Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Tarot Rashifal: सिंह राशिवालों की लाइफ में चमत्कार, कन्या को विदेश में नौकरी, मकर का होगा झगड़ा! जानें आज का टैरो राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 25 March 2026: आज का टैरो कार्ड बताता है कि सिंह राशिवालों की लाइफ में चमत्कार हो सकता है. अचानक से सभी काम पूरे होते हुए दिखाई देंगे. वहीं कन्या राशिवालों को विदेश में नौकरी मिल सकती है, जबकि मकर वालों को आज सावधान रहना होगा क्योंकि प्रॉपर्टी के विवाद में झगड़ा होने की आशंका है. जानें मेष से लेकर मीन तक का आज का टैरो राशिफल.

Continue reading on the app

बेन डकेट का बड़ा फैसला: आईपीएल से अचानक लिया नाम वापस, BCCI सिखाएगी सबक!

Ben Duckett Pulled out of Ipl 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज़ बेन डकेट ने बड़ा फैसला लेते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। 31 साल के डकेट को इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारत दौरे पर नहीं आने का फैसला किया।

डकेट ने अपने इस फैसले के पीछे इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा और खुद को फिट रखने की जरूरत बताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फैसला आसान नहीं था लेकिन वह अपने इंटरनेशनल करियर को लंबा करना चाहते और इसके लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना जरूरी है।

डकेट अचानक आईपीएल से हटे
उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी भी मांगी। डकेट ने कहा कि वह इस टीम के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन उनका यह फैसला टीम की तैयारियों को प्रभावित कर सकता है, जिसके लिए उन्हें खेद है।

डकेट का हालिया प्रदर्शन फीका रहा था
डकेट का हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। पिछले साल एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 221 रन बनाए। इसके अलावा, उस दौरान वह एक विवाद में भी फंस गए थे, जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच नोसा ट्रिप के दौरान उनकी कुछ हरकतों पर सवाल उठे थे।

अब डकेट इंग्लैंड लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि वह नॉटिंघमशर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर अपनी फॉर्म वापस पाना चाहते हैं, ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। उनके मुताबिक, काउंटी क्रिकेट ही उनके टेस्ट करियर की नींव रहा और वही उन्हें आत्मविश्वास देता है।

बीसीसीआई डकेट पर कार्रवाई कर सकती
डकेट पर इस फैसले का बड़ा असर पड़ सकता। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद सीजन शुरू होने से ठीक पहले खुद को उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसे दो साल के लिए आईपीएल और ऑक्शन से बैन किया जा सकता है।

ऐसा ही मामला पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक के साथ भी हुआ था, जिन्हें आखिरी समय पर नाम वापस लेने के कारण दो साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था। संयोग से, उस समय भी वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।

डकेट ने साफ किया कि उनका यह फैसला पूरी तरह निजी है और वह इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में यह फैसला उनके करियर के लिए सही साबित होगा।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: अभिषेक शर्मा का रास्ता कौन रोक रहा है? 3 खिलाड़ियों में सीधी टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका समेत तीन देशों में होगा. इस बार टूर्नामेंट 14 टीमें खेलेंगी. यहां बड़ा सवाल ये है कि भारत किस रिजर्व ओपनर को लेकर जाएगा? Tue, 24 Mar 2026 20:55:10 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: रेल टिकट कैंसिल करने पर देना होगा पैसा! | Sushant Sinha | Railways | IRCTC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:38:54+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप का पॉज बटन.. नहीं घटी युद्ध की टेंशन ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:28+00:00

News Ki Pathshala: कंफर्म टिकट कैंसिल पर बहुत बड़ा बदलाव! | Sushant Sinha | Railways | IRCTC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:35:22+00:00

Bareilly Viral Video: प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट..छतों से फेंके गए ईंट-पत्थर | Love affair #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers