Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के ऑर्डर से हिला पूरा पाकिस्तान, अब खतरनाक बवाल शुरू!

मिडिल ईस्ट में जंग की आग अब सिर्फ गोलियों और बता दें कि मिसाइलों तक सीमित नहीं रही है। अब बता दें कि इस युद्ध में एक ऐसे देश की एंट्री हो रही है जो खुद बहुत ही ज्यादा आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन फिर भी चौधरी बनने की जो कोशिश है वो लगातार यहां पर सामने आ रही है। पाकिस्तान से अब एक ऐसी कूटनीतिक चाल चली जा रही है जो इस पूरे युद्ध का यानी कि मिडिल ईस्ट के युद्ध का रुख बदल सकती है या फिर कहें तो इसे और भी ज्यादा खतरनाक भी बना सकती है। दरअसल बता दें कि ट्रंप ने अचानक एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। ईरान पर हमलों को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है और इसके बाद पर्दे के पीछे की कहानी शुरू हो गई है। यानी कि डिप्लोमेसी की सबसे खतरनाक बाजी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस्लामाबाद को अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का केंद्र बनाया जाया जा सकता है। सूत्र यह बता रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी नहीं बल्कि बैक चैनल बातचीत चल रही है और इसमें पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्की और खाड़ी देश जो हैं वो भी मौजूद है जो मैसेज कैरियर का यहां पर काम कर रहे हैं और इस संभावित बातचीत में शामिल हो सकते हैं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इसी के साथ ही बता दें कि अमेरिका के विशेष दूत वहीं ईरान की बात करें तो ईरान की तरफ से राष्ट्रपति का नाम सामने आया है। यहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार क्यों आर्थिक रूप से कमजोर और कर्ज में डूबा पाकिस्तान इस युद्ध में मध्यस्थ बनने की कोशिश कर रहा है?

इसे भी पढ़ें: चापलूस नहीं, दबंग हूं...पाकिस्तान के असली जमील जमाली को नहीं रास आया धुरंधर-2 का Reel वाला किरदार

पाकिस्तान खुद को फिर से वैश्विक खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करना चाहता है या अपने आप को उस छवि के तौर पर पेश करना चाहता है। दूसरा सऊदी एंड यूएस कनेक्शन। इस पहल की शुरुआत हुई थी सऊदी से। जहां बता दें कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था। अब बात करते हैं तीसरे कारण की यानी कि स्ट्रेटेजिक पोजीशनिंग की। अगर यह बातचीत सफल होती है तो पाकिस्तान को मिल सकता है राजनीतिक और आर्थिक फायदा। और यहीं पर कहानी में आता है बहुत बड़ा ट्विस्ट। कुछ रिपोर्ट्स ये दावा करती है कि पाकिस्तान सिर्फ मध्यस्थ ही नहीं बल्कि एक बड़ा डबल गेम भी खेल रहा है। ये कहा जा रहा है और यह दावा सामने आया है कि वो ईरान को बातचीत में उलझाकर अमेरिका को रणनीतिक बढ़त दिलाने की कोशिश कर सकता है। यानी कि अमेरिका की चापलूसी यहां पर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाला निकला देश का गद्दार, भारत के सीक्रेट शेयर करने के लिए पाकिस्तान से मिले कितने पैसे?

दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई यहीं से गुजरती है। ईरान ने इस रास्ते को लगभग बंद ही कर दिया है और यहां पर बिल्कुल यह साफ कर दिया है कि जब तक हमले नहीं रुकेंगे तब तक रास्ता नहीं खुलेगा। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स लगातार हमले कर रही है। वहीं बता दें कि नेतन याू ने भी यहां पर साफ यह कहा है कि सैन्य कारवाई जारी रहेगी। मतलब एक बात बिल्कुल साफ है। ऊपर बातचीत का ढोंग जरूर चल रहा है लेकिन नीचे युद्ध भी है। तो सवाल अब भी यही है कि क्या पाकिस्तान सच में शांति का रास्ता बना रहा है या फिर यह एक सोची समझी चाल है जो इस युद्ध को और भी ज्यादा खतरनाक बना सकती है। 

Continue reading on the app

एलपीजी जमाखोरी और कालाबाजारी के मामले में 155 गिरफ्तार, 642 एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए राज्यों में कार्रवाई जारी है और अब तक करीब 642 एफआईआर दर्ज की गई हैं और करीब 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनफोर्समेंट एक्शन के तहत, पिछले 24 घंटों में करीब 3,400 रेड की गईं और करीब 1 हजार सिलेंडर जब्त किए गए।

आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई की खबरें आईं। वेस्ट एशिया में हाल के डेवलपमेंट पर इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के मुताबिक, पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को रिटेल आउटलेट्स और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर 1,500 से ज्यादा सरप्राइज इंस्पेक्शन किए।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देश भर में सभी रिटेल आउटलेट नॉर्मल तरीके से चल रहे हैं। मिनिस्ट्री के अनुसार, कुछ अफवाहों की वजह से कुछ इलाकों में पैनिक बाइंग की खबरें आईं, जिससे रिटेल आउटलेट्स पर बहुत ज्यादा बिक्री हुई और भीड़ लग गई। सरकार ने लोगों को अफवाहों पर यकीन न करने की सलाह दी है और दोहराया है कि देश भर में पेट्रोल और डीजल का काफी स्टॉक मौजूद है।

इसके अलावा, प्रायोरिटी सेक्टर को प्रोटेक्टेड सप्लाई मिल रही है, जिसमें घरेलू पीएनजी और सीएनजी ट्रांसपोर्ट के लिए 100 परसेंट सप्लाई शामिल है, जबकि ग्रिड से जुड़े इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कंज्यूमर्स को उनकी एवरेज खपत का लगभग 80 परसेंट सप्लाई बनाए रखा जा रहा है।

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) एंटिटीज को होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसी कमर्शियल जगहों के लिए पीएनजी कनेक्शन को प्रायोरिटी देने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि कल (सोमवार) टॉप 110 ज्योग्राफिकल एरिया में 7,500 से ज्यादा घरेलू और कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन जारी या एक्टिवेट किए गए।

इस बीच, 24 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी देने के ऑर्डर जारी किए हैं। बाकी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए, पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जारी कर रही हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 14 मार्च से राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल एंटिटीज ने कुल लगभग 18,784 एमटी एलपीजी उठाई है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 48,000 केएल केरोसीन का एक्स्ट्रा अलॉटमेंट दिया गया है, जिनसे डिस्ट्रिक्ट लेवल पर डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट पहचानने की रिक्वेस्ट की गई है।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह फेल होने के बाद रिंकू सिंह का प्रमोशन, बने उपकप्तान

रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को उपकप्तान बना दिया है. जानिए क्यों कोलकाता नाइट राइडर्स ने ये फैसला लिया. Tue, 24 Mar 2026 19:56:32 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | ईरान बोला धमकी से डर गए ट्रंप ! | #war #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:12+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | दो दिन में PM Modi ने दूसरी बार ALERT मोड ऑन कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:59+00:00

Bihar Board 12th Commerce Topper: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स की टॉपर अदिति ने ऐसे किया टॉप !Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:54:54+00:00

गांधी संग जो किया ईद पर, उसका उनको अफसोस नही..ऐसी ओछी हरकत करना, उनकी नजरों में दोष नहीं.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers