जंग सिर्फ मैदान में नहीं लड़ी जाती। कभी-कभी शब्द भी मिसाइल बन जाते हैं। मिडिल ईस्ट में विस्फोटक जंग के बीच अब एक नई तरह की जंग शुरू हो चुकी है। और इस जंग का नाम है नैरेटिव की जंग। और इस बार ईरान ने ऐसा दांव चल दिया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अब ईरान की तरफ खींच लिया है। दरअसल ईरान और इजराइल के बीच चल रही भीषण टक्कर के बीच अब इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स यानी कि आईआरजीसी का एक संदेश का है। मिसाइल पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है और इस पोस्टर पर लिखा है यह जंग अवैध है अमानवीय है और थैंक यू प्रधानमंत्री। दरअसल बता दें कि यह शब्द किसी आम आदमी के नहीं है बल्कि ये शब्द हैं पेड्रोल शांत के। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। स्पेन के प्रधानमंत्री जिन्होंने खुलकर इस जंग का विरोध कर दिया है और कहा है कि यह युद्ध अवैध है।
ईरान ने उनके इसी बयान को उठाया और उसे मिसाइल पर चिपका कर इजराइल की तरफ दाग दिया। लोहा लोहे को काटता है। यह कहावत तो बिल्कुल सही सुनी होगी आपने। लेकिन यहां ईरान ने शब्दों से ऐसा तीखा वार किया है कि अब ट्रंप समेत नेतन्या के होश उड़ गए हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर ईरान ने ऐसा क्यों किया? तो आप बता दें कि दरअसल यह सिर्फ हमला नहीं था बल्कि यह ईरान की एक मैसेजिंग स्ट्रेटजी थी। ईरान दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि अब ईरान वो अकेला नहीं है। दुनिया के बड़े नेता भी इस जंग के खिलाफ हो चुके हैं। और यही वजह है कि पेड के बयान को अब ईरान हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहा है। अब दूसरी तरफ अगर नजर डालते हैं तो डोनाल्ड ट्रंप जो शुरुआत में आक्रामक तेवर दिखाते हुए नजर आए। धमकियां, अल्टीमेटम, तबाही की चेतावनी उन्होंने दी। लेकिन अब उनके सुर भी बदलते हुए नजर आ रहे हैं।
कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने खुद आदेश दिया था कि ईरान के पावर प्लांट एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कम से कम 5 दिन तक कोई भी हमला ना किया जाए। अब सवाल उठता है क्यों? तो दरअसल इसके पीछे आधिकारिक वजह है और बातचीत की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन असली कहानी कुछ और भी हो सकती है क्योंकि एक तरफ दुनिया के कई देश ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन इस जंग में कूदने से पीछे हट रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अब स्ट्रेट ऑफ ऑलमोस्ट पर संकट और गहराया गया है। इस समय अपने चरम पर है। तेल सप्लाई खतरे में है। एनर्जी क्राइसिस का डर इस समय पूरी दुनिया को सता रहा है। सबसे बड़ा खतरा तो और डर इस बात का है कि अगर ईरान के एनर्जी ठिकानों पर हमला होता है तो ईरान पूरे मिडिल ईस्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है। यानी अगर आग से खेलोगे तो जलोगे क्योंकि ईरान ने साफ चेतावनी दे दी है कि अगर उसके ऊपर हमला हुआ तो जवाब और भी बड़ा होगा और यही वो मोड़ है जहां से पूरा खेल पलटता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ अमेरिका है जो दबाव बनाना चाह रहा है लेकिन कदम अपने संभाल कर रख रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ अब ईरान खड़ा है जो सिर्फ जवाब नहीं दे रहा बल्कि नैरेटिव, कूटनीति और सैन्य तीनों मोर्चों पर खेल रहा है।
Continue reading on the app
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। जिसके लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। जो बेंगलुरु के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये टीम बहुत ही संतुलित और अच्छी नजर आ रही है।
आरसीबी की मजबूती और कमजोरी
मजबूती- आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही बेहतरीन नजर आ रही है। टीम के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे ओपनर बल्लेबाज हैं। जबकि उनके बाद वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथेल, रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ ही क्रुणा पंड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नजर आ रही है।
कमजोरी- आरसीबी की कमजोरी गेंदबाजी है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं और कब तक लौटेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हुए नजर आते हैं। टीम में इन दो के अलावा कोई खास अनुभवी गेंदबाज भी नहीं है। वहीं डेथ ओवर्स में यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी टीम से बाहर हैं।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जैकब बैथेल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
आरसीबी का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- RCB vs SRH- बेंगलुरू
5 अप्रैल 2026- RCB vs CSK- बेंगलुरू
10 अप्रैल 2026- RCB vs RR- गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026- RCB vs MI- मुंबई
Continue reading on the app