स्वयं सहायता समूह से बदली तकदीर : अनीता संग 4,400 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
लखनऊ, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के विकास खंड गजरौला के ग्राम पंचायत सलेमपुर गोसाईं की रहने वाली अनीता देवी आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकीं हैं, जो कभी आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के कारण अपनी जरूरतों को भी ठीक से पूरा नहीं कर पातीं थीं। वे अपने पति के साथ मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा करती थीं। जीवन में स्थिर आय का कोई साधन नहीं था और हर दिन संघर्ष से भरा होता था।
लेकिन, आज वही अनीता लखपति दीदी के रूप में जानी जाती हैं, जो अपने दम पर सालाना लाखों की आय अर्जित कर रहीं हैं। उनके समूह से जुड़ी 4,400 महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन गई हैं। सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने अनीता देवी के जीवन में जो बदलाव किया, जिसने पूरी दिशा ही बदल दी। आज वह अपने समूह की अध्यक्ष हैं।
शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद अनीता को न केवल आर्थिक सहायता मिली, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर भी मिला। योगी सरकार के सहयोग से वर्ष 2021 में सामुदायिक निवेश निधि से उन्हें 1,10,000 रुपए मिले जिससे उनके व्यवसाय को मजबूत आधार दिया। इसके बाद उन्हें वर्ष 2023 में समूह के माध्यम से 15 हजार रिवॉल्विंग फंड के रूप में प्राप्त हुए। जबकि वर्ष 2024 में 3,00,000 सीसीएल और 2025 में 4,00,000 सीसीएल प्राप्त हुआ। आज समूह के सहयोग से अनीता देवी ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो कोई भी महिला अपने जीवन को बदल सकती है।
आज सलेमपुर में अनीता ने 27 समूह बनाए हैं। उन्होंने अपने घर से सिलाई के कार्य की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्होंने इसे एक व्यवसाय का रूप दिया और कपड़े तैयार कर बेचने लगीं। कोरोना काल में उनके समूह ने मिलकर मास्क और उससे जुड़े बहुत से उत्पाद बनाए थे। उनकी यही मेहनत रंग लाई और आज उनकी आमदनी में काफी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। 2023 दिसंबर में उन्होंने शक्ति ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान खोली जिसे उनके पति और बेटा मिलकर चलाते हैं। इससे उनकी आय के स्रोत बढ़ते गए।
वर्तमान में उनकी मासिक आय 40,000 से 45,000 रुपए तक हो जाती है। यह सफलता केवल उनके परिश्रम का परिणाम नहीं है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण भी है कि योगी सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर कैसे महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। आज अनीता न केवल अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।
इसके अलावा समय मिलने पर वह अपने घर से कॉस्मेटिक से जुड़े उत्पाद भी बेचने का काम करती हैं। उन्होंने मेहनत से यह दिखाया है कि आत्मनिर्भरता से ही सच्चा सम्मान मिलता है। अब वह अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित करती रहती हैं, ताकि वे भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
अनीता इसके लिए योगी सरकार का धन्यवाद देती हैं। वे कहती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब हमारे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बहुत बेहतर हुई है। अनीता की यह कहानी केवल एक महिला की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस बदलाव की कहानी है, जो सरकारी योजनाओं, सामूहिक प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति से संभव हुई है।
--आईएएनएस
विकेटी/एसके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Dhurandhar 2 से क्या घबरा गए अक्षय कुमार? 'Bhoot Bangla' की रिलीज से पहले कह डाली ऐसी बात
Akshay Kumar Bhooth Bangla Release Between Dhurandhar 2 reaction: बॉलीवुड के स्टार एक्टर और खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) में जल्द नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. अब ये दोनों करीब 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. हालांकि ये इंतजार महीने भर में खत्म होने जा रहा है. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे कि क्या अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल दिखा पाएगी यानी नहीं. इसके अलावा भी कई अटकलें लगाई गईं थी. अब इस पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज और धुरंधर 2 को लेकर अपना रिएक्शन दिया है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-
धुरंधर 2 एक एडल्ट फिल्म है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अक्षय कुमार पूछा गया कि क्या ये मेकर्स की तरफ से सोचा-समझा फैसला है, एक लाइट हार्टेड हॉरर-कॉमेडी जैसी फिल्म को धुरंधर 2 जैसी बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म के बीच रिलीज किया जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'आजकल अलग-अलग किस्म की फिल्मों बन रही हैं. धुरंधर 2 एक शानदार फिल्म है, जो मैंने भी देखी लेकिन 'भूत बंगला' एक अलग तरह की मूवी है. धुरंधर 2 एक एडल्ट फिल्म है जबकि भूत बंगला फैमली और बच्चों के लिए है.'
ट्रेंड के बारे में नहीं सोचा
इसके आगे उन्होंने कहा, 'जब हमने यह फिल्म बनाई थी तब हमने यह नहीं देखा कि क्या ट्रेंड चल रहा है. हमने बस यह देखा कि फिल्म की कहानी अच्छी है या नहीं. उसके बाद ये फैसला लिया. हमने कभी ट्रेंड के बारे में नहीं सोचा.'
प्रियदर्शन ने भी दिया था रिएक्शन
भूत बंगला के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने फिल्मों को लेकर दर्शकों की पसंद पर दिलचस्प बात कही कि ऑडियंस किसी एक तरह की फिल्मों तक लिमिटेड नहीं रहती, बल्कि अलग-अलग जॉनर को भी उतना ही पसंद करती है.
उन्होंने कहा था, 'धुरंधर और बॉर्डर 2 जैसी फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन जब आप कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, तो वह भी दर्शकों को उतना ही पसंद आता है. जो लोग धुरंधर जैसी फिल्में देखते हैं, वे नई और अलग कहानियों का भी आनंद ले सकते हैं.'
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में किसी पर भरोसा नहीं', रणवीर सिंह की 'Dhurandhar' का 'पाक' में असर देख घबराए शाहिद अफरीदी
भूत बंगला की कास्ट
फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स (Balaji Motion Pictures) की ओर से डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है, जो बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड (Balaji Telefilms Ltd) का हिस्सा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ परेश रावल (Paresh Rawal),राजपाल यादव (Rajpal Yadav), तब्बू (Tabu) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
धुरंधर 2 रच रही इतिहास
निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर 2 अपनी रिलीज के बाद से ही पर्दे पर कमाल करती नजर आ रही है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने पहले ही दिन कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया था. ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है, जिसने पहले दिन 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. फिल्म को रिलीज हुए आज पांच दिन हो चुके हैं. इसने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 519 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं. दुनिया भर के ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर इसकी कमाई 800 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच मेकर्स के लिए बुरी खबर, जानें क्यों फिल्म को बैन करने की उठी मांग?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















