Responsive Scrollable Menu

जानिए, अगर कोई SC अपना लेता है ईसाई धर्म, तो उसे क्यों नहीं मिलेगा कानूनी संरक्षण और आरक्षण

Scheduled Caste status : हिंदू धर्म की बुराइयों में से एक है अस्पृश्यता यानी छूआछूत और यहीं से जन्मी है अनुसूचित जाति (Scheduled Caste). आजादी के बाद राष्ट्र निर्माताओं ने यह माना कि इतिहास में छूआछूत की वजह से समाज के निम्न तबकों के साथ काफी दुर्व्यवहार हुआ, जिसकी वजह से वे समाज की मुख्यधारा से बाहर हो गए, इसलिए उन्हें एससी श्रेणी में लाकर कई सुविधाएं और कानूनी संरक्षण दिया गया. समय के साथ एससी श्रेणी के कई लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया और ईसाई बन गए. अब सवाल यह है कि क्या एक एससी श्रेणी के व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के बाद भी वह सुविधाएं और सुरक्षा मिलेंगी, जो पहले मिलती थीं. सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में मंगलवार को अपना फैसला सुनाया है. आइए समझते हैं.

The post जानिए, अगर कोई SC अपना लेता है ईसाई धर्म, तो उसे क्यों नहीं मिलेगा कानूनी संरक्षण और आरक्षण appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

'सैनिकों के परिवारों को किसी तरह की असुविधा न हो', जनता दर्शन में फौजियों से बोले सीएम योगी

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए सैनिकों को आश्वस्त किया है कि वे निश्चिंत होकर देशसेवा करें. उनके परिवार की सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा यूपी सरकार निभाएगी. सैनिकों की ओर से पेश किए अधिकतर प्रार्थना पत्र जमीन विवाद से जुड़े थे. मुख्‍यमंत्री ने अफसरों को इसे पूरी गंभीरता के साथ सुलझाने के का आदेश दिया है. 

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में कई जिलों के बड़ी संख्या में फौजी आए थे. उन्होने सीएम के सामने अपनी समस्याओं को सामने रखा. सीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अफसरों को निष्पक्ष कार्रवाई आदेश दिया है. 

'खुद सैनिकों के परिवार से संपर्क करें पुलिस अधिकारी'

सैनिकों से बातचीत में सीएम ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं. हमारी सरकार की यह जिम्मेदारी है कि उनके परिवारों को किसी तरह की असुविधा न हो. सीएम ने पुलिस अफसरों को आदेश दिया कि वे स्‍वयं पहल करके सैनिकों और उनके परिवारों से संपर्क करें. इसके साथ तय करें कि परिवार को तय समय के अदंर न्याय दिया जाए. 

'पैसों की कमी से नहीं रुकेगा मरीजों का इलाज'

जनता दर्शन के दौरान ऐसे कई लोग आए, जिनके आवेदन गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर सामने रखे गए थे. सीएम ने परिजनों से कहा कि वे इलाज को लेकर अस्पताल खर्च का वि​व​रण प्रस्‍तुत करें. इस तरह से शासन के स्तर पर जरूरी मदद को मुहैया कराया जा सके. पैसे कमी को लेकर किसी भी मरीज के इलाज में बाधा न आए. 

हर सोमवार को जनता दर्शन

आपको बता दें कि लखनऊ में सीएम योगी आदित्‍यानाथ हर सोमवार को जनता दर्शन का आयोजन किया करते हैं. अपने सीएम आवास पर वह प्रदेश के अनेक जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात करते हैं. सभी की समस्याओं को गंंभीरता से सुनते हैं. इसके साथ अधिकारियों से जल्द से जल्द इसे दूर कराने का निर्देश देते हैं.

ये भी पढ़ें: 'यूपी बना निवेशकों का सबसे पसंदीदा राज्य', निवेश मित्र 3.0 कार्यक्रम में बोले CM योगी आदित्यनाथ

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Royal Challenger Bengaluru टीम की मजबूती, कमजोरी और टीम का पूरा शेड्यूल, देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। जिसके लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही हैं। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। जो बेंगलुरु के एस चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम में विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये टीम बहुत ही संतुलित और अच्छी नजर आ रही है। 

आरसीबी की मजबूती और कमजोरी
मजबूती- आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही बेहतरीन नजर आ रही है। टीम के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे ओपनर बल्लेबाज हैं। जबकि उनके बाद वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथेल, रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ ही क्रुणा पंड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई नजर आ रही है। 

कमजोरी- आरसीबी की कमजोरी गेंदबाजी है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं और कब तक लौटेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हुए नजर आते हैं। टीम में इन दो के अलावा कोई खास अनुभवी गेंदबाज भी नहीं है। वहीं डेथ ओवर्स में यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी टीम से बाहर हैं। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जैकब बैथेल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

आरसीबी का फुल शेड्यूल
28 मार्च 2026- RCB vs SRH- बेंगलुरू
5 अप्रैल 2026- RCB vs CSK- बेंगलुरू
10 अप्रैल 2026- RCB vs RR- गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026- RCB vs MI- मुंबई
Tue, 24 Mar 2026 19:06:52 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Middle East संकट पर PM Modi ने Trump से फोन पर की बात | Israel | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:31:01+00:00

Trump Exposed: क्या ट्रंप झूठ बोल रहे हैं? ईरान पर बदला गेम प्लान! #middleeastcrisis #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:37:19+00:00

Middle East War: ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान की गद्दारी! #shorts #middleeastcrisis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:35:39+00:00

Israel US Iran War: जंग के बीच PM मोदी की अपील, टीम इंडिया की तरह काम करना होगा! | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T13:33:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers