Responsive Scrollable Menu

ईरान युद्ध पर भारत में भी बढ़ी हलचल, सरकार ने चर्चा के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

मध्य एशिया में जारी तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही कहा है कि हमें भी तैयार रहने की जरूरत है। वहीं अब सूत्रों का कहना है कि सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Continue reading on the app

चापलूस नहीं, दबंग हूं...पाकिस्तान के असली जमील जमाली को नहीं रास आया धुरंधर-2 का Reel वाला किरदार

यह सच है कि फिल्में अक्सर हकीकत और पर्दे की कहानी के बीच का अंतर खत्म कर देती हैं। 'धुरंधर 2' की जबरदस्त कामयाबी ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में दुनिया भर में करीब 800 करोड़ की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह के एक्शन और फिल्म के हैरान कर देने वाले ट्विस्ट्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के एक खास किरदार 'जमील जमाली' की हो रही है। सोशल मीडिया और गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि फिल्म का यह किरदार पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से प्रेरित लगता है। यहाँ जानिए यह चर्चा क्यों हो रही है। फिल्म में 'जमील जमाली' का अंदाज और उनकी राजनीतिक शैली कहीं न कहीं नबील गबोल की याद दिलाती है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर नबील गबोल और फिल्म के सीन्स को जोड़कर मीम्स और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जब कोई फिल्म किसी बड़े राजनेता की छवि से मेल खाती है, तो वह केवल मनोरंजन नहीं रहती, बल्कि सरहदों के पार चर्चा और कभी-कभी विवाद का विषय भी बन जाती है। इसी बीच पाकिस्तान के नेता नबील गबोल ने दावा किया है कि फिल्म में राकेश बेदी का 'जमील जमाली' वाला किरदार उन्हीं पर आधारित है, लेकिन उन्हें चापलूस और डरपोक दिखाया गया है। गबोल ने कहा कि असल जिंदगी में उनकी छवि दबंग नेता की रही है।

किरदार पर आपत्ति, नाम बदलने का आरोप

पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली को दिए इंटरव्यू में गबोल ने कहा कि फिल्म में 'जमील जमाली' के नाम के नीचे एमएनए 2007 लिखा है और 2007 में उसी इलाके के एमएनए वे ही थे। पाकिस्तान ने संसद सदस्य को एमएनए (मेंबर ऑफ नेशनल असेंबली) कहा जाता है। उनका दावा है कि मेकर्स ने मानहानि के डर से उनका असली नाम नहीं रखा और नाम बदल दिया। गबोल के मुताबिक, फिल्म में कई किरदारों के असली नाम इसलिए इस्तेमाल किए गए क्योंकि वे लोग अब जीवित नहीं हैं, लेकिन उनका नाम इसलिए बदला गया क्योंकि वे अभी जिंदा हैं।

अपना ही किरदार अब गबोल को खटक रहा

इस वक्त पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हैं और ल्यारी से फिर सांसद चुने गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। उनका कहना है कि 'धुरंधर 1' के बाद गबोल खुद कहते थे कि 'जमील जमाली' का रोल उन पर बेस्ड है, लेकिन अब 'धुरंधर 2' के बाद वही किरदार उन्हें खटक रहा है। हाल ही में राकेश बेदी ने भी एक इंटरव्यू में अपने किरदार के अंत को लेकर कहा था कि उसे देखकर लोग कहेंगे- 'नहीं, नहीं ये मैं नहीं हूं।' फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई। इसमें रणवीर सिंह अंडरकवर स्पाई जसकीरत सिंह रंगी के रोल में हैं, जो 'हमजा' बनकर पाकिस्तान में घुसता है।

Continue reading on the app

  Sports

'धोखेबाज' निकला ये अंग्रेज, ऐन मौके पर दिल्ली कैपिटल्स को दिया झटका, BCCI देगा सजा!

Ben Duckett withdraws from ipl 2026: इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से नाम वापस ले लिया है. डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने का हवाला देते हुए यह बड़ा फैसला लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा था. डकेट को लीग से बाहर होने के अपने इस फैसले के लिए दो साल का बैन झेलना पड़ सकता है. Tue, 24 Mar 2026 19:37:30 +0530

  Videos
See all

UP News:कौन है SP नेता Ansar Ahmed जिसके cold storage में हुआ ब्लास्ट, मलबे में दबे मजदूर |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:05:51+00:00

Colombia Air Force Plane Crash: कोलम्बियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:07:21+00:00

Donald Trump Resign News: ईरान जंग के बीच ट्रंप का इस्तीफा तय? | Iran America War Update | N18G |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:13:14+00:00

Kashmir से Iran को मदद, सोना चांदी और कैश से #shorts #viralnews #viralvideo #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:06:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers