनके लिए काम और बिजनेस दोनों में सफलता के चांस ज्यादा दिख रहे हैं। कड़ी मेहनत के बाद परिणाम अच्छा मिलेगा। कभी-कभी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिश्तों की बात करें तो आपको गलतफहमियां दूर होने का समय आ चुका है। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में सामान्य तरक्की देखने को मिलेगी। लेकिन आपके खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश जुड़े कार्य या अवसर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। बिजनेस से आमदनी अच्छी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरुरी है। रिश्तों नजदीकी और प्यार बढ़ेगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और नौकरी में भी आपको बेहतर मौके मिल सकते हैं। व्यापार में नए समझौते या महत्वपूर्ण ग्राहक मिलने के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे। रिश्तों में और अधिक मिठास आएगी। प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा। साथ ही नए लोगों से जुड़ने के कारण आपका सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।

सिंह राशि

शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपके करियर में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रिश्तों में सामंजस्य और शांति बनी रहेगी, साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।  बेवजह की तकरार और विवादों से दूर रहना आपके लिए जरूरी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के वालों का भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपको नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। रिश्तों के मामले में आपका समय अच्छा बीतेगा। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को अचानक से नौकरी और व्यापार में मुनाफा होने लगेगा। काम पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। विशेष रुप से ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध पहले अच्छे होंगे। पारिवारिक समारोहों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा और रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों की स्थिति नौकरी और व्यापार में मिलाजुला रहेगी। पार्टनरशिप में अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग  विदेश से जुड़ा काम आयात-निर्यात या ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें अधिक लाभ मिल सकता है। न्यू बिजनेस के लिए अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन सुखमय और शांति से भरपूर होगा। जीवनसाथी के साथ  प्रेम और आपसी समझ गहरी होगी।

धनु राशि 

धनु राशि को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगा। वर्कप्लेस पर  प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और विरोधियों द्वारा आपके खिलाफ काम करने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। रिश्तों में अनबन हो सकती है। बहस और विवादों से दूर रहे है। महिलाओं के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी जरुरी है। 

मकर राशि 

मकर राशि के लिए नौकरी और बिजनेस में सफलता लेकर आएगा। नए अवसर मिल सकते हैं और कार्य में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। रिश्तों में प्रेम और खुशी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ फल देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संपत्ति या रियल एस्टेट से जुड़े कामों में लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो रिश्ते और मजबूत होंगे, घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

वर्कप्लेस पर अपने सहकर्मियों की मदद से आप आगे बढ़ पाएंगे। कभी-कभी काम का दबाव बढ़ जाएगा। आपसी सहयोग के साथ अपने कार्यों को पूरा करें। व्यवसाय में प्रगाति की गति की धीमी रह सकती है। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में कुछ ध्यान देने की आवश्यकता है और इस मामले में संतुलित रहना जरुरी है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, देखें संभावित प्लेइंग 11 और फुल शेड्यूल

आईपीएल 2026 के लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। वहीं इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऐसी बल्लेबाजी है जो 300 का आंकड़ा छू सकती है। लेकिन गेंदबाजी के मामले में टीम को नुकसान हो सकता है।
 
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स ने अपने स्क्वॉड में लियाम लिविंगस्टोन को जोड़ा। राहत की खबर ये है कि लंबे कयासों के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ेंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती
सनराइजर्स हैदराबाद के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। ये खिलाड़ी टॉप चार में दाएं और बाएं हाथ संयोजन देते हैं। पावरप्ले में काफी तेजी से रन बना सकते हैं। इसके बाद टीम के पास नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत शर्मा और लिमाय लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी भी काफी तेजी से रन बना सकते हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोरी
वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी उतनी ही कमजोर है जितनी बल्लेबाजी मजबूत है। पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा और शिवम मावी वैरायटी देते हैं, लेकिन कमिंस के अलावा ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो अनुशासित गेंदबाजी कर पाए। 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियमा लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी।

सनराइजर्स हैदराबाद का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- SRH vs RCB- बेंगलुरु
2 अप्रैल 2026- SRH vs KKR- कोलकाता
5 अप्रैल 2026- SRH vs LSG- हैदराबाद
11 अप्रैल 2026- SRH vs PBKS- मुल्लांपुर
Tue, 24 Mar 2026 19:39:02 +0530

  Videos
See all

Colombia Air Force Plane Crash: कोलम्बियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:07:21+00:00

Kashmir से Iran को मदद, सोना चांदी और कैश से #shorts #viralnews #viralvideo #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:06:04+00:00

UP News:कौन है SP नेता Ansar Ahmed जिसके cold storage में हुआ ब्लास्ट, मलबे में दबे मजदूर |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:05:51+00:00

Ghaziabad Viral Video : खाने से पहले ये वीडियो देखें! आलू टिक्की बनाने का खौफनाक सच ! | Street Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers