Responsive Scrollable Menu

पंच EV और टियागो EV के ग्राहकों को खींचने वाली ई-कार पर ₹40000 का डिस्काउंट, रेंज 320Km

सिट्रोन इंडिया (Citroen India) अपने पोर्टफोलियो की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार eC3 पर इस महीने शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी मार्च में eC3 पर 40,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआई एक्स-शोरूम कीमत 12.90 लाख रुपए से शुरू होती है।

Continue reading on the app

भारतीय रेलवे ने गुजरात और बिहार में 648 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को गुजरात और बिहार में दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत करीब 647.58 करोड़ रुपए है, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, ट्रैफिक की समस्या कम करना और रेलवे संचालन को बेहतर बनाना है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इन परियोजनाओं में गुजरात के कोसांबा में रेल ओवर रेल (आरओआर) फ्लाईओवर का निर्माण और बिहार के भागलपुर में एक नया रेल बाईपास बनाना शामिल है।

गुजरात में 344.38 करोड़ रुपए की लागत से कोसांबा-उमरपाड़ा सेक्शन (9.20 किमी) के लिए रेल ओवर रेल फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह परियोजना पश्चिम रेलवे के तहत आती है और मुंबई-वडोदरा मुख्य लाइन पर स्थित है, जहां इस समय गेज कन्वर्जन का काम चल रहा है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस रूट पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर होने के कारण सीधे मुख्य लाइन से कनेक्शन देना संभव नहीं है। ऐसे में यह फ्लाईओवर बनने के बाद सतह पर क्रॉसिंग खत्म हो जाएगी और ट्रेनों का संचालन ज्यादा सुरक्षित और सुचारू हो सकेगा।

वहीं, बिहार में 303.20 करोड़ रुपए की लागत से भागलपुर में 13.38 किमी लंबा रेल बाईपास बनाया जाएगा। यह बाईपास पूर्वी रेलवे के तहत गोनुधाम हॉल्ट (बराहट-भागलपुर सेक्शन) को सबौर (भागलपुर-साहिबगंज सेक्शन) से जोड़ेगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह प्रोजेक्ट भागलपुर जंक्शन पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगा, जहां अभी क्षमता से ज्यादा (125 प्रतिशत से अधिक) ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

फिलहाल, भागलपुर में ट्रेनों को दिशा बदलने के लिए इंजन रिवर्स करना पड़ता है, जिससे देरी और संचालन में परेशानी होती है। नया बाईपास बनने के बाद ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी और समय पर संचालन बेहतर होगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि ये दोनों प्रोजेक्ट्स रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़ कम करने की बड़ी योजना का हिस्सा हैं, जिससे बढ़ती यात्री और माल ढुलाई की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा और सुरक्षा व दक्षता भी बढ़ेगी।

---आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL से बैन होगा ये स्टार खिलाड़ी, BCCI का नियम तोड़ने पर होगा एक्शन, कप्तान को भी मिल चुकी सजा

IPL का नया सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी ने अचानक टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. इसके चलते अब BCCI के नियमों के तहत इस खिलाड़ी पर बैन लगेगा और वो अगले 2 साल तक IPL का हिस्सा नहीं बन पाएगा. Tue, 24 Mar 2026 20:08:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha |PM Modi के बयान पर विपक्ष का पलटवार । #iran #iranvsisrael #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:30:56+00:00

News Ki Pathshala | ट्रंप के दावों को ईरान ने किया खारिज ! | #war #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:35:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: पूरी दुनिया में मचा गया हाहाकार? तेल-गैस में आग लग गई... | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:30:39+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi:ग्रेटर इजरायल की थ्योरी क्या है? #shorts #ytshorts #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:36:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers