Responsive Scrollable Menu

कौन हैं काल सोमानी? राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक ने 15,000 करोड़ में खरीदी IPL टीम, जाने उनके बारे में सबकुछ

कौन हैं काल सोमानी? राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक ने 15,000 करोड़ में खरीदी IPL टीम, जाने उनके बारे में सबकुछ

Continue reading on the app

स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए 8वीं बार कलेक्टर दफ्तर पहुंचा बुजुर्ग, जमीन पर लेटकर किया अनोखा प्रदर्शन

नीमच जिले के अलोरी गरवाड़ा निवासी बुजुर्ग चांदमल चारण सरकारी स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर एक बार फिर न्याय की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यह उनकी 8वीं दस्तक थी। बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से आहत इस बुजुर्ग ने इस बार विरोध …

Continue reading on the app

  Sports

बेन डकेट का बड़ा फैसला: आईपीएल से अचानक लिया नाम वापस, BCCI सिखाएगी सबक!

Ben Duckett Pulled out of Ipl 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज़ बेन डकेट ने बड़ा फैसला लेते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। 31 साल के डकेट को इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारत दौरे पर नहीं आने का फैसला किया।

डकेट ने अपने इस फैसले के पीछे इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा और खुद को फिट रखने की जरूरत बताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फैसला आसान नहीं था लेकिन वह अपने इंटरनेशनल करियर को लंबा करना चाहते और इसके लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना जरूरी है।

डकेट अचानक आईपीएल से हटे
उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी भी मांगी। डकेट ने कहा कि वह इस टीम के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन उनका यह फैसला टीम की तैयारियों को प्रभावित कर सकता है, जिसके लिए उन्हें खेद है।

डकेट का हालिया प्रदर्शन फीका रहा था
डकेट का हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। पिछले साल एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 221 रन बनाए। इसके अलावा, उस दौरान वह एक विवाद में भी फंस गए थे, जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच नोसा ट्रिप के दौरान उनकी कुछ हरकतों पर सवाल उठे थे।

अब डकेट इंग्लैंड लौटकर काउंटी क्रिकेट खेलने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि वह नॉटिंघमशर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर अपनी फॉर्म वापस पाना चाहते हैं, ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। उनके मुताबिक, काउंटी क्रिकेट ही उनके टेस्ट करियर की नींव रहा और वही उन्हें आत्मविश्वास देता है।

बीसीसीआई डकेट पर कार्रवाई कर सकती
डकेट पर इस फैसले का बड़ा असर पड़ सकता। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद सीजन शुरू होने से ठीक पहले खुद को उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसे दो साल के लिए आईपीएल और ऑक्शन से बैन किया जा सकता है।

ऐसा ही मामला पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक के साथ भी हुआ था, जिन्हें आखिरी समय पर नाम वापस लेने के कारण दो साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था। संयोग से, उस समय भी वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।

डकेट ने साफ किया कि उनका यह फैसला पूरी तरह निजी है और वह इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में यह फैसला उनके करियर के लिए सही साबित होगा।

Tue, 24 Mar 2026 19:47:43 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Case: 13 सालों की पीड़ा से Harish Rana को मिली मुक्ति! | Passive Euthanasia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:02+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | दो दिन में PM Modi ने दूसरी बार ALERT मोड ऑन कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:56:59+00:00

News Ki Pathshala | ईरान बोला धमकी से डर गए ट्रंप ! | #war #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:12+00:00

गांधी संग जो किया ईद पर, उसका उनको अफसोस नही..ऐसी ओछी हरकत करना, उनकी नजरों में दोष नहीं.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers